अमेरिकी जांच एजेंसी एफबीआइ भारतीय नागरिक कमल की तलाश कर रही है, जिस पर लॉरेंस बिश्नोई गैंग के साथ मिलकर अंतरराष्ट्रीय अपराध में शामिल होने का आरोप है।

एफबीआइ ने गुरुवार को कहा कि कमल को एक ऐसे अंतरराष्ट्रीय आपराधिक संगठन में शामिल होने के लिए वांछित माना जा रहा है, जो जबरन वसूली के जरिए व्यापार में बाधा डालने की साजिश में लिप्त है।

एफबीआइ ने कहा, “लॉरेंस बिश्नोई आर्गनाइज्ड क्राइम ग्रुप भारत के पंजाब राज्य में शुरू हुआ और कैलिफोर्निया के सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट और अन्य जगहों पर सक्रिय है।”

कमल के खिलाफ जबरन वसूली के जरिए व्यापार में बाधा डालने की साजिश का आरोप लगने के बाद एक जुलाई को कोर्ट ने गिरफ्तारी वारंट जारी किया था।

एफबीआइ के कहा है, ‘अगर आपके पास इस मामले से जुड़ी कोई जानकारी है, तो कृपया अपने स्थानीय एफबीआइ आफिस, नजदीकी अमेरिकी दूतावास या वाणिज्य दूतावास से संपर्क करें।”

एफबीआइ ने संगठित अपराध के खिलाफ कार्रवाई शुरू की है और पिछले कुछ महीनों में बिश्नोई और जग्गू भगवानपुरिया गैंग के कई सदस्यों को गिरफ्तार किया है।

 

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version