Close Menu
Prithvi News Channel

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    सीतामढ़ी के MP हाई स्कूल में Cyber Smart Tuesday, छात्रों को साइबर ठगी से बचाव के बताए तरीके

    August 26, 2026

    सीतामढ़ी में CSP संचालक से हथियार के बल पर लूट, ग्रामीणों ने तीन आरोपियों को दबोचा

    August 26, 2026

    बेलसंड पुलिस कार्रवाई को लेकर भ्रामक जानकारी पर पुलिस की सफाई, बिना अनुमति वीडियो प्रसारित न करने की अपील

    August 26, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Prithvi News Channel
    Subscribe Login
    • Home
    • National
    • Bihar
    • Entertainment
    • Education
    • Health
    • Technology
      • Automobile
      • Mobiles
    Prithvi News Channel
    • Home
    • Politics
    • Business
    • Technology
    Home»Breaking News»सीतामढ़ी में राशन कार्ड की धीमी प्रगति पर डीएम नाराज, 15 दिन में राजस्व मामलों के निपटारे के निर्देश
    Breaking News

    सीतामढ़ी में राशन कार्ड की धीमी प्रगति पर डीएम नाराज, 15 दिन में राजस्व मामलों के निपटारे के निर्देश

    adminBy adminAugust 26, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp VKontakte Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    सीतामढ़ी, 25 अगस्त 2026। जिलाधिकारी तनय सुल्तानिया ने मंगलवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से विभिन्न विभागों में चल रहे कार्यों और सरकारी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने, निर्धारित समयसीमा में गुणवत्तापूर्ण कार्य पूरा करने और आम लोगों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर त्वरित समाधान करने का निर्देश दिया।

    राशन कार्ड निर्माण में धीमी गति पर जताई नाराजगी

    राशन कार्ड निर्माण की समीक्षा के दौरान डीएम ने लंबित आवेदनों के ई-केवाईसी, ऑनलाइन एंट्री और राशन कार्ड जनरेशन में तेजी लाने को कहा। समीक्षा में जिले में अब तक सिर्फ 109 राशन कार्ड जनरेट होने की जानकारी सामने आई। इनमें सदर अनुमंडल की प्रगति सबसे खराब पाई गई।

    इस पर जिलाधिकारी ने नाराजगी जताते हुए जिला आपूर्ति पदाधिकारी और सभी अनुमंडल पदाधिकारियों को लगातार मॉनिटरिंग करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि राशन कार्ड निर्माण से जुड़ी ऑनलाइन एंट्री, ई-केवाईसी और जनरेशन की रफ्तार बेहद धीमी है। पूरी सप्लाई टीम को इस काम में लगाया जाए और शनिवार शाम तक प्रगति में स्पष्ट सुधार दिखाई देना चाहिए।

    आंगनबाड़ी केंद्रों को लेकर भी दिए निर्देश

    आईसीडीएस की समीक्षा के दौरान डीएम ने ऐसे आंगनबाड़ी केंद्र, जिनका अपना भवन नहीं है, उन्हें जल्द से जल्द नजदीकी विद्यालय में स्थानांतरित करने की कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा। इस कार्य के लिए सभी बीडीओ, सीडीपीओ और डीपीओ आईसीडीएस को आपसी समन्वय के साथ काम करने का निर्देश दिया गया।

    जहां नए आंगनबाड़ी भवन के लिए भूमि चिन्हित हो चुकी है, वहां जल्द NOC प्राप्त कर निर्माण प्रक्रिया आगे बढ़ाने को कहा गया। इसके लिए सभी अंचल अधिकारियों को विशेष निर्देश दिए गए।

    डीएम ने आंगनबाड़ी केंद्रों में पेयजल, शौचालय और निर्बाध विद्युत आपूर्ति की व्यवस्था सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया।

    परिमार्जन के मामलों पर सख्ती

    राजस्व मामलों की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने परिमार्जन से संबंधित मामलों के जल्द निष्पादन का निर्देश दिया। उन्होंने स्पष्ट किया कि परिमार्जन से जुड़े कोई भी मामले 15 दिनों से अधिक पुराने लंबित नहीं रहने चाहिए।

    इसके अलावा ऑनलाइन म्यूटेशन, दाखिल-खारिज और परिमार्जन समेत अन्य राजस्व मामलों के निष्पादन में लापरवाही या अनावश्यक देरी को गंभीरता से लेने की बात कही गई। अधिकारियों को सभी मामलों का समयबद्ध तरीके से निपटारा सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।

    सहयोग शिविर के प्रचार-प्रसार पर जोर

    डीएम ने सहयोग शिविर की जानकारी अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार कराने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि ज्यादा से ज्यादा नागरिकों को इसकी जानकारी मिले, ताकि अधिक संख्या में आवेदन प्राप्त हो सकें।

    प्राप्त आवेदनों का समयबद्ध तरीके से डिजिटलीकरण और निष्पादन सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी संबंधित नोडल पदाधिकारी और अन्य संबंधित अधिकारियों को दी गई।

    बैठक में डीडीसी श्वेता भारती, एडीएम संजीव कुमार और डीपीआरओ कमल सिंह सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।#Sitamarhi #SitamarhiNews #TanaySultania #RationCard #RationCardNews #EKYC #ICDS #Anganwadi #RevenueNews #Parimarjan #Mutation #DakhilKharij #SahyogShivir #BiharNews #सीतामढ़ी #राशनकार्ड #आंगनबाड़ी #राजस्व #बिहारन्यूज़

    Anganwadi Anganwadi Building Bihar News Dakhil Kharij E KYC ICDS Online Mutation Online Ration Card Parimarjan Ration Card Ration Card Generation Revenue News Sahyog Shivir Sitamarhi Administration Sitamarhi DM Sitamarhi News Tanay Sultania आईसीडीएस आंगनबाड़ी केंद्र आंगनबाड़ी भवन ई केवाईसी ऑनलाइन म्यूटेशन तनय सुल्तानिया दाखिल खारिज परिमार्जन बिहार न्यूज राजस्व मामले राशन कार्ड राशन कार्ड आवेदन राशन कार्ड जनरेशन सहयोग शिविर सीतामढ़ी डीएम सीतामढ़ी न्यूज
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
    Previous Articleसीतामढ़ी में राशन कार्ड से लेकर राजस्व मामलों की समीक्षा, डीएम ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
    Next Article सीतामढ़ी इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी पहुंचे डीएम, विद्यार्थी सहयोग शिविर में छात्रों से किया सीधा संवाद
    admin

    Related Posts

    सीतामढ़ी के MP हाई स्कूल में Cyber Smart Tuesday, छात्रों को साइबर ठगी से बचाव के बताए तरीके

    August 26, 2026

    सीतामढ़ी में CSP संचालक से हथियार के बल पर लूट, ग्रामीणों ने तीन आरोपियों को दबोचा

    August 26, 2026

    बेलसंड पुलिस कार्रवाई को लेकर भ्रामक जानकारी पर पुलिस की सफाई, बिना अनुमति वीडियो प्रसारित न करने की अपील

    August 26, 2026

    बेलसंड में विधायक कार्यालय की घेराबंदी कर पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा, पिस्टल-कारतूस बरामद

    August 26, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Demo
    Our Picks
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    Don't Miss
    Breaking News

    सीतामढ़ी के MP हाई स्कूल में Cyber Smart Tuesday, छात्रों को साइबर ठगी से बचाव के बताए तरीके

    By adminAugust 26, 20260

    सीतामढ़ी, 25 अगस्त 2026। बिहार पुलिस मुख्यालय के निर्देश और पुलिस अधीक्षक, सीतामढ़ी के आदेश…

    सीतामढ़ी में CSP संचालक से हथियार के बल पर लूट, ग्रामीणों ने तीन आरोपियों को दबोचा

    August 26, 2026

    बेलसंड पुलिस कार्रवाई को लेकर भ्रामक जानकारी पर पुलिस की सफाई, बिना अनुमति वीडियो प्रसारित न करने की अपील

    August 26, 2026

    बेलसंड में विधायक कार्यालय की घेराबंदी कर पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा, पिस्टल-कारतूस बरामद

    August 26, 2026

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from SmartMag about art & design.

    About Us
    About Us

    Prithvi News Channel (हर कदम सच के साथ — जनता की आवाज़) is a Hindi-language news portal committed to delivering timely and credible journalism.
    prithvinewschannel.com

    Email Us: info@example.com
    Contact: +1-320-0123-451

    Our Picks

    बिहार सिपाही भर्ती परीक्षा पेपर लीक का अब हरियाणा कनेक्शन सामने आ रहा है..?

    October 5, 2023

    कभी ढाबे पर किया काम तो कभी नुक्कड़ पर बेचा पान.. कैसे बॉलीवुड इंडस्ट्री ने बदली संजय मिश्रा की किस्मत..!

    October 6, 2023

    जिला पदाधिकारी श्री रिची पांडेय द्वारा जिला निबंधन कार्यालय का निरीक्षण!

    October 6, 2023

    सीतामढ़ी जिला क्रिकेट संघ द्वारा एसपी सर का सम्मान समारोह!

    October 6, 2023
    Our Categories
    • Automobile (40)
    • Bihar (620)
    • Breaking News (1,371)
    • Business (40)
    • Education (20)
    • Entertainment (20)
    • Health (20)
    • Mobiles (20)
    • National (194)
    • Politics (40)
    • Relations (20)
    • Technology (20)
    © 2026 All Rights Reserved Prithvi News Channel. Designed by XorTechs.
    • Home
    • Politics
    • Business
    • Technology

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?