सीतामढ़ी, 31 जुलाई 2026: आकांक्षी जिला एवं आकांक्षी प्रखंड कार्यक्रम के तहत “NITI TARA (Toolkit for Analysis, Review & Action)” के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर जिला एवं प्रखंड स्तरीय अधिकारियों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह प्रशिक्षण जिला पशुपालन कार्यालय, सीतामढ़ी के सभागार में संपन्न हुआ, जिसकी अध्यक्षता उप विकास आयुक्त (DDC) ने की।

प्रशिक्षण कार्यक्रम में सिविल सर्जन, जिला कृषि पदाधिकारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (आईसीडीएस), जिला पशुपालन पदाधिकारी, डीपीएम (स्वास्थ्य), जिला योजना पदाधिकारी-सह-नोडल पदाधिकारी (आकांक्षी जिला कार्यक्रम) संतोष कुमार सुमन सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। इसके अलावा पीरामल फाउंडेशन और एसोसिएशन फॉर वॉलंटरी एक्शन के प्रतिनिधियों ने भी कार्यक्रम में भाग लिया।

प्रशिक्षण के दौरान अधिकारियों को NITI TARA टूलकिट के माध्यम से डेटा आधारित विश्लेषण (Analysis), समीक्षा (Review) और कार्ययोजना (Action) तैयार करने की प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही विभिन्न प्रदर्शन संकेतकों (Performance Indicators) की नियमित निगरानी और सरकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए टूलकिट के उपयोग पर विस्तार से चर्चा की गई।

अपने अध्यक्षीय संबोधन में उप विकास आयुक्त ने कहा कि नीति आयोग की ओवरऑल रैंकिंग में सीतामढ़ी जिले ने देशभर में तीसरा स्थान हासिल किया है, जो जिले के लिए गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि NITI TARA के प्रभावी उपयोग, नियमित समीक्षा, डेटा आधारित निर्णय प्रक्रिया और समयबद्ध कार्ययोजना के माध्यम से जिले के प्रदर्शन में और सुधार लाने का प्रयास किया जाएगा, ताकि भविष्य में और बेहतर रैंकिंग प्राप्त की जा सके।

उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि प्रशिक्षण के दौरान प्राप्त जानकारी का व्यवहारिक उपयोग करें और विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर योजनाओं का प्रभावी एवं समयबद्ध क्रियान्वयन सुनिश्चित करें।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version