सीतामढ़ी जिले में आम जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए पुलिस अधीक्षक कार्यालय में प्रत्येक कार्य दिवस पर जन शिकायत सुनवाई का आयोजन किया जाता है। इसी क्रम में आज दिनांक 27 मई 2026 को पुलिस अधीक्षक, सीतामढ़ी द्वारा नागरिकों की शिकायतों को गंभीरता से सुना गया।
उन्होंने प्राप्त सभी मामलों के शीघ्र, गुणवत्तापूर्ण एवं विधिसम्मत निवारण सुनिश्चित करने हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के लिए अग्रेषित किया।
