Close Menu
Prithvi News Channel

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    सीतामढ़ी के MP हाई स्कूल में Cyber Smart Tuesday, छात्रों को साइबर ठगी से बचाव के बताए तरीके

    August 26, 2026

    सीतामढ़ी में CSP संचालक से हथियार के बल पर लूट, ग्रामीणों ने तीन आरोपियों को दबोचा

    August 26, 2026

    बेलसंड पुलिस कार्रवाई को लेकर भ्रामक जानकारी पर पुलिस की सफाई, बिना अनुमति वीडियो प्रसारित न करने की अपील

    August 26, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Prithvi News Channel
    Subscribe Login
    • Home
    • National
    • Bihar
    • Entertainment
    • Education
    • Health
    • Technology
      • Automobile
      • Mobiles
    Prithvi News Channel
    • Home
    • Politics
    • Business
    • Technology
    Home»Bihar»पटना में राष्ट्रीय किसान मोर्चा का चिंतन शिविर, किसानों के मुद्दों पर केंद्र-राज्य से उठाई मांग
    Bihar

    पटना में राष्ट्रीय किसान मोर्चा का चिंतन शिविर, किसानों के मुद्दों पर केंद्र-राज्य से उठाई मांग

    adminBy adminJuly 7, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp VKontakte Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    राष्ट्रीय किसान मोर्चा, बिहार इकाई के तत्वावधान में पटना जिले के खुसरूपुर प्रखंड अंतर्गत चौड़ा गांव में एक दिवसीय परिचय, सम्मान एवं चिंतन शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में संगठन के राष्ट्रीय एवं प्रदेश स्तर के पदाधिकारियों सहित बड़ी संख्या में किसान और कृषि श्रमिक शामिल हुए। शिविर का मुख्य उद्देश्य बिहार के किसानों की आर्थिक, सामाजिक और राजनीतिक स्थिति पर गंभीर मंथन करना तथा उनकी प्रमुख समस्याओं के समाधान के लिए रणनीति तैयार करना रहा।

    कार्यक्रम में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्याम नंदन कुमार यादव, राष्ट्रीय महासचिव विपिन चौधरी, प्रदेश महासचिव विनोद कुमार सिंह यादव (मधुबनी), प्रदेश महासचिव रविंद्र कुमार सिंह, प्रदेश कोषाध्यक्ष उत्तम सिंह बाल्यान, रूपेश सिंह कुंतल, खुसरूपुर प्रखंड अध्यक्ष सुरेश यादव, शंभूशरण सिंह यादव, सूरज कुमार यादव, पुनीत सिंह, जगवीर सिंह, प्रदेश महासचिव सोनू राय (मधेपुरा), पटना जिला अध्यक्ष अरविंद सिंह, पद्माकर जी (अयोध्या, उत्तर प्रदेश), राजकुमार यादव उर्फ गुड्डू यादव, प्रो. शारदा यादव, लक्की चौधरी, अरविंद यादव, जयराम यादव, दिलीप यादव, नरेश बिंद सहित सैकड़ों किसान एवं मजदूर उपस्थित रहे।

    सभा की अध्यक्षता विश्वनाथ यादव ने की, जबकि कार्यक्रम का संचालन राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्याम नंदन कुमार यादव ने किया। आयोजन के दौरान सभी अतिथियों का अंगवस्त्र (शॉल) एवं पुष्पहार पहनाकर सम्मान किया गया। कार्यक्रम के अंत में धन्यवाद ज्ञापन प्रदेश महासचिव रविंद्र कुमार सिंह ने प्रस्तुत किया।

    चिंतन शिविर में बिहार के किसानों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। वक्ताओं ने उत्तर बिहार को हर वर्ष प्रभावित करने वाली कोसी नदी की बाढ़ से किसानों को स्थायी राहत दिलाने के लिए प्रभावी उपाय करने की मांग उठाई। साथ ही राज्य की बंद पड़ी चीनी मिलों को पुनः चालू करने, मखाना, मक्का, बांस, पटसन (जूट) जैसे कृषि उत्पादों के उत्पादन एवं प्रसंस्करण को बढ़ावा देने के लिए केंद्र और राज्य सरकार से विशेष पहल करने की अपील की गई।

    बैठक में फतुहा-बड़हिया टाल योजना को शीघ्र लागू करने की भी मांग की गई। इसके अलावा किसानों को पर्याप्त सिंचाई सुविधाएं, निर्बाध बिजली आपूर्ति, उचित मूल्य पर गुणवत्तापूर्ण बीज और उर्वरक उपलब्ध कराने सहित कृषि लागत कम करने से जुड़े विषयों पर भी जोर दिया गया।

    कार्यक्रम में यह निर्णय लिया गया कि बिहार के किसानों की प्रमुख समस्याओं को राष्ट्रीय स्तर पर प्रभावी ढंग से उठाया जाएगा। इसके लिए संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सचिन सरोहा को अधिकृत किया गया। वहीं राष्ट्रीय महासचिव विपिन चौधरी ने किसानों के हितों की रक्षा के लिए हरसंभव सहयोग देने का भरोसा दिलाया।

    बैठक के दौरान संगठन के विस्तार पर भी विशेष जोर दिया गया। वक्ताओं ने कहा कि पंचायत से लेकर राज्य स्तर तक संगठन को मजबूत बनाकर किसानों की आवाज को सरकार तक प्रभावी ढंग से पहुंचाया जाएगा। इसके लिए सदस्यता अभियान तेज करने और ग्रामीण क्षेत्रों में संगठन की सक्रियता बढ़ाने का भी आह्वान किया गया।

    Bihar News Patna News किसान चिंतन शिविर किसान संगठन किसान सम्मेलन कोसी बाढ़ खुसरूपुर चीनी मिल चौड़ा गांव जूट उत्पादन पटना समाचार फतुहा बड़हिया टाल योजना बिहार किसान बिहार कृषि मक्का उत्पादन मखाना उत्पादन राष्ट्रीय किसान मोर्चा विपिन चौधरी श्याम नंदन कुमार यादव सचिन सरोहा
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
    Previous Articleसीतामढ़ी में अपराध नियंत्रण के लिए सघन वाहन जांच अभियान, असामाजिक तत्वों पर पुलिस की पैनी नजर
    Next Article ‘सबका सम्मान-जीवन आसान’ कार्यक्रम में डीएम ने सुनीं जन समस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश
    admin

    Related Posts

    सीतामढ़ी में CSP संचालक से हथियार के बल पर लूट, ग्रामीणों ने तीन आरोपियों को दबोचा

    August 26, 2026

    बेलसंड पुलिस कार्रवाई को लेकर भ्रामक जानकारी पर पुलिस की सफाई, बिना अनुमति वीडियो प्रसारित न करने की अपील

    August 26, 2026

    सीतामढ़ी सदर अस्पताल में सुविधाएं होंगी और बेहतर, डीएम ने एक्सरे यूनिट तत्काल ग्राउंड फ्लोर पर शिफ्ट करने के दिए निर्देश

    August 26, 2026

    सीतामढ़ी में राशन कार्ड की धीमी प्रगति पर डीएम नाराज, 15 दिन में राजस्व मामलों के निपटारे के निर्देश

    August 26, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Demo
    Our Picks
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    Don't Miss
    Breaking News

    सीतामढ़ी के MP हाई स्कूल में Cyber Smart Tuesday, छात्रों को साइबर ठगी से बचाव के बताए तरीके

    By adminAugust 26, 20260

    सीतामढ़ी, 25 अगस्त 2026। बिहार पुलिस मुख्यालय के निर्देश और पुलिस अधीक्षक, सीतामढ़ी के आदेश…

    सीतामढ़ी में CSP संचालक से हथियार के बल पर लूट, ग्रामीणों ने तीन आरोपियों को दबोचा

    August 26, 2026

    बेलसंड पुलिस कार्रवाई को लेकर भ्रामक जानकारी पर पुलिस की सफाई, बिना अनुमति वीडियो प्रसारित न करने की अपील

    August 26, 2026

    बेलसंड में विधायक कार्यालय की घेराबंदी कर पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा, पिस्टल-कारतूस बरामद

    August 26, 2026

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from SmartMag about art & design.

    About Us
    About Us

    Prithvi News Channel (हर कदम सच के साथ — जनता की आवाज़) is a Hindi-language news portal committed to delivering timely and credible journalism.
    prithvinewschannel.com

    Email Us: info@example.com
    Contact: +1-320-0123-451

    Our Picks

    बिहार सिपाही भर्ती परीक्षा पेपर लीक का अब हरियाणा कनेक्शन सामने आ रहा है..?

    October 5, 2023

    कभी ढाबे पर किया काम तो कभी नुक्कड़ पर बेचा पान.. कैसे बॉलीवुड इंडस्ट्री ने बदली संजय मिश्रा की किस्मत..!

    October 6, 2023

    जिला पदाधिकारी श्री रिची पांडेय द्वारा जिला निबंधन कार्यालय का निरीक्षण!

    October 6, 2023

    सीतामढ़ी जिला क्रिकेट संघ द्वारा एसपी सर का सम्मान समारोह!

    October 6, 2023
    Our Categories
    • Automobile (40)
    • Bihar (620)
    • Breaking News (1,371)
    • Business (40)
    • Education (20)
    • Entertainment (20)
    • Health (20)
    • Mobiles (20)
    • National (194)
    • Politics (40)
    • Relations (20)
    • Technology (20)
    © 2026 All Rights Reserved Prithvi News Channel. Designed by XorTechs.
    • Home
    • Politics
    • Business
    • Technology

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?