Close Menu
Prithvi News Channel

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    सीतामढ़ी में सघन वाहन जांच अभियान जारी, अपराधियों और असामाजिक तत्वों पर पुलिस की कड़ी नजर

    August 1, 2026

    Cसीतामढ़ी: यौन उत्पीड़न मामले में परिहार थाना पुलिस की कार्रवाई, आरोपी आश नारायण यादव गिरफ्तार

    August 1, 2026

    सीतामढ़ी SP ने जन शिकायत सुनवाई में सुनीं लोगों की समस्याएं, त्वरित कार्रवाई के दिए निर्देश

    August 1, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Prithvi News Channel
    Subscribe Login
    • Home
    • National
    • Bihar
    • Entertainment
    • Education
    • Health
    • Technology
      • Automobile
      • Mobiles
    Prithvi News Channel
    • Home
    • Politics
    • Business
    • Technology
    Home»Bihar»मधुबनी: ‘सेवा-संवाद-समाधान’ कार्यक्रम में अपर समाहर्ता ने सुनीं जन समस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश
    Bihar

    मधुबनी: ‘सेवा-संवाद-समाधान’ कार्यक्रम में अपर समाहर्ता ने सुनीं जन समस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश

    adminBy adminAugust 1, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp VKontakte Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    मधुबनी, 31 जुलाई 2026: जिलाधिकारी आनंद शर्मा के निर्देश पर समाहरणालय स्थित वीसी कक्ष में ‘सेवा-संवाद-समाधान’ अनुश्रवण प्रणाली के तहत ‘सबका सम्मान-जीवन आसान’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान अपर समाहर्ता ने आम नागरिकों से सीधे संवाद कर उनकी शिकायतें सुनीं और संबंधित विभागों के अधिकारियों को समयबद्ध एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

    कार्यक्रम का उद्देश्य आम लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान करना, सरकारी कार्यालयों से जुड़े कार्यों में आने वाली परेशानियों को कम करना तथा प्रशासन और नागरिकों के बीच बेहतर संवाद स्थापित करना रहा। जनसुनवाई में जिले के विभिन्न प्रखंडों और पंचायतों से पहुंचे लोगों ने अपनी समस्याएं अधिकारियों के समक्ष रखीं।

    सुनवाई के दौरान पंडौल प्रखंड के प्रमोद यादव ने स्वीकृत कृषि विद्युत कनेक्शन शीघ्र उपलब्ध कराने की मांग की। वहीं राजनगर के सिंगियौन निवासी दुःखन चौपाल ने अपने दिव्यांग बच्चे के लिए ट्राईसाइकिल उपलब्ध कराने का आवेदन दिया। राघोपुर बलाट निवासी रघुनाथ मंडल ने भूमि विवाद के निपटारे और कथित अवैध कब्जा हटाने की मांग उठाई।

    इसके अलावा कोइलख पंचायत निवासी मनीष कुमार महतो ने गैस सब्सिडी सक्रिय नहीं होने और गैस एजेंसी के कथित दुर्व्यवहार की शिकायत दर्ज कराई। बेनीपट्टी के बरहमपुर निवासी लोकनाथ झा ने डीलर की अनुज्ञप्ति लंबित रहने का मामला उठाया, जबकि भट सीमर पश्चिम निवासी सुदर्शन मिश्रा ने प्रधानमंत्री आवास योजना से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किया। वहीं लौकहा प्रखंड के महेंद्र कुमार भारती ने राजकीय डिग्री महाविद्यालय भवन निर्माण के लिए भूमि उपलब्ध कराने की मांग की।

    कार्यक्रम के दौरान विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने भी अपने-अपने कक्षों में उपस्थित रहकर नागरिकों की समस्याएं सुनीं और उनके समाधान की प्रक्रिया शुरू की। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि ‘सेवा-संवाद-समाधान’ और ‘सबका सम्मान-जीवन आसान’ कार्यक्रम का उद्देश्य आम लोगों को सम्मानपूर्वक, पारदर्शी और समयबद्ध तरीके से सरकारी सेवाएं उपलब्ध कराना है।

    अपर समाहर्ता ने कहा कि प्रशासन जनहित से जुड़े मामलों के समाधान के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। सभी विभागों को निर्देश दिए गए हैं कि प्राप्त शिकायतों का निर्धारित समय सीमा के भीतर निष्पादन सुनिश्चित किया जाए, ताकि लोगों को सरकारी कार्यालयों के बार-बार चक्कर न लगाने पड़ें।

    उन्होंने यह भी जानकारी दी कि राज्य सरकार की ओर से प्रत्येक माह के प्रथम और तृतीय मंगलवार को पंचायत स्तर पर सहयोग शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। यह पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन है और प्राप्त आवेदनों का 30 दिनों के भीतर निष्पादन किया जाता है। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे RTMS (सहयोग शिविर पोर्टल) के माध्यम से घर बैठे अपनी शिकायतें ऑनलाइन दर्ज कर सकते हैं।

    Agriculture Electricity Connection Anand Sharma Bihar Government Bihar News Gas Subsidy Jan Sunwai Land Dispute Madhubani Administration Madhubani News PM Awas Yojana Public Grievance RTMS Portal Sabka Samman Jeevan Aasan Sahyog Shivir Seva Samvad Samadhan
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
    Previous Articleसीतामढ़ी: ‘सबका सम्मान-जीवन आसान’ कार्यक्रम में DDC श्वेता भारती ने सुनीं जन शिकायतें, अधिकारियों को दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश
    Next Article मधुबनी के डुमरी गांव में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 200 से अधिक लोगों का हुआ मुफ्त इलाज और स्वास्थ्य परीक्षण
    admin

    Related Posts

    सीतामढ़ी में सघन वाहन जांच अभियान जारी, अपराधियों और असामाजिक तत्वों पर पुलिस की कड़ी नजर

    August 1, 2026

    Cसीतामढ़ी: यौन उत्पीड़न मामले में परिहार थाना पुलिस की कार्रवाई, आरोपी आश नारायण यादव गिरफ्तार

    August 1, 2026

    सीतामढ़ी SP ने जन शिकायत सुनवाई में सुनीं लोगों की समस्याएं, त्वरित कार्रवाई के दिए निर्देश

    August 1, 2026

    सीतामढ़ी: परिहार थाना पुलिस ने दो अपहरण मामलों में अपहृताओं को सकुशल किया बरामद

    August 1, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Demo
    Our Picks
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    Don't Miss
    Bihar

    सीतामढ़ी में सघन वाहन जांच अभियान जारी, अपराधियों और असामाजिक तत्वों पर पुलिस की कड़ी नजर

    By adminAugust 1, 20260

    सीतामढ़ी: पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जिले में अपराध नियंत्रण और विधि-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए…

    Cसीतामढ़ी: यौन उत्पीड़न मामले में परिहार थाना पुलिस की कार्रवाई, आरोपी आश नारायण यादव गिरफ्तार

    August 1, 2026

    सीतामढ़ी SP ने जन शिकायत सुनवाई में सुनीं लोगों की समस्याएं, त्वरित कार्रवाई के दिए निर्देश

    August 1, 2026

    सीतामढ़ी: परिहार थाना पुलिस ने दो अपहरण मामलों में अपहृताओं को सकुशल किया बरामद

    August 1, 2026

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from SmartMag about art & design.

    About Us
    About Us

    Prithvi News Channel (हर कदम सच के साथ — जनता की आवाज़) is a Hindi-language news portal committed to delivering timely and credible journalism.
    prithvinewschannel.com

    Email Us: info@example.com
    Contact: +1-320-0123-451

    Our Picks

    बिहार सिपाही भर्ती परीक्षा पेपर लीक का अब हरियाणा कनेक्शन सामने आ रहा है..?

    October 5, 2023

    कभी ढाबे पर किया काम तो कभी नुक्कड़ पर बेचा पान.. कैसे बॉलीवुड इंडस्ट्री ने बदली संजय मिश्रा की किस्मत..!

    October 6, 2023

    जिला पदाधिकारी श्री रिची पांडेय द्वारा जिला निबंधन कार्यालय का निरीक्षण!

    October 6, 2023

    सीतामढ़ी जिला क्रिकेट संघ द्वारा एसपी सर का सम्मान समारोह!

    October 6, 2023
    Our Categories
    • Automobile (40)
    • Bihar (476)
    • Breaking News (1,359)
    • Business (40)
    • Education (20)
    • Entertainment (20)
    • Health (20)
    • Mobiles (20)
    • National (163)
    • Politics (40)
    • Relations (20)
    • Technology (20)
    © 2026 All Rights Reserved Prithvi News Channel. Designed by XorTechs.
    • Home
    • Politics
    • Business
    • Technology

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?