Close Menu
Prithvi News Channel

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    सीतामढ़ी में योगेंद्र सहनी हत्याकांड का खुलासा, STF और जिला पुलिस ने 4 आरोपियों को हथियारों सहित किया गिरफ्तार

    July 17, 2026

    सीतामढ़ी: भिट्ठा थाना पुलिस और SSB की संयुक्त कार्रवाई, 90 जाली नोटों के साथ एक आरोपी गिरफ्तार

    July 17, 2026

    सीतामढ़ी में स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा: संस्थागत प्रसव में बिहार में 7वां स्थान, लापरवाही पर कार्रवाई के निर्देश

    July 17, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Prithvi News Channel
    Subscribe Login
    • Home
    • National
    • Bihar
    • Entertainment
    • Education
    • Health
    • Technology
      • Automobile
      • Mobiles
    Prithvi News Channel
    • Home
    • Politics
    • Business
    • Technology
    Home»Bihar»मधुबनी में अंतर विभागीय समीक्षा बैठक: सहयोग पोर्टल के लंबित आवेदनों और राजस्व वसूली में तेजी लाने के निर्देश
    Bihar

    मधुबनी में अंतर विभागीय समीक्षा बैठक: सहयोग पोर्टल के लंबित आवेदनों और राजस्व वसूली में तेजी लाने के निर्देश

    adminBy adminJuly 17, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp VKontakte Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    मधुबनी। जिलाधिकारी आनंद शर्मा की अध्यक्षता में गुरुवार को वर्चुअल माध्यम से साप्ताहिक अंतर विभागीय समन्वय एवं समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न विभागों की प्रगति, लंबित मामलों, जन शिकायतों, न्यायालयीन वादों, राजस्व वसूली तथा विकास योजनाओं की विस्तार से समीक्षा की गई। अधिकारियों को सभी लंबित मामलों का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निष्पादन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

    बैठक के दौरान सेवा-संवाद-समाधान एवं सहयोग शिविर पोर्टल पर प्राप्त आवेदनों की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि आमजन की शिकायतों को अनावश्यक रूप से लंबित नहीं रखा जाए। उन्होंने सभी संबंधित विभागों को निर्धारित समय सीमा के भीतर आवेदनों का निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

    समीक्षा में बताया गया कि सहयोग शिविर एवं सहयोग पोर्टल के माध्यम से अब तक कुल 12,096 आवेदन प्राप्त हुए हैं, जिनमें से 10,756 आवेदनों का निष्पादन किया जा चुका है। शेष 906 लंबित आवेदनों को तय समयावधि में निपटाने का निर्देश दिया गया। इस दौरान वाणिज्य कर, कला एवं संस्कृति, पिछड़ा एवं अति पिछड़ा कल्याण, उद्योग, अल्पसंख्यक कल्याण, खेल, सूचना एवं जनसंपर्क, पर्यटन तथा गन्ना उद्योग विभाग द्वारा शत-प्रतिशत आवेदनों के समय पर निष्पादन की सराहना की गई। वहीं लंबित आवेदनों वाले विभागों पर नाराजगी जताते हुए शीघ्र कार्रवाई के निर्देश दिए गए।

    बैठक में लोक सेवाओं का अधिकार अधिनियम के क्रियान्वयन, जिला स्तरीय जनता दरबार, मुख्यमंत्री जनता दरबार, सीपीग्राम, सूचना का अधिकार तथा अन्य शिकायत निवारण मंचों पर लंबित मामलों की भी समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने कहा कि शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों की जवाबदेही तय की जाएगी।

    नीलाम पत्र शाखा की समीक्षा के दौरान राजस्व वसूली से जुड़े लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन पर विशेष जोर दिया गया। जिलाधिकारी ने सभी नीलाम पत्र पदाधिकारियों को अधिक राजस्व वाले मामलों की प्राथमिकता के आधार पर सुनवाई और निष्पादन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने राजस्व वसूली की नियमित मॉनिटरिंग कर इसकी गति बढ़ाने पर बल दिया।

    उच्च न्यायालय में लंबित सीडब्ल्यूजेसी, एमजेसी, एलपीए तथा अन्य न्यायालयीन मामलों की समीक्षा के दौरान संबंधित विभागों को समय पर शपथ-पत्र, प्रतिवेदन और आवश्यक अभिलेख उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए। समीक्षा में सामने आया कि एमजेसी के 18 मामले लंबित हैं, जबकि जिला, अनुमंडल, प्रखंड और अंचल स्तर पर सीडब्ल्यूजेसी के 192 मामले लंबित हैं। जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि न्यायालयीन मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी और सभी मामलों का प्रभावी एवं समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित किया जाए।

    बैठक में विभिन्न विभागों के लंबित उपयोगिता प्रमाण पत्र (यूसी) एवं व्यय प्रमाण पत्र (डीसी) की भी समीक्षा की गई। संबंधित विभागों को शीघ्र समायोजन कर अनुपालन प्रतिवेदन उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया।

    जिले में संचालित विकास योजनाओं की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने तकनीकी विभागों के कार्यपालक अभियंताओं से योजनाओं की अद्यतन स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने निर्माण कार्यों में आ रही बाधाओं को तत्काल दूर करने और सभी योजनाओं को निर्धारित समय-सीमा के भीतर गुणवत्ता के साथ पूरा करने का निर्देश दिया।

    बैठक में अपर समाहर्ता मुकेश रंजन सहित सभी जिला स्तरीय विभागों के वरिष्ठ पदाधिकारी, अंचल अधिकारी तथा प्रखंड विकास पदाधिकारी वर्चुअल माध्यम से शामिल हुए।

    Bihar News Government Schemes Madhubani News अंतर विभागीय समीक्षा बैठक आनंद शर्मा उपयोगिता प्रमाण पत्र एमजेसी एलपीए जनता दरबार जिलाधिकारी मधुबनी नीलाम पत्र वाद बिहार समाचार मधुबनी राजस्व वसूली लोक सेवाओं का अधिकार विकास योजनाएं सहयोग पोर्टल सहयोग शिविर सीडब्ल्यूजेसी सेवा संवाद समाधान
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
    Previous Articleमधुबनी: जिलाधिकारी आनंद शर्मा ने विकास योजनाओं की समीक्षा की, समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण कार्य पूरा करने के दिए निर्देश
    Next Article मधुबनी में RBI का प्रशिक्षण कार्यक्रम: पुलिस अधिकारियों को वित्तीय धोखाधड़ी और साइबर अपराध से निपटने का दिया गया प्रशिक्षण
    admin

    Related Posts

    सीतामढ़ी में योगेंद्र सहनी हत्याकांड का खुलासा, STF और जिला पुलिस ने 4 आरोपियों को हथियारों सहित किया गिरफ्तार

    July 17, 2026

    सीतामढ़ी: भिट्ठा थाना पुलिस और SSB की संयुक्त कार्रवाई, 90 जाली नोटों के साथ एक आरोपी गिरफ्तार

    July 17, 2026

    सीतामढ़ी में स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा: संस्थागत प्रसव में बिहार में 7वां स्थान, लापरवाही पर कार्रवाई के निर्देश

    July 17, 2026

    टीबी मुक्त भारत अभियान की समीक्षा: मधुबनी में लक्ष्य से 126% NAAT टेस्ट, डीएम आनंद शर्मा ने दिए मिशन मोड में काम करने के निर्देश

    July 17, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Demo
    Our Picks
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    Don't Miss
    Bihar

    सीतामढ़ी में योगेंद्र सहनी हत्याकांड का खुलासा, STF और जिला पुलिस ने 4 आरोपियों को हथियारों सहित किया गिरफ्तार

    By adminJuly 17, 20260

    सीतामढ़ी। जिले के कन्हौली थाना क्षेत्र में 21 मई 2026 को हुए योगेंद्र सहनी हत्याकांड…

    सीतामढ़ी: भिट्ठा थाना पुलिस और SSB की संयुक्त कार्रवाई, 90 जाली नोटों के साथ एक आरोपी गिरफ्तार

    July 17, 2026

    सीतामढ़ी में स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा: संस्थागत प्रसव में बिहार में 7वां स्थान, लापरवाही पर कार्रवाई के निर्देश

    July 17, 2026

    टीबी मुक्त भारत अभियान की समीक्षा: मधुबनी में लक्ष्य से 126% NAAT टेस्ट, डीएम आनंद शर्मा ने दिए मिशन मोड में काम करने के निर्देश

    July 17, 2026

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from SmartMag about art & design.

    About Us
    About Us

    Prithvi News Channel (हर कदम सच के साथ — जनता की आवाज़) is a Hindi-language news portal committed to delivering timely and credible journalism.
    prithvinewschannel.com

    Email Us: info@example.com
    Contact: +1-320-0123-451

    Our Picks

    बिहार सिपाही भर्ती परीक्षा पेपर लीक का अब हरियाणा कनेक्शन सामने आ रहा है..?

    October 5, 2023

    कभी ढाबे पर किया काम तो कभी नुक्कड़ पर बेचा पान.. कैसे बॉलीवुड इंडस्ट्री ने बदली संजय मिश्रा की किस्मत..!

    October 6, 2023

    जिला पदाधिकारी श्री रिची पांडेय द्वारा जिला निबंधन कार्यालय का निरीक्षण!

    October 6, 2023

    सीतामढ़ी जिला क्रिकेट संघ द्वारा एसपी सर का सम्मान समारोह!

    October 6, 2023
    Our Categories
    • Automobile (40)
    • Bihar (367)
    • Breaking News (1,356)
    • Business (40)
    • Education (20)
    • Entertainment (20)
    • Health (20)
    • Mobiles (20)
    • National (110)
    • Politics (40)
    • Relations (20)
    • Technology (20)
    © 2026 All Rights Reserved Prithvi News Channel. Designed by XorTechs.
    • Home
    • Politics
    • Business
    • Technology

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?