Close Menu
Prithvi News Channel

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    सुहानी यादव अंतरराष्ट्रीय मंच पर लहराएंगी भारत का परचम

    May 27, 2026

    कुछ दलाल गोदी मीडिया और गोबरभक्त मिलकर खबरें फतुहा अनुमंडल समूह चलाता है, जिसमें फतुहा के कई पदाधिकारी, कई दलों के कार्यकर्ता को जोड़े हुए हैं,

    May 27, 2026

    प्रथम कारगिल शहीद सुखबीर सिंह यादव जी को 27वें शहीदी दिवस पर विनम्र श्रद्धांजलि।

    May 27, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Prithvi News Channel
    Subscribe Login
    • Home
    • National
    • Bihar
    • Entertainment
    • Education
    • Health
    • Technology
      • Automobile
      • Mobiles
    Prithvi News Channel
    • Home
    • Politics
    • Business
    • Technology
    Home»Breaking News»माननीय प्रभारी मंत्री सह भवन निर्माण विभाग मंत्री बिहार सरकार श्रीमती लेशी सिंह आज दिनांक 26 मई 2026 (मंगलवार) को मधुबनी में आयोजित विभिन्न महत्वपूर्ण बैठकों में भाग लेंगी।
    Breaking News

    माननीय प्रभारी मंत्री सह भवन निर्माण विभाग मंत्री बिहार सरकार श्रीमती लेशी सिंह आज दिनांक 26 मई 2026 (मंगलवार) को मधुबनी में आयोजित विभिन्न महत्वपूर्ण बैठकों में भाग लेंगी।

    adminBy adminMay 27, 2026No Comments7 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp VKontakte Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    *माननीय प्रभारी मंत्री सह भवन निर्माण विभाग मंत्री* *बिहार सरकार श्रीमती* *लेशी सिंह आज* *दिनांक 26 मई* *2026 (मंगलवार) को* *मधुबनी में आयोजित विभिन्न* *महत्वपूर्ण बैठकों* *में भाग लेंगी।* 🔹 *बाढ़ पूर्व तैयारियों की* *समीक्षा बैठक* 🔹 *जिला स्तरीय कार्यक्रम* *क्रियान्वयन समिति की बैठक*
    🔹 *प्रखंड स्तरीय कार्यक्रम* *क्रियान्वयन* *समिति की बैठक*
    *🕓 समय : अपराह्न 01:00* *बजे से।*
    📍 *स्थान : डीआरडीए* *सभागार, विकास भवन,* *मधुबनी।*
    [26/05, 4:49 pm] Parmal Sir Dpro Madhubani: *समाहरणालय, मधुबनी*
    ================
    *जिला जनसम्पर्क कार्यालय*
    ================
    *प्रेस विज्ञप्ति*
    *दिनांक -26/05/2026*
    ================= ■ *■ माननीय मंत्री भवन निर्माण विभाग सह प्रभारी मंत्री, मधुबनी जिला श्रीमती लेशी सिंह की अध्यक्षता में संभावित बाढ़/ सुखाड़ की पूर्व तैयारियो को लेकर आयोजित हुई समीक्षा बैठक। ————————*
    ■ *संभावित बाढ़/सुखाड़ के प्रभाव को कम से कम करने को लेकर सरकार दृढ संकल्पित-प्रभारी मंत्री। ———————— प्रभारी मंत्री ने माननीय जनप्रतिनिधियों को उनके महत्वपूर्ण सुझाव के लिए धन्यवाद देते हुए कहा कि सभी के सहयोग से आपदा के प्रभाव को हम काफी कम कर सकते है। ————————30मई 2026 को जिले के सभी पंचायतों में विशेष ग्राम सभा का आयोजन कर संपूर्ति पोर्टल पर छुटे हुए लाभुकों का नाम जोड़ने के साथ साथ सूची को अपडेट करने का कार्य किया जाएगा।—–*
    ■ *बाढ़/सुखाड़ की स्थिति में वैकल्पिक फसल योजना अविलंब पूर्ण करने का दिया निर्देश।———————।……….।*
    *—–प्रभारी मंत्री ने निर्देश दिया कि नल-जल योजना अंतर्गत छुटे हुए वार्डो एवं अपूर्ण वार्डो को अभियान मोड में त्वरित कार्रवाई करते हुए उसे पूर्ण किये जाए।*
    ……………………….*
    ——————————————————————————————– *मधुबनी 26 मई, 2026*

    *माननीय मंत्री भवन निर्माण विभाग सह प्रभारी मंत्री मधुबनी जिला श्रीमती लेशी सिंह ने डीआरडीए सभागार में बैठक कर संभावित बाढ़/सुखाड़ की पूर्व तैयारियों की बैठक कर विस्तृत समीक्षा किया। उन्होंने कहा कि संभावित बाढ़/सुखाड़ के प्रभाव को कम से कम करने को लेकर सरकार दृढ संकल्पित है एवं पूरी गंभीरता के साथ प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि बाढ़/सुखाड़ जैसी आपदा की स्थिति उत्पन्न होने पर ससमय पीड़ितों को राहत उपलब्ध कराए जाने को लेकर पूरी गंभीरता के साथ लगातार प्रयास किये जा रहे हैं।* *उन्होंने निर्देश दिया कि बाढ़/सुखाड़ दोनों ही स्थितियो में वैकल्पिक फसल योजना के लिए पूरी तैयारी अविलंब कर लें।* *तत्पश्चात अपर समाहर्ता, आपदा, संतोष कुमार द्वारा पावर पॉइंट प्रजेंटेशन के माध्यम से जिले में अबतक की गई संभावित बाढ़ /सुखाड़ की पूर्व तैयारियों के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि मधुबनी जिला पारंपरिक रूप से आपदा के प्रति संवेदनशील जिला रहा है। लगभग 18 नदियों और उसकी सहायक नदियां जिले से गुजरती हैं। उन्होंने बताया कि जिले की महत्वपूर्ण नदियों के जलस्तर प्रतिदिन प्रति तीन घण्टे पर ली जा रही है। उन्होंने कहा कि बिहार मौसम सेवा केंद्र के अनुसार जून 2026 से सितंबर 2026 तक वर्षापात सामान्य से नीचे रहन की संभावना है। उन्होंने कहा कि कम वर्षापात की स्थिति की संभावना को देखते हुए सभी आवश्यक तैयारियों को ससमय पूर्ण किया जाए। जल संसाधन विभाग के अभियंताओं को निर्देश दिया गया कि नहरों के अंतिम छोर तक पानी उपलब्ध यह सुनिश्चित करगे, ताकि, किसानों को रोपनी के समय सिंचाई की दिक्कत न हो।
    अपर समाहर्ता ने बाढ़ पूर्व तैयारियों के आलोक में बताया कि ग्रामीण कार्य विभाग द्वारा 3069 पुल-पुलियो के भेंट की साफ-सफाई पूर्ण कर ली गई है। शेष भेंट की सफाई का कार्य प्रगति पर है।
    नवनिर्मित 9 में से 8 बाढ़ आश्रय स्थल एवं एस.डी.आर.एफ. भवन का कार्य पूर्ण कर हस्तगत करा दिया गया है।
    माननीय सांसद, झंझारपुर, श्री रामप्रीत मंडल के द्वारा मधेपुर के भेजा, गढ़गांव, बकुआ आदि गांवों में चापाकल की मरम्मति में तेजी लाने का निदेश दिया गया। साथ ही वैसे तटबंधों जहां-जहां रेनकट हुआ है, उसकी जांच कर तटबंधों की मरम्मति शीघ्र करने का निदेश दिया गया।
    माननीय विधान परिषद सदस्य, श्री घनश्याम ठाकुर ने कहा कि हाल के दिनों में आयी आंधी-तूफान के कारण कई घरों की क्षति हुई है। उन्होंने वैसे सभी प्रभावित परिवारों का आकलन कर ससमय राहत राशि का भुगतान किया जाए।।अपर समाहर्ता, आपदा ने बताया कि जिले में संभावित बाढ़ के दृष्टिकोण से जिलान्तर्गत 93 सरकारी नाव है, जिसमे 28 परिचालन योग्य है तथा 22 मरम्मत योग्य है जिसकी मरम्मति करायी जा रही है। 41 निजी नाव मालिकों के साथ एकरारनामा किया जा रहा है। जिलान्तर्गत 07 मोटरवोट उपलब्ध है। मधुबनी जिला में विभिन्न अंचलों में 290 आपदा मित्र प्रशिक्षित है। मधुबनी जिले के सभी अंचलों को मिलाकर कुल-67320 पॉलीथिन शीटों की उपलब्धता है। जिलाधिकारी ने बताया कि जिले में बाढ़ आश्रय स्थल की पहचान कर सारी तैयारियां पूरी कर ली गई है। बाढ़ राहत केंद्र के तहत कुल 242 शिविरों की पहचान की गई है, जिसमे 97023 लोगो की ठहरने की व्यवस्था है। इन सब के लिए सामुदायिक रसोई के लिए 231 स्थानों को भी चिन्हित किया गया है। जिसमें रोजाना कुल 92916 लोग भोजन प्राप्त कर सकते हैं। सभी चिन्हित बाढ़ आश्रय स्थलों का भौतिक सत्यापन का कार्य किया जा रहा है और उन जगहों पर पेयजल , शौचालय आदि मूलभूत सुविधाओं का आकलन किया जा रहा है जो अब अंतिम चरण में है। उन्होंने कहा कि जिला आपातकालीन संचालन केंद्र तीन शिफ्ट में 24 x 7 कार्यरत है,जिसका नंबर 06276-222576 है।
    जिलाधिकारी ने कहा कि 30मई 2026 को जिले के सभी पंचायतों में विशेष ग्राम सभा का आयोजन कर संपूर्ति पोर्टल पर छुटे हुए लाभुकों का नाम जोड़ने के साथ साथ सूची को अपडेट करने का कार्य किया जाएगा ताकि आपदा की स्थित में त्वरित रूप से राहत राशि प्रदान किया जा सके।
    आपदा की घड़ी में मानव स्वास्थ्य के देखभाल हेतु मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी मधुबनी द्वारा स्वास्थ्य कर्मियों की प्रतिनियुक्ति एवं जीवन रक्षक दवाओं, हैलोजन टेबलेट, ब्लीचिंग पाउडर, डीटीटी आदि अधिकांश दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित की गई है। सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर चिकित्सा दल का गठन कर लिया गया है। अत्याधिक बाढ़ प्रभावित वाले प्रखंडों यथा मधेपुर फुलपरास घोघरडीहा, बिस्फी, मधवापुर, बेनीपट्टी एवं लौकही में वोट एम्बुलेंस के लिए मेडिकल टीम का गठन कर लिया गया है। जिले में पेयजल आपूर्ति के मद्देनजर कार्यपालक अभियंता लोक स्वास्थ्य प्रमंडल मधुबनी एवं लोक स्वास्थ्य प्रमंडल झंझारपुर के द्वारा कुल 9699 चापाकल में से 9555 चापाकल चालू अवस्था मे है, 102 की मरम्मति करायी जा रही है। मरम्मती दल के माध्यम से मरम्मत हेतु बंद चापाकलों की सूचना प्राप्त होने पर उनकी मरम्मत सुनिश्चित की जाती है।
    जिला कृषि पदाधिकारी, मधुबनी द्वारा बताया गया कि आकस्मिक फसल योजना बनाई जा रही है।
    धान के बिचड़े का आच्छादन, धान की रोपनी एवं वैकल्पिक फसल जैसे अरहर, तुरिया, उड़द, कुर्थी के फसल लगाने हेतु आकस्मिक फसल योजना की अपने अंतिम चरण में है। जिलाधिकारी ने बताया कि जिले में वर्तमान में 08 मोटर बोट है, जिसमें 01 पूर्ण रूप से खराब है। चार सेटेलाइट फोन भी उपलब्ध हैं। जिले में संकटग्रस्त समूह की पहचान कर ली गई है।
    प्रभारी मंत्री ने जिला प्रशासन द्वारा अब तक की गई तैयारी पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा की सभी संबंधित विभाग पूरी तत्परता एवं गंभीरता के साथ कार्य करते रहें तो निश्चित रूप से आपदा के प्रभाव को काफी कम किया जा सकता है।
    उन्होंने उपस्थित सभी माननीय जनप्रतिनिधियों को उनके महत्वपूर्ण सुझाव के लिए धन्यवाद देते हुए कहा कि सभी के सहयोग से आपदा के प्रभाव को हम काफी कम से कम करना है।
    उक्त बैठक में माननीय संसद सदस्य श्री रामप्रीत मंडल, माननीय सदस्य, बिहार विधान परिषद, श्री घनश्याम ठाकुर, जिला परिषद अध्यक्षा श्रीमती बिंदु गुलाब यादव, जिलाधिकारी आनंद शर्मा, पुलिस अधीक्षक योगेंद्र कुमार, उप विकास आयुक्त, सुमन प्रसाद साह,अपर समाहर्ता मुकेश रंजन, अपर समाहर्ता आपदा संतोष कुमार, नगर आयुक्त उमेश भारती,डीपीआरओ ,परिमल कुमार, निदेशक डीआरडीए,पंचायत राज पदाधिकारी ,प्रभारी पदाधिकारी जिला विकास शाखा, सिविल सर्जन, डॉ हरेंद्र कुमार, एडीएमओ रजनीश कुमार,कार्यपालक अभियंता विद्युत मो अरमान सहित कई अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि आदि उपस्थित थे।=============।*———————– ———————————————————————– ..*
    =================
    *बिहार में शराब का व्यापार एवम सेवन पूर्ण रूप से अवैध है। इससे संबधित जानकारी टॉल फ्री नंबर 15545 या 18003456268 एवम जिला नियंत्रण कक्ष के दूरभाष* *नंबर *06276-222576*पर जरूर दे। आपकी पहचान* *गोपनीय रखी जायेगी।*
    ===============
    *।***
    =================
    *# DPRO,Madhubani*

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
    Previous Article♦️जिले में शांति एवं सौहाद्रपूर्ण वातावरण में बकरीद पर्व मनाने एवं इस अवसर पर विधिव्यवस्था के संधारण को लेकर प्रभारी जिलाधिकारी ने की बैठक।
    Next Article ⬛दिनांक-26.05.2026 को 31 हजार 235 एलपीजी गैस सिलिंडर का स्टॉक उपलब्ध
    admin

    Related Posts

    सुहानी यादव अंतरराष्ट्रीय मंच पर लहराएंगी भारत का परचम

    May 27, 2026

    कुछ दलाल गोदी मीडिया और गोबरभक्त मिलकर खबरें फतुहा अनुमंडल समूह चलाता है, जिसमें फतुहा के कई पदाधिकारी, कई दलों के कार्यकर्ता को जोड़े हुए हैं,

    May 27, 2026

    प्रथम कारगिल शहीद सुखबीर सिंह यादव जी को 27वें शहीदी दिवस पर विनम्र श्रद्धांजलि।

    May 27, 2026

    राष्ट्रीय जनता दल में प्रवेश अध्यक्ष के पद पर देश के सबसे बड़े किसान नेताओं में से एक आदरणीय सुधाकर जी को बनाने की बात सामने आ रही है, जो कि पार्टी के लिए एक बेहतरीन फैसले के रूप में होगा,,

    May 27, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Demo
    Our Picks
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    Don't Miss
    Breaking News

    सुहानी यादव अंतरराष्ट्रीय मंच पर लहराएंगी भारत का परचम

    By adminMay 27, 20260

    सुहानी यादव अंतरराष्ट्रीय मंच पर लहराएंगी भारत का परचम मध्य प्रदेश के जिला छतरपुर की…

    कुछ दलाल गोदी मीडिया और गोबरभक्त मिलकर खबरें फतुहा अनुमंडल समूह चलाता है, जिसमें फतुहा के कई पदाधिकारी, कई दलों के कार्यकर्ता को जोड़े हुए हैं,

    May 27, 2026

    प्रथम कारगिल शहीद सुखबीर सिंह यादव जी को 27वें शहीदी दिवस पर विनम्र श्रद्धांजलि।

    May 27, 2026

    राष्ट्रीय जनता दल में प्रवेश अध्यक्ष के पद पर देश के सबसे बड़े किसान नेताओं में से एक आदरणीय सुधाकर जी को बनाने की बात सामने आ रही है, जो कि पार्टी के लिए एक बेहतरीन फैसले के रूप में होगा,,

    May 27, 2026

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from SmartMag about art & design.

    About Us
    About Us

    Prithvi News Channel (हर कदम सच के साथ — जनता की आवाज़) is a Hindi-language news portal committed to delivering timely and credible journalism.
    prithvinewschannel.com

    Email Us: info@example.com
    Contact: +1-320-0123-451

    Our Picks

    बिहार सिपाही भर्ती परीक्षा पेपर लीक का अब हरियाणा कनेक्शन सामने आ रहा है..?

    October 5, 2023

    कभी ढाबे पर किया काम तो कभी नुक्कड़ पर बेचा पान.. कैसे बॉलीवुड इंडस्ट्री ने बदली संजय मिश्रा की किस्मत..!

    October 6, 2023

    जिला पदाधिकारी श्री रिची पांडेय द्वारा जिला निबंधन कार्यालय का निरीक्षण!

    October 6, 2023

    सीतामढ़ी जिला क्रिकेट संघ द्वारा एसपी सर का सम्मान समारोह!

    October 6, 2023
    Our Categories
    • Automobile (40)
    • Bihar (66)
    • Breaking News (1,297)
    • Business (40)
    • Education (20)
    • Entertainment (20)
    • Health (20)
    • Mobiles (20)
    • National (20)
    • Politics (40)
    • Relations (20)
    • Technology (20)
    © 2026 All Rights Reserved Prithvi News Channel. Designed by XorTechs.
    • Home
    • Politics
    • Business
    • Technology

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?