नवरात्रि पर खेले जाने वाले गरबा में मैदानों में एक अलग ही रौनक लगती है। लोग तैयार होकर अपने दोस्तों के साथ निकलते हैं और पंजाबी से लेकर हरियाणवी गानों तक पर खूब धूम मचाते हैं। हालांकि, गरबा और डांडिया की असली रौनक उन गानों पर ही आती हैं, जो खास नवरात्रि फेस्टिवल्स के लिए बने हैं।
नाना पाटेकर (Nana Patekar) ने भी कई सालों पहले नवरात्रि पर मां जगदम्बे की भक्ति से परिपूर्ण एक ऐसा क्लासिक गीत दिया था, जिसके बिना गरबा-डांडिया अधूरा सा लगता है। कौन सा है ये गीत जो आज भी है नवरात्र पर गरबा की शान, चलिए बताते हैं।
नाना पाटेकर के नवरात्रि स्पेशल जिस गाने के बारे में हम बात कर रहे हैं, वह 32 साल पहले उनकी ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘क्रांतिवीर’में फिल्माया गया था। गाने के बोल थे ‘जय अम्बे जगदम्बे मां'(Jai Ambe Jai Jagdambe Maa)। 1994 की फिल्म क्रांतिवीर में नाना पाटेकर और डिंपल कपाड़िया पर फिल्माया गया ये गीत आज भी जैसे ही बजता है, लोगों के कदम खुद ब खुद थिरकने लगते हैं।
मां जगदम्बे की भक्ति करते क्रांतिवीर के इस कल्ट क्लासिक गीत को एक नहीं, बल्कि तीन अलग-अलग सिंगर्स ने मिलकर गाया था। गाने में सिंगरर प्रफुल दवे, सपना अवस्थी और सुदेश भोसले ने मधुर आवाज दी थी और गाने के लिरिक्स समीर ने लिखे थे, जिन्होंने अपने पूरे करियर में लगभग 4000 हजार से अधिक सुपरहिट गाने लिखे हैं। नवरात्रि स्पेशल गाने का म्यूजिक दिग्गज म्यूजिक डायरेक्टर आनंद मिलिंद ने दिया था।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
