सीतामढ़ी, 9 सितंबर 2026। जिले में आम लोगों की समस्याओं के त्वरित निवारण के लिए प्रत्येक कार्य दिवस को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में जन शिकायत सुनवाई का आयोजन किया जाता है। इसी क्रम में बुधवार को पुलिस अधीक्षक, सीतामढ़ी ने लोगों की शिकायतें और समस्याएं सुनीं।

जन शिकायत सुनवाई के दौरान पुलिस अधीक्षक ने फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और संबंधित मामलों की जानकारी ली। इसके बाद शिकायतों के त्वरित, गुणवत्तापूर्ण और विधिसम्मत निस्तारण के लिए संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई हेतु मामले अग्रेषित किए गए।

पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि प्राप्त शिकायतों पर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए और मामलों के निष्पादन में अनावश्यक देरी न हो। जन शिकायत सुनवाई के माध्यम से आम लोगों को अपनी समस्याएं सीधे पुलिस प्रशासन के समक्ष रखने का अवसर मिल रहा है।

जिला पुलिस की ओर से जन शिकायतों के प्रभावी समाधान और आम लोगों को समयबद्ध सहायता उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया जा रहा है।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version