सीतामढ़ी रेलवे स्टेशन पर अस्थायी घर का हुआ शुभारंभ

सीतामढ़ी रेलवे जंक्शन के नवनिर्माण को लेकर रविवार को अस्थायी टिकट काउंटर को संध्या 4 बजे से शुरू कर दिया गया है। अब यात्रियों की सेवा के लिए पुराने टिकट काउंटर का बंद करके सरकारी बस स्टैंड परिसर में बन टिकट घर में शिफ्ट कर दिया गया, जिससे जंक्शन के मुख्य भवन के निर्माण को लेकर किसी प्रकार का बाधा उत्पन्न न हो।

यात्रियों के सुविधा को देखते हुए इस अस्थायी टिकट काउंटर के उद्घाटन रेल के इंजीनियर कंस्ट्रक्शन एवं असिस्टेंट डिविजनल इंजीनियर कंस्ट्रक्शन द्वारा किया गया। आम यात्रियों के लिए तीन जनरल काउंटर एवं एक रिजर्वेशन काउंटर के अलावे तात्कालिक एक पूछताछ केंद्र खोला गया है,

जो रविवार की शाम से सुचारू रूप से चालू किया गया है। मौके पर स्टेशन अधीक्षक नितेश्वर सिंह, वाणिज्य निरीक्षक आर आर श्रीवास्तव, वाणिज्य अधीक्षक अजय कुमार, सहायक अभियंता नरकटियागंज मिलन कुमार, परवर सेक्शन इंजीनियर अमित सुमन, माल अधीक्षक भारतेंदु पांडेय एवं अन्य सभी कर्मचारी व निर्माण कंपनी एसआईपीएल के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद थे।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version