सीतामढ़ी जिले में खरीफ फसलों की बुआई का रकबा लगभग 88 प्रतिशत तक पूरा हो चुका है। फसलों की बढ़ती जरूरतों के बीच किसानों द्वारा उर्वरकों की मांग में लगातार वृद्धि हो रही है। ऐसे में कृषि विभाग ने किसानों को समय पर और सुगमता से उर्वरक उपलब्ध कराने के लिए निगरानी और कार्रवाई तेज कर दी है।

जिला कृषि विभाग के अनुसार उर्वरक की उपलब्धता और वितरण व्यवस्था पर नजर रखने के लिए उर्वरक निरीक्षकों द्वारा लगातार छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है। अब तक जिले के कुल 922 उर्वरक प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया जा चुका है।

निरीक्षण के दौरान उर्वरक वितरण एवं संचालन में अनियमितता पाए जाने पर 5 प्रतिष्ठानों के खिलाफ प्राथमिकी (FIR) दर्ज कराई गई है। इसके अलावा नियमों के उल्लंघन के मामले में 9 उर्वरक विक्रेताओं के उर्वरक विपणन प्राधिकार पत्र (लाइसेंस) रद्द कर दिए गए हैं।

कृषि विभाग ने सभी कृषि समन्वयकों (उर्वरक निरीक्षक), प्रखंड कृषि पदाधिकारियों तथा अनुमंडल कृषि पदाधिकारियों को नियमित रूप से छापेमारी जारी रखने और उर्वरक बिक्री पर प्रभावी नियंत्रण बनाए रखने के निर्देश दिए हैं, ताकि किसानों को निर्धारित दर पर पर्याप्त मात्रा में उर्वरक उपलब्ध कराया जा सके।

उर्वरक वितरण से जुड़ी शिकायतों के त्वरित समाधान के लिए जिला और अनुमंडल स्तर पर कंट्रोल रूम भी स्थापित किए गए हैं। किसान किसी भी प्रकार की शिकायत या जानकारी के लिए संबंधित अधिकारियों से संपर्क कर सकते हैं।

उर्वरक शिकायत के लिए कंट्रोल रूम नंबर

अनुमंडल स्तर

  • अनुमंडल कृषि पदाधिकारी, सीतामढ़ी सदर – 9031645374
  • अनुमंडल कृषि पदाधिकारी, पुपरी – 9031645375
  • प्रखंड कृषि पदाधिकारी (बेलसंड अनुमंडल) – 9110088733

जिला स्तर

  • सहायक कृषि पदाधिकारी (रसायन) मनोज कुमार – 7488282962
  • डाटा एंट्री ऑपरेटर अमित कुमार – 7808328989
  • डाटा एंट्री ऑपरेटर पवन कुमार – 8507068502
  • जिला कृषि पदाधिकारी, सीतामढ़ी – 9031645054
Share.
Leave A Reply

Exit mobile version