सीता संवाद आध्यात्मिक एवं साहित्यिक यात्रा की ओर से पंच तीर्थ दर्शन यात्रा आयोजित किया गया।सीता संवाद के संयोजक संत भूषण दास ने सीता जन्मभूमि पंच तीर्थ दर्शन करने का आग्रह किए।
अपनी सांस्कृतिक विरासत को समझने का अवसर तीर्थ यात्रा करता है।सनातनी होने का गर्व महसूस करे और आस्था विश्वास के साथ तीर्थ दर्शन करे।आध्यात्मिक साहित्यिक भाव रखकर यात्रा करना चाहिए।
सीता संवाद के निदेशक आग्नेय कुमार ने कहा माता सीता जन्मभूमि पंच तीर्थ दर्शन पुस्तिका विमोचन सोमवार को कामिनी विवाह भवन में संतों कवि लेखक विद्वान साहित्यकार समाजसेवी के संग विमोचित किया जाएगा।
त्रेतायुग के पंच तीर्थ दर्शन
श्री जानकी जन्मभूमि पुनौराधाम
श्री पुंडरीक आश्रम पुनौराधाम
श्री रजत द्वार जानकी मंदिर सीतामढ़ी धाम
श्री हलेश्वर नाथ महादेव मंदिर
श्री सीता डोली स्थल पंथपाकर धाम की जानकारी उपलब्ध है।
9 फरबरी स्थापना दिवस समारोह पंच तीर्थ दर्शन पुस्तिका विमोचन समारोह होगा।
पंच तीर्थ स्थल के महंत पुजारी भी आमंत्रित किए गए है।
सीता डोली स्थल पंथपाकर धाम में विचार गोष्ठी आयोजित किया गया।जिसमें संरक्षक गुरुदेव प्रसाद सिंह ने सीता संवाद आध्यात्मिक एवं साहित्यिक यात्रा के कार्यों की प्रशंसा की।वही संरक्षक विमल कुमार परिमल ने सीता जन्मभूमि पंच तीर्थ पुस्तिका के महत्व को बताते हुए कहा यह पुस्तिका पर्यटकों के लिए पंच तीर्थ जानकारी देगी।
कार्यक्रम में महाराष्ट्र के नाशिक से आए साइकिल यात्री जो चार धाम बारह ज्योतिर्लिंग दर्शन को निकले है उन्होंने पंच तीर्थ दर्शन किया।वृंदावन के संत सुमित गिरी ने भी यात्रा में सहभागिता दी।
सीता कुंड पुनौरा धाम के जल से संकल्पित होकर यात्रा आरंभ हुई।
सीता संवाद आध्यात्मिक एवं साहित्यिक यात्रा पंच तीर्थ दर्शन में राम कुमार दास संत भोला दास राम विनय कुशवाहा विक्की आदित्य सिंह पप्पू झा कमलेश झा अरविंद झा नीरा गुप्ता ऊषा शर्मा अमरेंद्र ठाकुर उपस्थित रहे।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version