बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, पटना के निर्देशानुसार 09 मई 2025 को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, सीतामढ़ी के तत्वावधान में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। इस लोक अदालत के माध्यम से आमजन को लंबित मामलों के त्वरित, सरल और सुलभ निपटारे का अवसर प्रदान किया जाएगा।
आयोजकों के अनुसार, इस लोक अदालत में विशेष रूप से 90 दिनों से अधिक समय से लंबित ट्रैफिक चालान और चालान जमा करने से संबंधित मामलों का निस्तारण किया जाएगा। इसका उद्देश्य लोगों को न्यायिक प्रक्रिया में तेजी लाते हुए समय और संसाधनों की बचत कराना है।
प्राधिकरण ने आम जनता से अपील की है कि अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर अपने लंबित ट्रैफिक चालानों का निपटारा कराएं और इस अवसर का लाभ उठाएं। लोक अदालत को विवादों के आपसी सहमति और त्वरित समाधान का प्रभावी माध्यम बताया गया है।