पटना: बिहार में संभावित बाढ़ और मानसून के दौरान सुरक्षा को लेकर आपदा प्रबंधन विभाग ने लोगों से आवश्यक सावधानियों और निर्देशों का पालन करने की अपील की है। विभाग ने नागरिकों से कहा है कि वे बाढ़ से बचाव संबंधी दिशा-निर्देशों को खुद पढ़ें और परिवार, आसपास के लोगों तथा समाज को भी जागरूक करें।
आपदा प्रबंधन विभाग ने लोगों से अपील की है कि बाढ़ की स्थिति में घबराने के बजाय पहले से तैयारी रखें और प्रशासन की ओर से जारी सुरक्षा संबंधी निर्देशों का पालन करें। सही जानकारी अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाकर संभावित आपदा के प्रभाव को कम किया जा सकता है।
आपात स्थिति में इन नंबरों पर करें संपर्क
किसी भी आपातकालीन सहायता के लिए नागरिक आपदा प्रबंधन विभाग के राज्य आपातकालीन संचालन केंद्र से संपर्क कर सकते हैं।
- हेल्पलाइन नंबर: 0612-2294204 / 0612-2294205
- आपातकालीन सहायता नंबर: 1070
विभाग की ओर से लोगों से अपील की गई है कि वे बाढ़ से संबंधित आधिकारिक दिशा-निर्देशों की जानकारी रखें, उन्हें दूसरों तक पहुंचाएं और अपने आसपास के लोगों को भी संभावित खतरे से निपटने के लिए जागरूक करें।#BiharDisasterManagementDept #FloodSafety #FloodPreparedness #DisasterManagement #MonsoonAlert #BiharFlood #FloodAlert #BiharNews #EmergencyHelpline #BiharMonsoon
