*समाहरणालय, मधुबनी*
================
*जिला जनसम्पर्क कार्यालय*
================
*प्रेस विज्ञप्ति*
*दिनांक – 09/07/2026*
================
*उर्वरक के परिचालन वितरण एवं भंडारण तथा बिक्री पर अनुश्रवण करने हेतु जिला स्तरीय कंट्रोल रूम का गठन*
*——खुदरा उर्वरक विक्रेता द्वारा निर्धारित मूल्य से अधिक मूल्य एवं टैगिंग की शिकायत कृषकों द्वारा कंट्रोल रूम के दूरभाष संख्या 9031646881 पर कर सकते है शिकायत*
———————————————-
*मधुबनी 09 जुलाई 2026*
*जिलाधिकारी, आनंद शर्मा द्वारा दिए गए निदेश के आलोक में खरीफ मौसम 2026 में उर्वरक के परिचालन वितरण एवं भंडारण तथा बिक्री पर अनुश्रवण करने हेतु जिला कृषि पदाधिकारी के द्वारा जिला स्तर पर कन्ट्रोल रूम का गठन किया गया है। कन्ट्रोल रूम प्रातः 08:00 बजे से सध्या 06:00 बजे तक कार्यरत रहेगी। जिसके लिए मनीष राज, सहायक निदेशक (शष्य). जिला कृषि कार्यालय, मधुबनी को प्राधिकृत पदाधिकारी के रूप में नामित किया गया है। जिसका हेल्पलाइन मोबाईल नंबर 9031646881 है। मधुबनी जिला अन्तर्गत किसी भी प्रखंडों में खुदरा उर्वरक विक्रेता द्वारा निर्धारित मूल्य से अधिक मूल्य एवं टैगिंग की शिकायत कृषकों द्वारा उक्त प्राधिकृत पदाधिकारी के दूरभाष संख्या 9031646881 पर शिकायत कर सकते हैं। प्राप्त शिकायत को पंजी में संधारित करने हेतु राजेश कुमार, उच्च वर्गीय लिपिक के द्वारा किया जायेगा एवं उक्त शिकायत की जाँच तत्क्षण संबंधित पदाधिकारियों से कराते हुए त्वरित निष्पादन किया जायेगा।*
———————- ———————————————————————
================
*बिहार में शराब का व्यापार एवम सेवन पूर्ण रूप से अवैध है। इससे संबधित जानकारी टॉल फ्री नंबर 15545 या 18003456268 एवम जिला नियंत्रण कक्ष के दूरभाष नंबर ’06276-222576 पर भी ’जरूर दे। आपकी पहचान गोपनीय रखी जायेगी ।*
================
================
*DPRO,MADHUBANI*