Close Menu
Prithvi News Channel

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    बेगूसराय के शंभू कुमार का दुनिया में डंका! 3 गिनीज रिकॉर्ड और 53 मिनट शंख वादन, राज्यपाल ने किया सम्मानित

    November 14, 2026

    बिहार में पराली जलाने वाले किसानों पर सख्ती, सैटेलाइट से होगी निगरानी; पकड़े गए तो 3 साल तक सरकारी योजनाओं से रहेंगे वंचित

    November 14, 2026

    मेहसौल चौक स्थित लखनदेई नदी छठ घाट पहुंचे डीएम एवं नगर विधायक, तैयारियों का लिया जायजा

    November 14, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Prithvi News Channel
    Subscribe Login
    • Home
    • National
    • Bihar
    • Entertainment
    • Education
    • Health
    • Technology
      • Automobile
      • Mobiles
    Prithvi News Channel
    • Home
    • Politics
    • Business
    • Technology
    Home»Bihar»मेहसौल चौक स्थित लखनदेई नदी छठ घाट पहुंचे डीएम एवं नगर विधायक, तैयारियों का लिया जायजा
    Bihar

    मेहसौल चौक स्थित लखनदेई नदी छठ घाट पहुंचे डीएम एवं नगर विधायक, तैयारियों का लिया जायजा

    adminBy adminNovember 14, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp VKontakte Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    प्रेस विज्ञप्ति

    दिनांक- 12-11-2026

    पुपरी के लाला पोखर एवं बुढ़नद नदी घाट का भी डीएम-एसपी ने किया निरीक्षण, सुरक्षा, स्वच्छता एवं प्रकाश व्यवस्था को लेकर दिए सख्त निर्देश

    लोक आस्था के महापर्व छठ को सुरक्षित, स्वच्छ एवं व्यवस्थित वातावरण में संपन्न कराने को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सक्रिय है। इसी क्रम में जिलाधिकारी श्री तनय सुल्तानिया एवं नगर विधायक श्री सुनील कुमार पिंटू ने सीतामढ़ी शहर के मेहसौल चौक स्थित लखनदेई नदी छठ घाट का संयुक्त रूप से निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने घाट पर चल रहे साफ-सफाई कार्यों एवं छठ महापर्व को लेकर की जा रही तैयारियों का जायजा लिया।

    जिलाधिकारी एवं माननीय विधायक ने घाट पर स्वच्छता, श्रद्धालुओं की सुविधा तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का अवलोकन किया। उन्होंने मौके पर उपस्थित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि छठ महापर्व से पूर्व सभी तैयारियां समयबद्ध ढंग से पूरी कर ली जाएं। घाटों की समुचित सफाई, आवागमन की सुविधा एवं श्रद्धालुओं की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए। निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त श्री जेपी सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।

    इधर, छठ महापर्व की तैयारियों के मद्देनजर जिलाधिकारी श्री तनय सुल्तानिया एवं पुलिस अधीक्षक श्री अमित रंजन ने संयुक्त रूप से पुपरी अनुमंडल क्षेत्र के विभिन्न छठ घाटों का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण की शुरुआत पुपरी के लाला पोखर घाट से हुई। इसके बाद डीएम-एसपी ने बुढ़नद नदी घाट पहुंचकर वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

    निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने घाटों पर साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था, बैरिकेडिंग, सुरक्षा प्रबंध तथा श्रद्धालुओं के लिए उपलब्ध कराई जाने वाली बुनियादी सुविधाओं का बारीकी से अवलोकन किया।

    जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि छठ महापर्व प्रारंभ होने से पूर्व सभी घाटों पर आवश्यक तैयारियां हर हाल में पूरी कर ली जाएं। घाटों पर विशेष स्वच्छता बनाए रखने के साथ व्रतियों एवं श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। स्वच्छ पेयजल की उपलब्धता बनाए रखने तथा घाटों तक पहुंचने वाले रास्तों को सुगम बनाने पर भी विशेष ध्यान देने को कहा गया।

    उन्होंने निर्देश दिया कि नदी एवं तालाबों में जहां पानी की गहराई अधिक है अथवा अन्य किसी प्रकार का खतरा है, वहां लाल निशान लगाकर डेंजर जोन के रूप में स्पष्ट चिह्नित किया जाए। आवश्यकतानुसार बैरिकेडिंग एवं सुरक्षा के अन्य प्रबंध भी सुनिश्चित किए जाएं, ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना की आशंका न रहे।

    जिलाधिकारी ने कहा कि छठ महापर्व लाखों लोगों की आस्था से जुड़ा है। इसलिए सभी संबंधित विभाग आपसी समन्वय एवं जिम्मेदारी के साथ कार्य करें। प्रशासन का प्रयास है कि जिले में छठ महापर्व शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हो तथा व्रतियों और श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा नहीं हो।

    निरीक्षण के दौरान पुपरी के अनुमंडल पदाधिकारी श्री गौरव कुमार, बीडीओ, सीओ, नगर परिषद जनकपुर रोड पुपरी के सभापति श्री ब्रजेश कुमार जालान, कार्यपालक पदाधिकारी श्री केशव गोयल, पुपरी थानाध्यक्ष श्री रामनाथ प्रसाद, उपसभापति, वार्ड पार्षद सहित स्थानीय प्रशासन के अन्य अधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
    Previous Articleमेहसौल चौक स्थित लखनदेई नदी छठ घाट पहुंचे डीएम एवं नगर विधायक, तैयारियों का लिया जायजा
    Next Article बिहार में पराली जलाने वाले किसानों पर सख्ती, सैटेलाइट से होगी निगरानी; पकड़े गए तो 3 साल तक सरकारी योजनाओं से रहेंगे वंचित
    admin

    Related Posts

    बेगूसराय के शंभू कुमार का दुनिया में डंका! 3 गिनीज रिकॉर्ड और 53 मिनट शंख वादन, राज्यपाल ने किया सम्मानित

    November 14, 2026

    बिहार में पराली जलाने वाले किसानों पर सख्ती, सैटेलाइट से होगी निगरानी; पकड़े गए तो 3 साल तक सरकारी योजनाओं से रहेंगे वंचित

    November 14, 2026

    मेहसौल चौक स्थित लखनदेई नदी छठ घाट पहुंचे डीएम एवं नगर विधायक, तैयारियों का लिया जायजा

    November 14, 2026

    Financial Inclusion Saturation Campaign के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु जिलाधिकारी ने दिए निर्देश

    November 14, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Demo
    Our Picks
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    Don't Miss
    Bihar

    बेगूसराय के शंभू कुमार का दुनिया में डंका! 3 गिनीज रिकॉर्ड और 53 मिनट शंख वादन, राज्यपाल ने किया सम्मानित

    By adminNovember 14, 20260

    बिहार के बेगूसराय से एक ऐसी प्रतिभा की कहानी सामने आई है, जिसने अपनी मेहनत,…

    बिहार में पराली जलाने वाले किसानों पर सख्ती, सैटेलाइट से होगी निगरानी; पकड़े गए तो 3 साल तक सरकारी योजनाओं से रहेंगे वंचित

    November 14, 2026

    मेहसौल चौक स्थित लखनदेई नदी छठ घाट पहुंचे डीएम एवं नगर विधायक, तैयारियों का लिया जायजा

    November 14, 2026

    मेहसौल चौक स्थित लखनदेई नदी छठ घाट पहुंचे डीएम एवं नगर विधायक, तैयारियों का लिया जायजा

    November 14, 2026

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from SmartMag about art & design.

    About Us
    About Us

    Prithvi News Channel (हर कदम सच के साथ — जनता की आवाज़) is a Hindi-language news portal committed to delivering timely and credible journalism.
    prithvinewschannel.com

    Email Us: info@example.com
    Contact: +1-320-0123-451

    Our Picks

    बिहार सिपाही भर्ती परीक्षा पेपर लीक का अब हरियाणा कनेक्शन सामने आ रहा है..?

    October 5, 2023

    कभी ढाबे पर किया काम तो कभी नुक्कड़ पर बेचा पान.. कैसे बॉलीवुड इंडस्ट्री ने बदली संजय मिश्रा की किस्मत..!

    October 6, 2023

    जिला पदाधिकारी श्री रिची पांडेय द्वारा जिला निबंधन कार्यालय का निरीक्षण!

    October 6, 2023

    सीतामढ़ी जिला क्रिकेट संघ द्वारा एसपी सर का सम्मान समारोह!

    October 6, 2023
    Our Categories
    • Automobile (40)
    • Bihar (1,130)
    • Breaking News (1,508)
    • Business (40)
    • Education (20)
    • Entertainment (20)
    • Health (20)
    • Mobiles (20)
    • National (228)
    • Politics (40)
    • Relations (20)
    • Technology (20)
    © 2026 All Rights Reserved Prithvi News Channel. Designed by XorTechs.
    • Home
    • Politics
    • Business
    • Technology

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?