सीतामढ़ी पुलिस ने महिला थाना में दर्ज कांड संख्या 27/26 में कार्रवाई करते हुए नामजद आरोपी मणि साह को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के अनुसार, आरोपी के खिलाफ यौन उत्पीड़न और अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (SC/ST) अधिनियम से संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज है। प्राथमिकी दर्ज होने के बाद पुलिस लगातार आरोपी की तलाश में जुटी हुई थी।

जांच के दौरान मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी मणि साह को गिरफ्तार कर लिया। आगे की कानूनी प्रक्रिया नियमानुसार जारी है।

पुलिस का कहना है कि महिला अपराधों तथा SC/ST एक्ट से जुड़े मामलों में त्वरित कार्रवाई की जा रही है और दोषियों के विरुद्ध कानून के अनुसार सख्त कदम उठाए जाएंगे।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version