Close Menu
Prithvi News Channel

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    सीतामढ़ी में टाइगर गश्ती अलर्ट, बैंक-ATM और ज्वैलरी दुकानों पर बढ़ाई गई सुरक्षा

    June 23, 2026

    *अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर नगर भवन, मधुबनी में 21 जून को योग शिविर के आयोजन की सभी तैयारियां पूर्ण, वरीय अधिकारियों ने किया कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण*

    June 23, 2026

    सेवा-संवाद-समाधान कार्यक्रम में DM ने सुनी जनता की समस्याएं, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

    June 23, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Prithvi News Channel
    Subscribe Login
    • Home
    • National
    • Bihar
    • Entertainment
    • Education
    • Health
    • Technology
      • Automobile
      • Mobiles
    Prithvi News Channel
    • Home
    • Politics
    • Business
    • Technology
    Home»Bihar»सेवा-संवाद-समाधान कार्यक्रम में DM ने सुनी जनता की समस्याएं, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
    Bihar

    सेवा-संवाद-समाधान कार्यक्रम में DM ने सुनी जनता की समस्याएं, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

    adminBy adminJune 23, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp VKontakte Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    *समाहरणालय, मधुबनी*
    =================
    *जिला जनसम्पर्क कार्यालय*
    ====================
    *प्रेस विज्ञप्ति*
    *दिनांक 22 /06/2026*
    ==================
    ⬛ *सेवा-संवाद-समाधान कार्यक्रम में जिलाधिकारी ने सुनीं आमजनों की समस्याएं।*
    **शिकायतों के त्वरित निष्पादन हेतु संबंधित अधिकारियों को दिए निर्देश।*।———————-
    *जिले के वरीय पदाधिकारियों ने भी अपने-अपने कार्यालय कक्ष में आमजनो की समस्याएं सुनी।*
    मधुबनी 22 जून 2026
    जिलाधिकारी आनंद शर्मा ने समाहरणालय स्थित अपने कार्यालय कक्ष में सेवा-संवाद-समाधान अनुश्रवण प्रणाली के अंतर्गत आयोजित ‘‘सबका सम्मान-जीवन आसान (Ease of Living)’’ कार्यक्रम में आमजनों से सीधे संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं एवं शिकायतों को गंभीरतापूर्वक सुना तथा उनके त्वरित एवं प्रभावी समाधान हेतु संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
    कार्यक्रम का उद्देश्य आम नागरिकों को सरकारी सेवाओं तक सरल पहुंच उपलब्ध कराना, उनकी समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करना तथा प्रशासन एवं जनता के बीच बेहतर संवाद स्थापित करना है। इस अवसर पर जिले के विभिन्न प्रखंडों एवं पंचायतों से आए नागरिकों ने अपनी-अपनी समस्याएं जिलाधिकारी के समक्ष प्रस्तुत कीं।
    मधेपुर प्रखंड के महपतिया निवासी सोहन कुमार यादव ने कृषि ट्रांसफार्मर से विद्युत आपूर्ति हेतु पोल एवं अन्य आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराने का अनुरोध किया। राजनगर प्रखंड की रानी देवी ने आवासीय भूमि के बंदोबस्ती संबंधी आवेदन प्रस्तुत किया। वहीं सुरक्षा गार्ड विकास कुमार राम ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, जयनगर में योगदान नहीं लेने की शिकायत किया।
    लदनियां प्रखंड के पथराही निवासी बिन्देश्वर दास ने भूमि विवाद एवं बेदखली से संबंधित शिकायत की, जबकि सिद्धपकला पंचायत के झमेली राम ने सरकारी भूमि को अतिक्रमणमुक्त कराने हेतु आवेदन दिया। अरेर थाना क्षेत्र के भोगी पासवान ने भूमि सीमांकन, नरार पश्चिम निवासी रणधीर कुमार सिंह ने कृषि कार्य हेतु बोरिंग तक विद्युत पोल उपलब्ध कराने हेतु आवेदन दिया। वही राजनगर निवासी रंजीत यादव ने भूमि नापी के उपरांत दखल-कब्जा दिलाने एवं अतिक्रमण हटाने संबंधी आवेदन दिया।
    बाबूबरही प्रखंड के अगाड़ी निवासी दुल्लीचंद्र महतो ने पर्चाधारी भूमि पर शौचालय निर्माण से रोकने, गाली-गलौज एवं मारपीट करने की शिकायत की। वहीं मधुबनी नगर के शिवपुरी कॉलोनी निवासी उपेंद्र मल्लिक ने सहयोग शिविर के अंतर्गत दर्ज आवेदन के निष्पादन से संबंधित शिकायत किया।
    कार्यक्रम के दौरान विभिन्न विभागों के पदाधिकारी भी अपने-अपने कक्षों में उपस्थित रहे तथा जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों की समस्याओं को सुनकर उनके समाधान की दिशा में आवश्यक कार्रवाई प्रारंभ की गई।
    इस अवसर पर जिलाधिकारी श्री आनंद शर्मा ने कहा कि जिला प्रशासन आम नागरिकों की समस्याओं के समाधान के लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध है। सभी संबंधित अधिकारियों को प्राप्त शिकायतों का समयबद्ध, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है, ताकि नागरिकों को अनावश्यक रूप से सरकारी कार्यालयों का चक्कर न लगाना पड़े।
    उन्होंने बताया कि राज्य सरकार के निर्देशानुसार प्रत्येक माह के प्रथम एवं तृतीय मंगलवार को पंचायत स्तर पर “सहयोग शिविर” का आयोजन किया जा रहा है। यह व्यवस्था पूर्णत ऑनलाइन है तथा प्राप्त आवेदनों का निष्पादन 30 दिनों के भीतर किया जाना अनिवार्य है। नागरिक घर बैठे ही RTMS पोर्टल पर अपनी शिकायत अथवा समस्या दर्ज करा सकते हैं।
    जिलाधिकारी ने आमजनों से सहयोग शिविर एवं सेवा-संवाद-समाधान जैसी जनहितकारी व्यवस्थाओं का अधिकाधिक लाभ उठाने की अपील की। —————————————————————————————* ..*
    =================
    *आपदा नही है भारी,यदि पूरी है तैयारी। सजग रहे,सर्तक रहे। किसी भी प्रकार की* *सहायता या सूचना के लिए जिला नियंत्रण कक्ष के दूरभाष नंबर पर*06276-222576 पर करे संपर्क।।**
    =============== ===
    *।***
    ==================
    *# DPRO,Madhubani*

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
    Previous Articleमुहर्रम 2026: मधुबनी में हाई अलर्ट, 451 संवेदनशील स्थानों पर 902 दंडाधिकारी और पुलिस तैनात
    Next Article *अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर नगर भवन, मधुबनी में 21 जून को योग शिविर के आयोजन की सभी तैयारियां पूर्ण, वरीय अधिकारियों ने किया कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण*
    admin

    Related Posts

    सीतामढ़ी में टाइगर गश्ती अलर्ट, बैंक-ATM और ज्वैलरी दुकानों पर बढ़ाई गई सुरक्षा

    June 23, 2026

    मुहर्रम 2026: मधुबनी में हाई अलर्ट, 451 संवेदनशील स्थानों पर 902 दंडाधिकारी और पुलिस तैनात

    June 23, 2026

    *ब्रेकिंग-नीट परीक्षा को शांतिपूर्ण एवं कदाचारमुक्त वातावरण में संपन्न कराने को* *लेकर जिला प्रशासन* *पूरी तरह सतर्क।*

    June 23, 2026

    जिलाधिकारी सीतामढ़ी, श्री रिची पाण्डेय की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित परिचर्चा भवन में जिला विकास एवं समन्वय समिति की बैठक आयोजित की गई।

    June 23, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Demo
    Our Picks
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    Don't Miss
    Bihar

    सीतामढ़ी में टाइगर गश्ती अलर्ट, बैंक-ATM और ज्वैलरी दुकानों पर बढ़ाई गई सुरक्षा

    By adminJune 23, 20260

    पुलिस अधीक्षक, सीतामढ़ी के निर्देशानुसार टाइगर गश्ती दल द्वारा बैंकिंग प्रतिष्ठानों /ATM, ज्वैलरी दुकानों एवं…

    *अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर नगर भवन, मधुबनी में 21 जून को योग शिविर के आयोजन की सभी तैयारियां पूर्ण, वरीय अधिकारियों ने किया कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण*

    June 23, 2026

    सेवा-संवाद-समाधान कार्यक्रम में DM ने सुनी जनता की समस्याएं, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

    June 23, 2026

    मुहर्रम 2026: मधुबनी में हाई अलर्ट, 451 संवेदनशील स्थानों पर 902 दंडाधिकारी और पुलिस तैनात

    June 23, 2026

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from SmartMag about art & design.

    About Us
    About Us

    Prithvi News Channel (हर कदम सच के साथ — जनता की आवाज़) is a Hindi-language news portal committed to delivering timely and credible journalism.
    prithvinewschannel.com

    Email Us: info@example.com
    Contact: +1-320-0123-451

    Our Picks

    बिहार सिपाही भर्ती परीक्षा पेपर लीक का अब हरियाणा कनेक्शन सामने आ रहा है..?

    October 5, 2023

    कभी ढाबे पर किया काम तो कभी नुक्कड़ पर बेचा पान.. कैसे बॉलीवुड इंडस्ट्री ने बदली संजय मिश्रा की किस्मत..!

    October 6, 2023

    जिला पदाधिकारी श्री रिची पांडेय द्वारा जिला निबंधन कार्यालय का निरीक्षण!

    October 6, 2023

    सीतामढ़ी जिला क्रिकेट संघ द्वारा एसपी सर का सम्मान समारोह!

    October 6, 2023
    Our Categories
    • Automobile (40)
    • Bihar (138)
    • Breaking News (1,356)
    • Business (40)
    • Education (20)
    • Entertainment (20)
    • Health (20)
    • Mobiles (20)
    • National (75)
    • Politics (40)
    • Relations (20)
    • Technology (20)
    © 2026 All Rights Reserved Prithvi News Channel. Designed by XorTechs.
    • Home
    • Politics
    • Business
    • Technology

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?