समाहरणालय, मधुबनी
=================
जिला जनसम्पर्क कार्यालय
====================
प्रेस विज्ञप्ति
दिनांक 24/07/2026
==================
विकास दिवस के सफल आयोजन को लेकर जिलाधिकारी ने दिए आवश्यक निर्देश
विकास दिवस पर सम्मानित होंगे उत्कृष्ट कर्मी, सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होंगे आयोजित
शनिवार को विकास दिवस पर जिला एवं प्रखंड स्तर पर होंगे विविध कार्यक्रम
बिहार सरकार के विकास कार्यों एवं उपलब्धियों के प्रचार-प्रसार के लिए 25 जुलाई को आयोजित होने वाले *सेवा, संकल्प, समर्पण के 100 दिन* (विकास दिवस) कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर जिला पदाधिकारी आनंद शर्मा की अध्यक्षता वर्चुअल माध्यम से बैठक आयोजित की गई।
बैठक में सभी विभागों को अपनी प्रमुख योजनाओं एवं उपलब्धियों से संबंधित फोटो, वीडियो एवं अन्य प्रचार सामग्री समय पर उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया। साथ ही नगर भवन, मधुबनी में आयोजित होने वाले जिला स्तरीय कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, जनप्रतिनिधियों की सहभागिता एवं सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
जिलाधिकारी ने बताया कि विकास दिवस के अवसर पर जिले के सभी प्रखंडों, पंचायतों एवं नगर निकायों में भी कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। कार्यक्रमों के माध्यम से सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं उपलब्धियों की जानकारी आमजन तक पहुंचाई जाएगी। जिला स्तरीय कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मियों को सम्मानित भी किया जाएगा।
बैठक में संबंधित अधिकारियों को कार्यक्रम का सफल, सुव्यवस्थित एवं गरिमामय आयोजन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। बैठक में उप विकास आयुक्त, सभी बीडीओ,सभी बीपीआरओ तथा जिलास्तरीय पदाधिकारी उपस्थित रहें।—————————————————————————————
=================
आपदा नही है भारी,यदि पूरी है तैयारी। सजग रहे,सर्तक रहे। किसी भी प्रकार की* *सहायता या सूचना के लिए जिला नियंत्रण कक्ष के दूरभाष नंबर पर*06276-222576 पर करे संपर्क।।
=============== ===
==================
# DPRO,Madhubani
