विश्वविद्यालय स्तर पर ओवरऑल टॉपर रहने वाले विद्यार्थी को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए मेरिटोरियस सर्टिफिकेट, 50,001 रुपये का चेक और गोल्ड मेडल प्रदान किया गया।
वहीं, अपनी ब्रांच में टॉपर रहने वाले विद्यार्थी को सम्मान स्वरूप लैपटॉप, गोल्ड मेडल और डिग्री सर्टिफिकेट प्रदान किया गया।
यह सम्मान विद्यार्थियों की मेहनत, लगन और शैक्षणिक उपलब्धियों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से दिया गया।
