समाहरणालय, मधुबनी

जिला जनसम्पर्क कार्यालय

प्रेस विज्ञप्ति

दिनांक 31 /03/2026

⬛️🚨 सुरक्षित ईंधन उपयोग एवं अफवाहों से सतर्क रहने को लेकर महत्वपूर्ण अपील 🚨
जिला प्रशासन द्वारा आमजन को सूचित किया जाता है कि जिले में गैस, पेट्रोल एवं डीजल की आपूर्ति पूरी तरह सामान्य है। किसी प्रकार की कोई कमी नहीं है। अतः आम नागरिकों से अपील है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें तथा अनावश्यक खरीददारी या भंडारण से बचें।
प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि कुछ भ्रामक सूचनाओं के कारण लोग आवश्यकता से अधिक ईंधन खरीदने का प्रयास कर रहे हैं, जो न केवल अन्य उपभोक्ताओं के लिए असुविधा उत्पन्न करता है, बल्कि सुरक्षा की दृष्टि से भी अत्यंत जोखिमपूर्ण है।
❌ क्या न करें:
पेट्रोल/डीजल को बोतलों, ड्रम या किसी भी अनधिकृत/ढीले कंटेनरों में संग्रहित या परिवहन न करें।
गैस सिलेंडर, पेट्रोल या डीजल की अनावश्यक खरीददारी एवं जमाखोरी न करें।
किसी भी प्रकार की अफवाहों पर विश्वास कर घबराहट में निर्णय न लें।
✅ क्या करें:
केवल अधिकृत पेट्रोल पंपों से ही निर्धारित सुरक्षा मानकों के अनुरूप सीधे अपने वाहन में ईंधन भरवाएं।
एलपीजी गैस सिलेंडर अधिकृत एजेंसी से ही प्राप्त करें।
अपनी आवश्यकता के अनुसार ही ईंधन का उपयोग करें और सामान्य उपभोग की प्रक्रिया जारी रखें।
⚖️ कानूनी प्रावधान:
पेट्रोलियम अधिनियम, 1934 की धाराओं 3, 4 एवं 5 के अंतर्गत पेट्रोलियम पदार्थों के भंडारण एवं परिवहन को नियंत्रित किया गया है।
पेट्रोलियम नियम, 2002 के अनुसार केवल अनुमोदित कंटेनरों में ही ईंधन संग्रहण की अनुमति है।
अनधिकृत तरीके से ईंधन का भंडारण, बिक्री या परिवहन करना दंडनीय अपराध है, जिसमें जुर्माना, लाइसेंस रद्दीकरण एवं कारावास तक का प्रावधान है।
आपदा प्रबंधन अधिनियम, 2005 के तहत सार्वजनिक सुरक्षा को खतरे में डालने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
📢 जन अपील:
जिला प्रशासन सभी नागरिकों से अपील करता है कि—
ईंधन एवं गैस की जमाखोरी से बचें।
अफवाह फैलाने वाले तत्वों से सतर्क रहें।
यदि कहीं भी कालाबाजारी, जमाखोरी या अवैध भंडारण की सूचना मिले, तो तत्काल प्रशासन को सूचित कर सहयोग करें।
प्रशासन यह भी स्पष्ट करता है कि आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति सुचारू रूप से जारी है और सभी नागरिकों के लिए पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित की जा रही है।
🤝 आपका संयम, जागरूकता एवं जिम्मेदार व्यवहार ही जिले में शांति एवं सुरक्षा बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

— ————————————————————————————— ..*

  *आपदा नही है भारी,यदि पूरी है तैयारी। सजग रहे,सर्तक रहे।  किसी भी प्रकार की* *सहायता या सूचना के लिए जिला नियंत्रण कक्ष के दूरभाष नंबर  पर*06276-222576  पर करे संपर्क।।**                         

=============== ===

**

# DPRO,Madhubani

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version