पुलिस अधीक्षक सीतामढ़ी के निर्देशानुसार बच्चियों एवं महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने, असामाजिक तत्वों पर अंकुश लगाने तथा विधि-व्यवस्था संधारण हेतु महिला थाना पुलिस टीम द्वारा मुख्य बाजारों, स्कूलों, कॉलेजों,बस स्टैंडों व अन्य सार्वजनिक स्थलों पर गश्ती की जा रही है।
[27/04, 12:06 pm] Social Media: पुलिस अधीक्षक, सीतामढ़ी के निर्देशानुसार टाइगर गश्ती दल द्वारा बैंकिंग प्रतिष्ठानों /ATM एवं अन्य महत्वपूर्ण जगहों पर सुरक्षा-व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु विशेष सुरक्षा जांच की जा रही है।
[27/04, 12:46 pm] Social Media: पुलिस अधीक्षक, सीतामढ़ी के निर्देशानुसार जिलांतर्गत सभी थानों में स्थापित महिला हेल्प डेस्क में उपस्थित महिला फरियादियों की समस्याएँ गोपनीयता एवं गंभीरता के साथ सुनी जा रही है। साथ ही, महिला हेल्प डेस्क प्रभारी द्वारा प्रत्येक आवेदन पर त्वरित एवं न्यायोचित कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है।
[27/04, 1:01 pm] Social Media: सीतामढ़ी जिला में जनता की समस्याओं के त्वरित निवारण हेतु जन शिकायत सुनवाई का आयोजन प्रत्येक कार्य दिवस को किया जाता है। इसी क्रम में आज दिनांक 27/04/2026 को पुलिस अधीक्षक, सीतामढ़ी के द्वारा लोगों की समस्याओं को सुन आगे की कार्रवाई हेतु अग्रेषित किया गया।
[27/04, 1:20 pm] Social Media: पुलिस अधीक्षक,सीतामढ़ी के निर्देशानुसार विधि-व्यवस्था संधारण, आवागमन को सुचारू रखने,अपराध नियंत्रण एवं संदिग्ध व्यक्तियों /गतिविधियों पर निगरानी रखने हेतु ट्रैफिक पुलिस द्वारा जिले के विभिन्न चौक-चौराहों, भीड़- भाड़ वाले जगहों पर रोको-टोको अभियान/सघन वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा है। इस दौरान वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने हेतु जागरूक किया जा रहा है साथ ही नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कड़ी कार्रवाई भी की जा रही है।
[27/04, 3:17 pm] Social Media: भिट्ठा थाना कांड संख्या 51/26 (अपहरण कांड) में अपहृता को सकुशल बरामद किया गया है। साथ ही, मामले में संलिप्त एक अभियुक्त को भी गिरफ्तार किया गया है। अग्रिम विधि-सम्मत कार्रवाई की जा रही है।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
