Close Menu
Prithvi News Channel

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    पटना साहिब में 360वें प्रकाश पर्व की तैयारी: 20000 भक्तों के ठहरने की व्यवस्था; कंगन घाट तक चलेगी वाटर मेट्रो

    October 31, 2026

    भागलपुर में 1625 नियोजित शिक्षकों की मेधा सूची फिर खंगाल रहा निगरानी विभाग, पुराने रिकॉर्ड की दोबारा जांच तेज

    October 31, 2026

    चाइनीज झालरों की चमक में फीकी पड़ी मिट्टी के दीयों की रोशनी, कटिहार में कुम्हारों की आजीविका पर संकट

    October 31, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Prithvi News Channel
    Subscribe Login
    • Home
    • National
    • Bihar
    • Entertainment
    • Education
    • Health
    • Technology
      • Automobile
      • Mobiles
    Prithvi News Channel
    • Home
    • Politics
    • Business
    • Technology
    Home»Bihar»सीतामढ़ी में केंद्रीय नोडल अधिकारी ने किया खेतों का निरीक्षण, किसानों को फसल विविधीकरण और सूक्ष्म सिंचाई अपनाने की सलाह
    Bihar

    सीतामढ़ी में केंद्रीय नोडल अधिकारी ने किया खेतों का निरीक्षण, किसानों को फसल विविधीकरण और सूक्ष्म सिंचाई अपनाने की सलाह

    adminBy adminSeptember 14, 2026No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp VKontakte Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    सीतामढ़ी, 13 सितंबर 2026। भारत सरकार के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय के संयुक्त सचिव-सह-केंद्रीय नोडल पदाधिकारी संजय कुमार अग्रवाल ने रविवार को सीतामढ़ी के बाजपट्टी प्रखंड की बाजपट्टी गोट पंचायत का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने किसानों के खेतों में पहुंचकर धान, सब्जियों और अन्य फसलों का जायजा लिया। उन्होंने केंद्र और राज्य सरकार की विभिन्न कृषि योजनाओं के जमीनी स्तर पर क्रियान्वयन की भी समीक्षा की।

    संयुक्त सचिव ने किसानों द्वारा की गई धान की खेती का निरीक्षण किया। कम वर्षा के बावजूद फसलों को बेहतर स्थिति में रखने के लिए उन्होंने किसानों के प्रयास और मेहनत की सराहना की। उन्होंने कहा कि बदलती जलवायु और कम बारिश की परिस्थितियों में उपलब्ध पानी का वैज्ञानिक और किफायती इस्तेमाल जरूरी है। किसानों को फसल विविधीकरण के साथ कम पानी में तैयार होने वाली और अधिक लाभ देने वाली फसलों को अपनाने पर ध्यान देना चाहिए।

    संजय कुमार अग्रवाल ने किसानों से डिजिटल फसल सर्वेक्षण, फार्मर रजिस्ट्री, किसान उत्पादक संगठन (FPO), किसान क्रेडिट कार्ड (KCC), प्राकृतिक खेती और मृदा स्वास्थ्य कार्ड जैसी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की। उन्होंने जलजमाव वाले निचले क्षेत्रों और अनुपयोगी भूमि को आय के साधन में बदलने के लिए मखाना की खेती को बढ़ावा देने पर भी जोर दिया।

    मचान विधि से सब्जी उत्पादन की सराहना

    दौरे के दौरान केंद्रीय नोडल पदाधिकारी ने देखा कि कई किसान मचान तैयार कर सब्जियों की खेती कर रहे हैं। उन्होंने किसानों की इस पहल की सराहना करते हुए अन्य किसानों को भी मचान विधि समेत वैज्ञानिक तकनीकों के माध्यम से सब्जी उत्पादन करने के लिए प्रोत्साहित किया।

    उन्होंने किसानों को बाजार में अधिक मांग वाली और अपेक्षाकृत लंबे समय तक सुरक्षित रखी जा सकने वाली सब्जियों की खेती बढ़ाने की सलाह दी। विशेष रूप से मिर्च और अन्य लाभकारी हरी सब्जियों के उत्पादन पर जोर देते हुए उन्होंने कहा कि सब्जी की खेती के जरिए किसान कम भूमि में भी बेहतर आय अर्जित कर सकते हैं।

    संजय कुमार अग्रवाल ने जिला उद्यान पदाधिकारी को निर्देश दिया कि किसानों को वैज्ञानिक तरीके से सब्जी उत्पादन के लिए लगातार प्रोत्साहित किया जाए। इसके साथ ही किसानों को तकनीकी जानकारी और गुणवत्तापूर्ण बीज समय पर उपलब्ध कराने की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने सब्जी उत्पादकों को सरकारी योजनाओं से जोड़कर उनकी आमदनी बढ़ाने के लिए ठोस कदम उठाने के निर्देश भी दिए।

    आम के बगीचों में अंतरवर्ती फसलों की सलाह

    केंद्रीय नोडल पदाधिकारी ने स्थानीय किसानों द्वारा लगाए गए आम के बगीचों का भी निरीक्षण किया। उन्होंने बगीचों के वैज्ञानिक और बेहतर प्रबंधन की सलाह दी। साथ ही आम के पेड़ों के बीच उपलब्ध खाली जगह का उपयोग अदरक, हल्दी और जिमीकंद जैसी छाया सहन करने वाली फसलों की खेती के लिए करने को कहा।

    ‘प्रति बूंद अधिक फसल’ पर जोर, सूक्ष्म सिंचाई बढ़ाने के निर्देश

    कम बारिश को देखते हुए संजय कुमार अग्रवाल ने जल संरक्षण और सिंचाई के पानी के दक्ष इस्तेमाल पर विशेष जोर दिया। उन्होंने ‘प्रति बूंद अधिक फसल’ योजना के तहत अधिक से अधिक किसानों को सूक्ष्म सिंचाई सुविधाओं का लाभ दिलाने का निर्देश दिया।

    उन्होंने ड्रिप और स्प्रिंकलर जैसी आधुनिक सिंचाई प्रणालियों को बढ़ावा देने के साथ पात्र किसानों को योजना की जानकारी, तकनीकी मार्गदर्शन और जरूरी सहायता उपलब्ध कराने को कहा। उन्होंने कहा कि सूक्ष्म सिंचाई के माध्यम से कम पानी में अधिक क्षेत्र की सिंचाई की जा सकती है। इससे फसल की उत्पादकता बढ़ाने में भी मदद मिलेगी।

    दलहन की खेती से बढ़ेगी आमदनी, मिट्टी की उर्वरता में होगा सुधार

    आगामी रबी सीजन को लेकर केंद्रीय नोडल पदाधिकारी ने किसानों को मसूर सहित अन्य दलहनी फसलों का रकबा बढ़ाने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि उड़द की बाजार में अच्छी मांग है, इसलिए उपयुक्त क्षेत्रों में किसान उड़द की खेती को भी बढ़ावा दें।

    उन्होंने बताया कि दलहनी फसलें वायुमंडलीय नाइट्रोजन का स्थिरीकरण करती हैं, जिससे मिट्टी की उर्वरता और स्वास्थ्य में सुधार होता है। इससे किसानों की उर्वरकों पर निर्भरता कम हो सकती है और उन्हें अतिरिक्त आमदनी का अवसर भी मिलेगा।

    संजय कुमार अग्रवाल ने किसानों को रबी फसल की कटाई और खरीफ फसल की बुआई के बीच उपलब्ध अवधि में मूंग को तीसरी फसल के रूप में अपनाने का सुझाव दिया। उन्होंने कहा कि मूंग की खेती से किसानों की आय बढ़ाने के साथ मिट्टी की उर्वरता बनाए रखने में भी मदद मिलेगी।

    खराब सिंचाई सुविधा को तत्काल दुरुस्त करने का निर्देश

    निरीक्षण के दौरान सिंचाई व्यवस्था से जुड़ी समस्याओं पर भी केंद्रीय नोडल पदाधिकारी ने अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने खराब सिंचाई सुविधा को अविलंब बहाल करने और किसानों को सिंचाई के लिए बेहतर व्यवस्था उपलब्ध कराने पर जोर दिया।

    किसान क्रेडिट कार्ड कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय केंद्रीय नोडल पदाधिकारी डिजिटल फसल सर्वेक्षण ड्रिप सिंचाई दलहन की खेती फसल विविधीकरण फार्मर रजिस्ट्री बाजपट्टी बाजपट्टी गोट बिहार कृषि समाचार मखाना की खेती मूंग की खेती संजय कुमार अग्रवाल सब्जी की खेती सीतामढ़ी किसान सीतामढ़ी कृषि सीतामढ़ी न्यूज सूक्ष्म सिंचाई स्प्रिंकलर सिंचाई
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
    Previous Articleबैद्यनाथ महतो हत्याकांड पर राजद की शोकसभा, आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी और कड़ी सजा की मांग
    Next Article ‘आंगन मिलन’ कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा, 25 सितंबर से 7 अक्टूबर तक आंगनवाड़ी केंद्रों पर होंगे आयोजन
    admin

    Related Posts

    पटना साहिब में 360वें प्रकाश पर्व की तैयारी: 20000 भक्तों के ठहरने की व्यवस्था; कंगन घाट तक चलेगी वाटर मेट्रो

    October 31, 2026

    भागलपुर में 1625 नियोजित शिक्षकों की मेधा सूची फिर खंगाल रहा निगरानी विभाग, पुराने रिकॉर्ड की दोबारा जांच तेज

    October 31, 2026

    चाइनीज झालरों की चमक में फीकी पड़ी मिट्टी के दीयों की रोशनी, कटिहार में कुम्हारों की आजीविका पर संकट

    October 31, 2026

    बिहार चुनाव में हार के बाद भाजपा में मंथन, हरीश द्विवेदी लेंगे फीडबैक; पटना में आरके सिन्हा को देंगे अंतिम विदाई

    October 31, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Demo
    Our Picks
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    Don't Miss
    Bihar

    पटना साहिब में 360वें प्रकाश पर्व की तैयारी: 20000 भक्तों के ठहरने की व्यवस्था; कंगन घाट तक चलेगी वाटर मेट्रो

    By adminOctober 31, 20260

    बिहार की राजधानी पटना में सिखों के दसवें गुरु श्री गुरु गोविंद सिंह जी महाराज…

    भागलपुर में 1625 नियोजित शिक्षकों की मेधा सूची फिर खंगाल रहा निगरानी विभाग, पुराने रिकॉर्ड की दोबारा जांच तेज

    October 31, 2026

    चाइनीज झालरों की चमक में फीकी पड़ी मिट्टी के दीयों की रोशनी, कटिहार में कुम्हारों की आजीविका पर संकट

    October 31, 2026

    बिहार चुनाव में हार के बाद भाजपा में मंथन, हरीश द्विवेदी लेंगे फीडबैक; पटना में आरके सिन्हा को देंगे अंतिम विदाई

    October 31, 2026

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from SmartMag about art & design.

    About Us
    About Us

    Prithvi News Channel (हर कदम सच के साथ — जनता की आवाज़) is a Hindi-language news portal committed to delivering timely and credible journalism.
    prithvinewschannel.com

    Email Us: info@example.com
    Contact: +1-320-0123-451

    Our Picks

    बिहार सिपाही भर्ती परीक्षा पेपर लीक का अब हरियाणा कनेक्शन सामने आ रहा है..?

    October 5, 2023

    कभी ढाबे पर किया काम तो कभी नुक्कड़ पर बेचा पान.. कैसे बॉलीवुड इंडस्ट्री ने बदली संजय मिश्रा की किस्मत..!

    October 6, 2023

    जिला पदाधिकारी श्री रिची पांडेय द्वारा जिला निबंधन कार्यालय का निरीक्षण!

    October 6, 2023

    सीतामढ़ी जिला क्रिकेट संघ द्वारा एसपी सर का सम्मान समारोह!

    October 6, 2023
    Our Categories
    • Automobile (40)
    • Bihar (1,026)
    • Breaking News (1,507)
    • Business (40)
    • Education (20)
    • Entertainment (20)
    • Health (20)
    • Mobiles (20)
    • National (227)
    • Politics (40)
    • Relations (20)
    • Technology (20)
    © 2026 All Rights Reserved Prithvi News Channel. Designed by XorTechs.
    • Home
    • Politics
    • Business
    • Technology

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?