सीतामढ़ी जिले के भिट्ठा थाना परिसर में शुक्रवार को अलग-अलग मामलों में जब्त की गई शराब का विधिवत विनष्टीकरण किया गया। मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में पुलिस ने कुल 550.225 लीटर देशी और विदेशी शराब को नष्ट किया।

पुलिस के अनुसार, यह शराब विभिन्न कांडों में जब्त की गई थी। नियमानुसार प्रक्रिया पूरी करने के बाद थाना परिसर में इसका विनष्टीकरण कराया गया।

इस दौरान संबंधित पुलिस पदाधिकारी और कर्मी मौजूद रहे। पुलिस ने बताया कि अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ जिले में लगातार कार्रवाई की जा रही है और जब्त शराब को नियमानुसार नष्ट किया जा रहा है।

सीतामढ़ी पुलिस ने अवैध शराब के निर्माण, बिक्री और तस्करी से जुड़े लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रखने की बात कही है।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version