नगर थाना क्षेत्र में बीती रात 11 वर्षीय बालिका के साथ दुष्कर्म की गंभीर घटना सामने आई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक, सीतामढ़ी के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सदर-1 के नेतृत्व में एक विशेष जांच टीम (SIT) का गठन किया गया है।
पीड़िता के परिजनों द्वारा दिए गए लिखित आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी की पहचान पीड़िता के परिचित व्यक्ति के रूप में हुई है।
पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी अभियान शुरू कर दिया है। साथ ही, मामले में सभी आवश्यक कानूनी प्रक्रियाओं और मानक प्रोटोकॉल का पालन करते हुए आगे की कार्रवाई की जा रही है।
