सीतामढ़ी जिले के बोखड़ा थाना क्षेत्र में पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर चार आरोपितों के विरुद्ध इश्तिहार चस्पा करने की कार्रवाई की। यह कार्रवाई माननीय न्यायालय से निर्गत आदेश के अनुपालन में विधिवत संपन्न की गई।
पुलिस के अनुसार, जिन आरोपितों के विरुद्ध इश्तिहार चस्पा किया गया उनमें रामचंद्र राय (पिता- राजो राय), ममता देवी (पति- संतोष राय), रामु देवी (पति- रामचंद्र राय) तथा संतोष राय (पिता- रामचंद्र राय) शामिल हैं।
सभी आरोपित ग्राम धाधी, वार्ड संख्या-08, थाना बोखड़ा, जिला सीतामढ़ी के निवासी बताए गए हैं।
बोखड़ा थाना पुलिस ने बताया कि माननीय न्यायालय द्वारा निर्गत आदेश के तहत चारों आरोपितों के विरुद्ध विधिसम्मत प्रक्रिया का पालन करते हुए इश्तिहार चस्पा किया गया है।
