सीआईएमपी द्वारा सीतामzढ़ी इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में नवाचार एवं उद्यमिता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
चंद्रगुप्त इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट पटना (CIMP) द्वारा सीतामढ़ी इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (SIT), सीतामढ़ी में नवाचार एवं उद्यमिता जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों में उद्यमिता, स्टार्टअप और तकनीकी नवाचार के प्रति जागरूकता और रुचि विकसित करना था।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रो. ऋषि कान्त ने अपने संबोधन में कहा कि नवाचार और उद्यमिता राष्ट्र निर्माण, आर्थिक विकास एवं रोजगार सृजन के प्रमुख आधार हैं। उन्होंने छात्रों से आह्वान किया कि वे केवल नौकरी खोजने वाले न बनें, बल्कि नवाचार के माध्यम से रोजगार देने वाले उद्यमी बनें।
कार्यक्रम में मुख्य वक्ता प्रो. राजदीप राउत ने तकनीक, स्टार्टअप और नवाचार पारिस्थितिकी तंत्र से जुड़े वर्तमान वैश्विक रुझानों पर प्रकाश डाला। उन्होंने छात्रों को वास्तविक जीवन की समस्याओं की पहचान कर उन्हें तकनीक आधारित व्यावसायिक समाधानों में परिवर्तित करने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रो. आर. के. गुप्ता ने कहा कि वैश्विक बाजार में टिके रहने के लिए नवाचार अनिवार्य है। उन्होंने स्पष्ट किया कि व्यवसाय के क्षेत्र में वही संस्थान और उद्यम सफल होते हैं जो निरंतर नवाचार को अपनाते हैं, जिससे वे वैश्विक प्रतिस्पर्धा में स्वयं को सशक्त बनाए रख सकते हैं।
कार्यक्रम की शुरुआत प्रो. आशीष के स्वागत संबोधन से हुई। उन्होंने अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि SIT सीतामढ़ी छात्रों में उद्यमिता, नवाचार और उद्योग–शैक्षणिक सहयोग को बढ़ावा देने के लिए निरंतर प्रयासरत है।
इस अवसर पर डॉ. शशि कुमार ने कार्यक्रम के सफल आयोजन का हार्दिक धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया, जिनके सहयोग एवं मार्गदर्शन से इस शैक्षणिक एवं प्रेरणादायी कार्यक्रम को सफलतापूर्वक संपन्न किया जा सका।
कार्यक्रम में विभिन्न तकनीकी शाखाओं के छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और उद्यमिता, स्टार्टअप अवसरों, नवाचार एवं वैश्विक बाजार से जुड़े विषयों पर गहरी रुचि दिखाई। संवादात्मक सत्र ने छात्रों को तकनीकी शिक्षा के साथ उद्यमिता को करियर विकल्प के रूप में अपनाने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम का समापन बिहार में एक सशक्त स्टार्टअप एवं नवाचार पारिस्थितिकी तंत्र के निर्माण के संकल्प के साथ हुआ।
