सीतामढ़ी, 27 अगस्त 2026। मेरा युवा भारत (MY Bharat), सीतामढ़ी के तत्वावधान में सीतामढ़ी और शिवहर जिले के MY Bharat Volunteers के लिए आयोजित छह दिवसीय आवासीय अभिमुखीकरण प्रशिक्षण कार्यक्रम का बुधवार को सफलतापूर्वक समापन हुआ। समापन समारोह में बिहार विधान परिषद की सदस्य रेखा गुप्ता मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। वहीं, उप समाहर्ता-सह-जिला आपदा प्रबंधन पदाधिकारी, सीतामढ़ी और DIET सीतामढ़ी की प्राचार्या कुमारी नेहा विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहीं।

प्रशिक्षण के दौरान स्वयंसेवकों को युवाओं की भूमिका, सामाजिक सहभागिता और राष्ट्र निर्माण से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर जानकारी दी गई। छह दिनों के कार्यक्रम में MY Bharat की कार्यप्रणाली, राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक योजना, युवा क्लब गठन एवं संचालन, नेतृत्व एवं संचार कौशल, MY Bharat Portal, सोशल मीडिया एवं डिजिटल कौशल, कार्यक्रम प्रबंधन, सरकारी योजनाओं, रिपोर्ट लेखन और नागरिक बोध जैसे विषयों पर प्रशिक्षण दिया गया।

प्रशिक्षण में सैद्धांतिक जानकारी के साथ व्यावहारिक गतिविधियों को भी शामिल किया गया। स्वयंसेवकों के लिए Youth Club का field visit, group activities और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए।

सरकारी योजनाओं की जानकारी लेकर गांव-समाज तक पहुंचेंगे स्वयंसेवक

प्रशिक्षण के दौरान स्वयंसेवकों को केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। इसका उद्देश्य स्वयंसेवकों को अपने-अपने क्षेत्रों में पात्र लोगों को सरकारी योजनाओं से जोड़ने और उनके बीच योजनाओं को लेकर जागरूकता फैलाने में सक्षम बनाना है।

इसके अलावा Resource Mobilization, Public Relations, Community Engagement और स्थानीय प्रशासन के साथ समन्वय जैसे विषयों पर भी प्रशिक्षण दिया गया। स्वयंसेवकों को सामाजिक समस्याओं को समझने और समुदाय के साथ प्रभावी तरीके से जुड़कर काम करने के लिए आवश्यक कौशल प्रदान किए गए।

SDRF ने आपदा प्रबंधन के व्यावहारिक उपाय बताए

प्रशिक्षण के अंतिम दिन SDRF टीम की ओर से Disaster Management, Preparedness, Response & Mitigation Measures विषय पर विशेष प्रशिक्षण सत्र आयोजित किया गया।

इस दौरान स्वयंसेवकों को विभिन्न प्रकार की आपदाओं से बचाव, आपदा के समय आवश्यक सावधानियों तथा राहत एवं बचाव कार्यों में युवाओं की भूमिका के बारे में जानकारी दी गई।

SDRF टीम ने व्यावहारिक प्रशिक्षण के माध्यम से सिलेंडर में लगी आग को सुरक्षित तरीके से बुझाने और सर्पदंश की स्थिति में बरती जाने वाली आवश्यक सावधानियों समेत विभिन्न आपदाओं से निपटने के उपायों की जानकारी दी।

‘युवाओं की ऊर्जा का उपयोग समाज सेवा और राष्ट्र निर्माण में हो’

समापन समारोह में मुख्य अतिथि रेखा गुप्ता ने स्वयंसेवकों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि युवाओं की ऊर्जा और क्षमता का सकारात्मक उपयोग समाज सेवा और राष्ट्र निर्माण के लिए किया जाना चाहिए।

उन्होंने स्वयंसेवकों से प्रशिक्षण के दौरान प्राप्त ज्ञान और कौशल को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का आह्वान किया।

उप समाहर्ता-सह-जिला आपदा प्रबंधन पदाधिकारी ने आपदा की स्थिति में प्रशिक्षित और जागरूक युवाओं की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने स्वयंसेवकों से स्थानीय प्रशासन के साथ समन्वय स्थापित कर जरूरत के समय समुदाय की सहायता करने की अपील की।

DIET सीतामढ़ी की प्राचार्या कुमारी नेहा ने स्वयंसेवकों को शुभकामनाएं देते हुए नेतृत्व, अनुशासन और नागरिक जिम्मेदारी को अपने जीवन का हिस्सा बनाने का संदेश दिया।

स्वयंसेवकों को दिए गए प्रमाण-पत्र, अनमोल बने Best Trainee

समापन समारोह के अवसर पर छह दिवसीय प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूरा करने वाले सभी स्वयंसेवकों को प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए।

वहीं, सांस्कृतिक नृत्य प्रतियोगिता में विजेता टीम को पुरस्कार प्रदान किया गया। परसौनी प्रखंड के स्वयंसेवक अनमोल को Best Trainee के पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के समापन पर सभी अतिथियों और स्वयंसेवकों का सामूहिक फोटो भी लिया गया।

MY Bharat सीतामढ़ी के उपनिदेशक राकेश कुमार ने सभी अतिथियों, प्रशिक्षकों, SDRF टीम, DIET सीतामढ़ी और प्रतिभागी स्वयंसेवकों के प्रति आभार व्यक्त किया।

उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण का उद्देश्य युवाओं को सक्षम, जिम्मेदार और संवेदनशील स्वयंसेवक के रूप में तैयार करना है। उन्होंने विश्वास जताया कि सीतामढ़ी और शिवहर के प्रशिक्षित MY Bharat Volunteers अपने-अपने क्षेत्रों में समाज सेवा, जनजागरूकता और युवा सहभागिता के माध्यम से विकसित भारत के निर्माण में सक्रिय योगदान देंगे।

#Sitamarhi #सीतामढ़ी #MYBharat #MeraYuvaBharat #MYBharatVolunteers #YouthVolunteers #YouthTraining #BiharNews #SitamarhiNews #SDRF #DisasterManagement #YouthEmpowerment #ViksitBharat #युवाशक्ति #समाजसेवा

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version