Close Menu
Prithvi News Channel

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    डीएम की संवेदनशील पहल से नवजात बच्ची के पुनर्वास की प्रक्रिया शुरू, विशिष्ट दत्तक ग्रहण संस्थान में हुआ स्वागत

    October 15, 2026

    डीएम की संवेदनशील पहल से नवजात बच्ची को मिला नया जीवन, त्वरित कार्रवाई से सुरक्षित रेस्क्यू कर अस्पताल में कराया गया भर्ती

    October 15, 2026

    पेंशनधारियों की संख्या एवं अंतरण की गई राशि के मामले में मधुबनी जिला राज्य में नंबर वन

    October 15, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Prithvi News Channel
    Subscribe Login
    • Home
    • National
    • Bihar
    • Entertainment
    • Education
    • Health
    • Technology
      • Automobile
      • Mobiles
    Prithvi News Channel
    • Home
    • Politics
    • Business
    • Technology
    Home»Bihar»जिला स्तरीय उर्वरक निगरानी समिति की बैठक आहूत
    Bihar

    जिला स्तरीय उर्वरक निगरानी समिति की बैठक आहूत

    adminBy adminJuly 10, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp VKontakte Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    प्रेस विज्ञप्ति

    दिनांक—09—07—2026

    जिला स्तरीय उर्वरक निगरानी समिति की बैठक आहूत

    जिलाधिकारी सीतामढ़ी श्री रिची पांडेय की अध्यक्षता में विमर्श सभा कक्ष में जिला स्तरीय उर्वरक निगरानी समिति के साथ धरती माता बचाओ निगरानी समिति की बैठक की गई।बैठक में प्रखंड स्तर पर विभिन्न फसलों के अनुसार उर्वरकों की अनुमानित खपत एवं आवश्यकता का आकलन कर उसकी समीक्षा की गयी।समिति ने उर्वरकों की समय पर आपूर्ति एवं उपलब्धता सुनिश्चित करने पर बल दिया, जिससे किसानों को किसी प्रकार की असुविधा नहीं हो। बैठक में समीक्षा की गयी कि जिला स्तर से प्राप्त उर्वरकों का वितरण प्रखंड के विभिन्न खुदरा उर्वरक विक्रेताओं के माध्यम से पारदर्शी तरीके से किसानों तक हो रहा है या नहीं। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि सभी प्रखंडों में उर्वरकों की उपलब्धता स्थानीय फसल आच्छादन एवं वास्तविक आवश्यकता के अनुरूप सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि उर्वरकों के आवंटन एवं वितरण की पूरी प्रक्रिया पारदर्शी, संतुलित एवं न्यायसंगत होनी चाहिए, ताकि किसानों को समय पर आवश्यक मात्रा में उर्वरक उपलब्ध हो सके।
    ।साथ ही डीएम द्वारा उर्वरकों के निर्धारित विक्रय मूल्य, वितरण व्यवस्था एवं गुणवत्ता पर सतत निगरानी बनाये रखने के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये।डीएम ने निर्देश दिया कि किसानों को उचित मूल्य पर गुणवत्तापूर्ण उर्वरक उपलब्ध हो, यह सुनिश्चित किया जाये। उर्वरकों की कालाबाजारी न हो।इसमें संलिप्त लोगों को चिन्हित कर कड़ी कारवाई की जाय। औचक छापामारी करें। बॉर्डर एरिया में विशेष फोकस रखें।
    एस एस बी के साथ समन्वय बनाना सुनिश्चित करें।

    माननीया सांसद शिवहर के प्रतिनिधि नागेंद्र प्रसाद सिंह ने कहा कि कि जब यूरिया डीएपी आदि खाद की समुचित उपलब्धता है, तो ऊंची कीमत पर यूरिया की बिक्री नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कुछ स्थानों पर ऊंची कीमत की बिक्री पर चिंता प्रकट की जिस पर जिलाधिकारी ने जांच करने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिया कि ऐसे लोगों पर कार्रवाई करें। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा निर्धारित मूल्य पर ही बिक्री करें । उन्होंने कहा कि खाद की कीमत सरकार तय करती है।

    जिला कृषि पदाधिकारी ने जानकारी दी कि जिले में 1098 खुदरा उर्वरक विक्रेताओं की संख्या है जबकि 886 थोक विक्रेताओं की संख्या है। उन्होंने बताया कि जिले के सभी प्रखंडों में कुल 10032.129 MT यूरिया का स्टॉक है।जबकि DAP 2205.174MT उपलब्ध है। खरीफ– 2026 में प्रखंड वार आच्छादन का लक्ष्य निर्धारित है। जिले का कुल लक्ष्य 116448.65 हेक्टेयर है। उन्होंने बताया कि उर्वरक नमूना संग्रह के मद्देनजर 146 का लक्ष्य है जबकि 42 नमूना संग्रह किया गया है जिसे जांच हेतु भेजा गया है जिसमें 21 का परिणाम आए हैं जो मानक के अनुरूप हैं ।शेष का आना बाकी है।

    जिला स्तरीय धरती माता बचाओ निगरानी समिति की बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि भूमि की उर्वरा शक्ति एवं पर्यावरण संरक्षण हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने संबंधित विभागों को निर्देश दिया कि रासायनिक उर्वरकों के संतुलित एवं विवेकपूर्ण उपयोग को बढ़ावा देने के साथ-साथ जैविक एवं प्राकृतिक खेती को प्रोत्साहित किया जाए। उन्होंने किसानों के बीच मृदा स्वास्थ्य संरक्षण, मृदा जांच तथा टिकाऊ कृषि पद्धतियों के प्रति व्यापक जागरूकता अभियान चलाने का भी निर्देश दिया, ताकि आने वाली पीढ़ियों के लिए भूमि की उत्पादकता सुरक्षित रखी जा सके।

     

    बैठक में जिला कृषि पदाधिकारी, जिला जन संपर्क पदाधिकारी के साथ कृषि विभाग के अन्य पदाधिकारी एवं माननीय सदस्यों के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

    Agriculture News Bihar News Sitamarhi News उर्वरक निगरानी समिति किसानों के लिए खाद कृषि विभाग खरीफ 2026 खाद की कालाबाजारी जिला कृषि पदाधिकारी डीएपी बिहार कृषि बिहार न्यूज यूरिया रिची पांडेय सीतामढ़ी
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
    Previous Articleसीतामढ़ी में अपराधियों पर पुलिस की पैनी नजर, सभी थानों में सघन वाहन जांच अभियान जारी
    Next Article मधुबनी में खाद बिक्री की शिकायत के लिए कंट्रोल रूम शुरू, अधिक कीमत व टैगिंग पर करें शिकायत
    admin

    Related Posts

    CM Hemant Soren के पैतृक गांव पहुंचीं पूर्णिमा नीरज सिंह, रुपी सोरेन को दी श्रद्धांजलि

    October 10, 2026

    ‘SIR की आड़ में काटे गए विपक्षी दलों के वोट’, पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने सरकार चुनाव आयोग पर बोला हमला

    October 10, 2026

    कुशीनगर में जायदाद विवाद का खूनी अंजाम, पहली पत्नी ने बच्चों संग मिलकर की पति की हत्या

    October 10, 2026

    उमर सरकार के खिलाफ भाजपा का हल्लाबोल, हर जिले में आंदोलन का एलान; नेता प्रतिपक्ष सुनील शर्मा ने लगाए गंभीर आरोप

    October 10, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Demo
    Our Picks
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    Don't Miss
    Breaking News

    डीएम की संवेदनशील पहल से नवजात बच्ची के पुनर्वास की प्रक्रिया शुरू, विशिष्ट दत्तक ग्रहण संस्थान में हुआ स्वागत

    By adminOctober 15, 20260

    डीएम की संवेदनशील पहल से नवजात बच्ची के पुनर्वास की प्रक्रिया शुरू, विशिष्ट दत्तक ग्रहण…

    डीएम की संवेदनशील पहल से नवजात बच्ची को मिला नया जीवन, त्वरित कार्रवाई से सुरक्षित रेस्क्यू कर अस्पताल में कराया गया भर्ती

    October 15, 2026

    पेंशनधारियों की संख्या एवं अंतरण की गई राशि के मामले में मधुबनी जिला राज्य में नंबर वन

    October 15, 2026

     सड़क सुरक्षा पर डीएम सख्त, नियम तोड़ने वालों पर होगी कार्रवाई

    October 15, 2026

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from SmartMag about art & design.

    About Us
    About Us

    Prithvi News Channel (हर कदम सच के साथ — जनता की आवाज़) is a Hindi-language news portal committed to delivering timely and credible journalism.
    prithvinewschannel.com

    Email Us: info@example.com
    Contact: +1-320-0123-451

    Our Picks

    बिहार सिपाही भर्ती परीक्षा पेपर लीक का अब हरियाणा कनेक्शन सामने आ रहा है..?

    October 5, 2023

    कभी ढाबे पर किया काम तो कभी नुक्कड़ पर बेचा पान.. कैसे बॉलीवुड इंडस्ट्री ने बदली संजय मिश्रा की किस्मत..!

    October 6, 2023

    जिला पदाधिकारी श्री रिची पांडेय द्वारा जिला निबंधन कार्यालय का निरीक्षण!

    October 6, 2023

    सीतामढ़ी जिला क्रिकेट संघ द्वारा एसपी सर का सम्मान समारोह!

    October 6, 2023
    Our Categories
    • Automobile (40)
    • Bihar (989)
    • Breaking News (1,425)
    • Business (40)
    • Education (20)
    • Entertainment (20)
    • Health (20)
    • Mobiles (20)
    • National (224)
    • Politics (40)
    • Relations (20)
    • Technology (20)
    © 2026 All Rights Reserved Prithvi News Channel. Designed by XorTechs.
    • Home
    • Politics
    • Business
    • Technology

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?