पुलिस अधीक्षक, सीतामढ़ी के निर्देशानुसार जिले में सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से टाइगर गश्ती दल द्वारा विशेष जांच अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत बैंकिंग प्रतिष्ठानों, एटीएम, ज्वैलरी दुकानों तथा अन्य महत्वपूर्ण स्थानों की नियमित जांच की जा रही है।
जांच के दौरान सुरक्षा मानकों का आकलन किया जा रहा है तथा संदिग्ध गतिविधियों पर विशेष नजर रखी जा रही है। पुलिसकर्मी संबंधित प्रतिष्ठानों के संचालकों को भी सुरक्षा संबंधी आवश्यक दिशा-निर्देश दे रहे हैं, ताकि किसी भी आपराधिक घटना की संभावना को समय रहते रोका जा सके।
पुलिस प्रशासन का कहना है कि आमजन की सुरक्षा और अपराध नियंत्रण को लेकर जिलेभर में लगातार निगरानी रखी जा रही है। टाइगर गश्ती दल की सक्रियता से संवेदनशील एवं महत्वपूर्ण स्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाया जा रहा है।
