Close Menu
Prithvi News Channel

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    सीतामढ़ी: विवाहिता की संदिग्ध मौत के बाद दहेज हत्या का मामला दर्ज, पति और ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप

    July 6, 2026

    सीतामढ़ी: विवाहिता की मौत के बाद 50 लाख की रंगदारी, अब देवर की हत्या कर शव पेड़ से लटकाने का आरोप

    July 6, 2026

    मधुबनी में वैज्ञानिक तकनीक से मत्स्य पालन को बढ़ावा

    July 6, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Prithvi News Channel
    Subscribe Login
    • Home
    • National
    • Bihar
    • Entertainment
    • Education
    • Health
    • Technology
      • Automobile
      • Mobiles
    Prithvi News Channel
    • Home
    • Politics
    • Business
    • Technology
    Home»Bihar»मधुबनी जिले के 26 पंचायतों में 07 जुलाई को सहयोग शिविर का होगा आयोजन
    Bihar

    मधुबनी जिले के 26 पंचायतों में 07 जुलाई को सहयोग शिविर का होगा आयोजन

    adminBy adminJuly 6, 2026No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp VKontakte Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    *समाहरणालय, मधुबनी*
    ================
    *जिला जनसम्पर्क कार्यालय*
    ================
    *प्रेस विज्ञप्ति*
    *दिनांक – 05/07/2026*
    ================
    *■मधुबनी जिले के 26 पंचायतों में 07 जुलाई को सहयोग शिविर का होगा आयोजन*

    *——जन सहयोग शिविर के आयोजन की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी ने दिए निदेश*
    *——मधुबनी जिले के 7 नगर निकायों के 15 वार्डो में भी होगा सहयोग शिविर का आयोजन*

    ———————————————-
    *मधुबनी 05 जुलाई 2026*

    *जिले में आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित समाधान एवं सरकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के उद्देश्य से “जन सहयोग शिविर” का आयोजन 07 जुलाई 2026 को जिले के सभी 21 प्रखंडों के 26 पंचायतों में आयोजन किया गया हैं।*
    *जिला पदाधिकारी,आनंद शर्मा के निर्देश पर सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों एवं कर्मियों को आवश्यक जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं तथा शिविर के सुचारु संचालन के लिए विस्तृत कार्ययोजना तैयार की गई है।*
    *विदित हो कि जन सहयोग शिविर का मुख्य उद्देश्य नागरिकों को एक ही स्थान पर विभिन्न विभागों की सेवाएं उपलब्ध कराना तथा उनकी समस्याओं का त्वरित निष्पादन सुनिश्चित करना है।* *शिविर में राजस्व, सामाजिक सुरक्षा, स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि, पशुपालन, श्रम, आपूर्ति, ग्रामीण विकास, पंचायत राज, विद्युत, पेयजल एवं स्वच्छता सहित विभिन्न विभागों के स्टॉल लगाए जाएंगे। प्रत्येक स्टॉल पर विभागीय अधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहेंगे, जो लोगों की शिकायतों और आवेदनों का निस्तारण करेंगे तथा योजनाओं से संबंधित जानकारी प्रदान करेंगे।*
    *शिविर के दौरान राशन कार्ड, आय, जाति एवं निवास प्रमाण पत्र, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, प्रधानमंत्री आवास योजना, मनरेगा, किसान सम्मान निधि, छात्रवृत्ति, श्रमिक पंजीकरण, स्वास्थ्य योजनाओं तथा अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं से संबंधित मामलों पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। पात्र लाभुकों को योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए आवश्यक दस्तावेजों की जांच एवं आवेदन स्वीकार करने की व्यवस्था भी की गई है।*
    *वही मधुबनी जिले के 7 नगर निकायों के 15 वार्डो में भी जन सहयोग शिविर का आयोजन किया जायेगा। कार्यक्रम के सफल संचालन हेतु जिलाधिकारी, आनंद शर्मा एवं वरीय पुलिस अधीक्षक, योगेंद्र कुमार के द्वारा सभी आवश्यक तैयारियों को लेकर अपने संयुक्त आदेश के द्वारा निदेश दिए गए है। नगर निगम, मधुबनी के वार्ड संख्या-7,8,9,10 तथा 11 वार्ड, नगर परिषद, झंझारपुर के वार्ड संख्या-5,6,7 नगर पंचायत, बेनीपट्टी के वार्ड संख्या- 3 और वार्ड संख्या 4 में, नगर पंचायत, फुलपरास के वार्ड संख्या-2, नगर पंचायत, जयनगर के वार्ड संख्या-3,11 तथा नगर पंचायत, घोघरडीहा के वार्ड संख्या-3 और 8 में सहयोग शिविर आयोजित की जायेगी।*
    *जिलाधिकारी, आनंद शर्मा, वरीय पुलिस अधीक्षक, योगेंद्र कुमार सहित अन्य वरीय अधिकारी विभिन्न शिविरों में शामिल होकर आमजनों की शिकायतें को सुनेंगे।*

    *जन सहयोग शिविर के सफल आयोजन के लिए प्रचार-प्रसार पर भी विशेष जोर दिया जा रहा है। पंचायत प्रतिनिधियों, जनप्रतिनिधियों, आंगनबाड़ी सेविकाओं, जीविका दीदियों एवं अन्य स्थानीय संस्थाओं के माध्यम से लोगों को शिविर की जानकारी दी जा रही है, ताकि अधिक से अधिक नागरिक इसका लाभ उठा सकें।* *प्रशासन द्वारा यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि शिविर में आने वाले लोगों को किसी प्रकार की असुविधा न हो तथा उनकी समस्याओं का समाधान पारदर्शी और समयबद्ध तरीके से किया जाए।*
    *जिला प्रशासन ने सभी नागरिकों से अपील की है कि वे निर्धारित तिथि एवं स्थान पर आयोजित जन सहयोग शिविर में पहुंचकर अपनी समस्याओं का समाधान कराएं तथा सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्राप्त करें। यह शिविर प्रशासन और जनता के बीच संवाद को मजबूत करने, सरकारी सेवाओं की पहुंच बढ़ाने तथा सुशासन की अवधारणा को साकार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। इससे आमजन को राहत मिलेगी और सरकारी योजनाओं का लाभ अधिक प्रभावी ढंग से लोगों तक पहुंच सकेगा।*

    *07 जुलाई 2026 को मधुबनी जिले के 21 प्रखंडो के इन पंचायतों में लगेगा सहयोग शिविर:*
    *मधवापुर प्रखंड-बासुकी बिहारी*
    *खुटौना प्रखंड-कारमेघ पश्चिम*
    *खजौली प्रखंड-दतुआर*
    *कलुआही प्रखंड – मलमल दक्षिण*
    *बेनीपट्टी प्रखंड –मेघवन*
    *राजनगर प्रखंड – सतघरा, भटसिमर पूर्वी*
    *पंडौल प्रखंड –पंडौल मध्य,*
    *बिस्फी प्रखंड – सिंघिया पूर्वी*
    *लखनौर प्रखंड – लखनौर पश्चिमी**घोघरडीहा प्रखंड –ब्रह्मपुर उत्तरी*
    *बासोपट्टी प्रखंड-छतौनी*
    *बेनीपट्टी प्रखंड – समदा*
    *पंडौल प्रखंड-मकरमपुर*
    *बिस्फी प्रखंड-खैरी बांका उत्तरी*
    *जयनगर प्रखंड -देवधा दक्षिणी*
    *झंझारपुर प्रखंड – रैयाम पूर्वी*
    *फुलपरास प्रखंड – महिन्दवार*
    *बाबूबरही प्रखंड – सतघारा*
    *मधवापुर प्रखंड – बलवा*
    *लौकही प्रखंड –करिऔत*
    *मधेपुर प्रखंड – सुंदर विराजित*
    *रहिका प्रखंड – नाजिरपुर*
    *लदनियां प्रखंड – कुमरखत पूर्वी*
    *हरलाखी प्रखंड – विशौल*
    *अंधराठाढ़ी प्रखंड – मैलाम* *पंचायत में जन सहयोग शिविर का आयोजन किया जायेगा।*

    ———————- ———————————————————————
    ================
    *बिहार में शराब का व्यापार एवम सेवन पूर्ण रूप से अवैध है। इससे संबधित जानकारी टॉल फ्री नंबर 15545 या 18003456268 एवम जिला नियंत्रण कक्ष के दूरभाष भीभीनंबर पर ’06276-222576 ’जरूर दे। आपकी पहचान गोपनीय रखी जायेगी ।*
    ================
    ================
    *DPRO,MADHUBANI*

    Bihar News District Administration Government Schemes Jan Sahayog Camp Madhubani News MGNREGA Pension Scheme PM Awas Yojana PM Kisan Public Grievance Ration Card Social Security आनंद शर्मा जन सहयोग शिविर बिहार सरकार मधुबनी
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
    Previous Articleमधुबनी के बलिराजगढ़ उत्खनन में मिले 3 हजार वर्ष पुरानी विकसित नगरी के संकेत, डीएम आनंद शर्मा ने की प्रगति की समीक्षा
    Next Article मधुबनी में वैज्ञानिक तकनीक से मत्स्य पालन को बढ़ावा
    admin

    Related Posts

    सीतामढ़ी: विवाहिता की संदिग्ध मौत के बाद दहेज हत्या का मामला दर्ज, पति और ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप

    July 6, 2026

    सीतामढ़ी: विवाहिता की मौत के बाद 50 लाख की रंगदारी, अब देवर की हत्या कर शव पेड़ से लटकाने का आरोप

    July 6, 2026

    मधुबनी में वैज्ञानिक तकनीक से मत्स्य पालन को बढ़ावा

    July 6, 2026

    मधुबनी के बलिराजगढ़ उत्खनन में मिले 3 हजार वर्ष पुरानी विकसित नगरी के संकेत, डीएम आनंद शर्मा ने की प्रगति की समीक्षा

    July 6, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Demo
    Our Picks
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    Don't Miss
    Bihar

    सीतामढ़ी: विवाहिता की संदिग्ध मौत के बाद दहेज हत्या का मामला दर्ज, पति और ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप

    By adminJuly 6, 20260

    सीतामढ़ी। जिले के डुमरा थाना क्षेत्र में विवाहिता मुस्कान कुमारी की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई…

    सीतामढ़ी: विवाहिता की मौत के बाद 50 लाख की रंगदारी, अब देवर की हत्या कर शव पेड़ से लटकाने का आरोप

    July 6, 2026

    मधुबनी में वैज्ञानिक तकनीक से मत्स्य पालन को बढ़ावा

    July 6, 2026

    मधुबनी जिले के 26 पंचायतों में 07 जुलाई को सहयोग शिविर का होगा आयोजन

    July 6, 2026

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from SmartMag about art & design.

    About Us
    About Us

    Prithvi News Channel (हर कदम सच के साथ — जनता की आवाज़) is a Hindi-language news portal committed to delivering timely and credible journalism.
    prithvinewschannel.com

    Email Us: info@example.com
    Contact: +1-320-0123-451

    Our Picks

    बिहार सिपाही भर्ती परीक्षा पेपर लीक का अब हरियाणा कनेक्शन सामने आ रहा है..?

    October 5, 2023

    कभी ढाबे पर किया काम तो कभी नुक्कड़ पर बेचा पान.. कैसे बॉलीवुड इंडस्ट्री ने बदली संजय मिश्रा की किस्मत..!

    October 6, 2023

    जिला पदाधिकारी श्री रिची पांडेय द्वारा जिला निबंधन कार्यालय का निरीक्षण!

    October 6, 2023

    सीतामढ़ी जिला क्रिकेट संघ द्वारा एसपी सर का सम्मान समारोह!

    October 6, 2023
    Our Categories
    • Automobile (40)
    • Bihar (256)
    • Breaking News (1,356)
    • Business (40)
    • Education (20)
    • Entertainment (20)
    • Health (20)
    • Mobiles (20)
    • National (89)
    • Politics (40)
    • Relations (20)
    • Technology (20)
    © 2026 All Rights Reserved Prithvi News Channel. Designed by XorTechs.
    • Home
    • Politics
    • Business
    • Technology

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?