Close Menu
Prithvi News Channel

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    प्रभारी जिलाधिकारी सीतामढ़ी श्री संजीव कुमार की अध्यक्षता में परिचर्चा भवन में पीएचईडी की कार्यों की समीक्षा के साथ जिले में एलपीजी की उपलब्धता को लेकर जिला आपूर्ति विभाग,सभी एम ओ ,सभी गैस एजेंसी के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की गई।

    May 18, 2026

    “सबका सम्मान-जीवन आसान” कार्यक्रम में प्रभारी जिलाधिकारी ने सुनीं जन समस्याएं।

    May 18, 2026

    सहियारा थाना कांड संख्या 38/26 की अपहृता को सकुशल बरामद किया गया है। अग्रिम विधि सम्मत कार्रवाई की जा रही है।

    May 18, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Prithvi News Channel
    Subscribe Login
    • Home
    • National
    • Bihar
    • Entertainment
    • Education
    • Health
    • Technology
      • Automobile
      • Mobiles
    Prithvi News Channel
    • Home
    • Politics
    • Business
    • Technology
    Home»Breaking News»प्रभारी जिलाधिकारी सीतामढ़ी श्री संजीव कुमार की अध्यक्षता में परिचर्चा भवन में पीएचईडी की कार्यों की समीक्षा के साथ जिले में एलपीजी की उपलब्धता को लेकर जिला आपूर्ति विभाग,सभी एम ओ ,सभी गैस एजेंसी के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की गई।
    Breaking News

    प्रभारी जिलाधिकारी सीतामढ़ी श्री संजीव कुमार की अध्यक्षता में परिचर्चा भवन में पीएचईडी की कार्यों की समीक्षा के साथ जिले में एलपीजी की उपलब्धता को लेकर जिला आपूर्ति विभाग,सभी एम ओ ,सभी गैस एजेंसी के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की गई।

    adminBy adminMay 18, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp VKontakte Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    प्रेस विज्ञप्ति

    दिनांक–16–05–2026

    प्रभारी जिलाधिकारी सीतामढ़ी श्री संजीव कुमार की अध्यक्षता में परिचर्चा भवन में पीएचईडी की कार्यों की समीक्षा के साथ जिले में एलपीजी की उपलब्धता को लेकर जिला आपूर्ति विभाग,सभी एम ओ ,सभी गैस एजेंसी के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की गई।

    जिले में एलपीजी की उपलब्धता एवं वितरण व्यवस्था की समीक्षा को लेकर आयोजित बैठक में प्रभारी जिलाधिकारी ने सभी एजेंसी के प्रतिनिधियों को चेताया कि कालाबाजारी पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। संबंधित पर प्राथमिकी भी दर्ज की जा सकती है।प्रभारी जिलाधिकारी ने कहा कि किसी भी स्थिति में एलपीजी की कृत्रिम कमी उत्पन्न नहीं होने दी जाएगी। उन्होंने सभी संबंधित पदाधिकारियों एवं वितरकों को निर्देश दिया कि बैकलॉग को शीघ्र समाप्त करें तथा उपभोक्ताओं को समय पर गैस सिलेंडर उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।जिला आपूर्ति पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि बैक लॉग में कमी आई है। प्रभारी जिलाधिकारी ने कहा कि विशेष रूप से होम डिलीवरी व्यवस्था को प्रभावी बनाने पर जोर देते हुए कहा कि इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
    उन्होंने स्पष्ट चेतावनी देते हुए कहा कि कालाबाजारी या अनियमितता की शिकायत मिलने पर संबंधित के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। साथ ही यह भी निर्देश दिया गया कि किसी भी स्तर पर लापरवाही पाए जाने पर जिम्मेदारी तय करते हुए कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
    बैठक में उपस्थित सभी एसडीओ एवं मार्केटिंग ऑफिसर को निर्देशित किया गया कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में लगातार जांच अभियान चलाएं तथा प्राप्त शिकायतों का त्वरित निष्पादन सुनिश्चित करें। वहीं जिला आपूर्ति पदाधिकारी को पूरी व्यवस्था की सतत मॉनिटरिंग करते हुए नियमित समीक्षा करने का निर्देश दिया गया।
    प्रभारी जिलाधिकारी ने दो टूक कहा कि कृत्रिम अभाव उत्पन्न करने या वितरण में गड़बड़ी करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने सभी संबंधित एजेंसियों को समन्वय के साथ कार्य करते हुए उपभोक्ताओं को निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
    बैठक में सभी एलपीजी वितरकों के प्रतिनिधि एवं तेल कंपनियों के पदाधिकारी उपस्थित थे, जिन्हें निर्देशों का अक्षरशः अनुपालन सुनिश्चित करने को कहा गया।
    जिला आपूर्ति अधिकारी ने बताया कि जिले में आज की तारीख में विभिन्न कंपनियों के 14.2 किलो का 19695 सिलेंडर उपलब्ध है जबकि डेली आवश्यकता 13000 ही है जबकि 19 किलो सिलेंडर की संख्या 1435 है।

    14.2 kg👇 आइओसीएल–6428 बीपीसीएल ––7073 एचपीसीएल – 6194
    –––––––––––––
    कुल – 19695

    (पीएचईडी की समीक्षा )

    बढ़ती गर्मी और बढ़ रहे तापमान को देखते हुए संभावित जल संकट की आशंका के मद्देनज़र पीएचईडी विभाग के कार्यों की व्यापक समीक्षा की गई। समीक्षा के दौरान प्रखंड एवं वार्ड स्तर पर चल रही योजनाओं की प्रगति का गहन आकलन किया गया।
    बैठक में स्पष्ट निर्देश दिया गया कि सभी छूटे हुए टोलों में पेयजल योजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र पूर्ण कराया जाए, ताकि किसी भी स्थिति में आमजन को जल संकट का सामना न करना पड़े। आवश्यकतानुसार कार्यकारी एजेंसियों को अतिरिक्त टीमें लगाकर कार्यों में तेजी लाने का निर्देश दिया गया।
    साथ ही यह भी निर्देशित किया गया कि प्रत्येक प्रखंड में कार्यरत टीमों की संख्या एवं उनकी प्रगति से संबंधितr अद्यतन प्रतिवेदन नियमित रूप से उपलब्ध कराया जाए, जिससे कार्यों की प्रभावी मॉनिटरिंग सुनिश्चित हो सके।
    विशेष रूप से पूर्व से जल संकट से प्रभावित प्रखंडों पर अतिरिक्त फोकस रखते हुए वहां योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी प्रकार की शिथिलता न बरतने का निर्देश दिया गया। जिला प्रशासन द्वारा स्पष्ट किया गया कि पेयजल आपूर्ति से जुड़ी व्यवस्थाओं में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

    बैठक में एडीएम आपदा प्रबंधन बृज किशोर पांडे,पीएचईडी के कार्यपालक अभियंता, जिला आपूर्ति पदाधिकारी , सभी मार्केटिंग अफसर, सभी जूनियर इंजीनियर पीएचईडी, सभी गैस एजेंसी के प्रतिनिधि तथा अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
    Previous Article“सबका सम्मान-जीवन आसान” कार्यक्रम में प्रभारी जिलाधिकारी ने सुनीं जन समस्याएं।
    admin

    Related Posts

    “सबका सम्मान-जीवन आसान” कार्यक्रम में प्रभारी जिलाधिकारी ने सुनीं जन समस्याएं।

    May 18, 2026

    सहियारा थाना कांड संख्या 38/26 की अपहृता को सकुशल बरामद किया गया है। अग्रिम विधि सम्मत कार्रवाई की जा रही है।

    May 18, 2026

    पुलिस अधीक्षक, सीतामढ़ी के निर्देशानुसार टाइगर गश्ती दल द्वारा बैंकिंग प्रतिष्ठानों /ATM, ज्वैलरी दुकानों एवं अन्य महत्वपूर्ण जगहों पर सुरक्षा-व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु विशेष सुरक्षा जांच की जा रही है।

    May 18, 2026

    आज दिनांक 16.05.2026 को पुलिस अधीक्षक, सीतामढ़ी की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित विमर्श कक्ष में समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई।

    May 18, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Demo
    Our Picks
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    Don't Miss
    Breaking News

    प्रभारी जिलाधिकारी सीतामढ़ी श्री संजीव कुमार की अध्यक्षता में परिचर्चा भवन में पीएचईडी की कार्यों की समीक्षा के साथ जिले में एलपीजी की उपलब्धता को लेकर जिला आपूर्ति विभाग,सभी एम ओ ,सभी गैस एजेंसी के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की गई।

    By adminMay 18, 20260

    प्रेस विज्ञप्ति दिनांक–16–05–2026 प्रभारी जिलाधिकारी सीतामढ़ी श्री संजीव कुमार की अध्यक्षता में परिचर्चा भवन में…

    “सबका सम्मान-जीवन आसान” कार्यक्रम में प्रभारी जिलाधिकारी ने सुनीं जन समस्याएं।

    May 18, 2026

    सहियारा थाना कांड संख्या 38/26 की अपहृता को सकुशल बरामद किया गया है। अग्रिम विधि सम्मत कार्रवाई की जा रही है।

    May 18, 2026

    पुलिस अधीक्षक, सीतामढ़ी के निर्देशानुसार टाइगर गश्ती दल द्वारा बैंकिंग प्रतिष्ठानों /ATM, ज्वैलरी दुकानों एवं अन्य महत्वपूर्ण जगहों पर सुरक्षा-व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु विशेष सुरक्षा जांच की जा रही है।

    May 18, 2026

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from SmartMag about art & design.

    About Us
    About Us

    Prithvi News Channel (हर कदम सच के साथ — जनता की आवाज़) is a Hindi-language news portal committed to delivering timely and credible journalism.
    prithvinewschannel.com

    Email Us: info@example.com
    Contact: +1-320-0123-451

    Our Picks

    बिहार सिपाही भर्ती परीक्षा पेपर लीक का अब हरियाणा कनेक्शन सामने आ रहा है..?

    October 5, 2023

    कभी ढाबे पर किया काम तो कभी नुक्कड़ पर बेचा पान.. कैसे बॉलीवुड इंडस्ट्री ने बदली संजय मिश्रा की किस्मत..!

    October 6, 2023

    जिला पदाधिकारी श्री रिची पांडेय द्वारा जिला निबंधन कार्यालय का निरीक्षण!

    October 6, 2023

    सीतामढ़ी जिला क्रिकेट संघ द्वारा एसपी सर का सम्मान समारोह!

    October 6, 2023
    Our Categories
    • Automobile (40)
    • Bihar (62)
    • Breaking News (1,203)
    • Business (40)
    • Education (20)
    • Entertainment (20)
    • Health (20)
    • Mobiles (20)
    • National (20)
    • Politics (40)
    • Relations (20)
    • Technology (20)
    © 2026 All Rights Reserved Prithvi News Channel. Designed by XorTechs.
    • Home
    • Politics
    • Business
    • Technology

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?