Close Menu
Prithvi News Channel

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    सहयोग शिविर में प्राप्त आवेदनों का समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित करें : जिलाधिकारी

    October 7, 2026

    आयुष ग्राम कार्यक्रम में 200 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण, 50 महिलाओं को किचन गार्डन किट वितरित

    October 7, 2026

    प्रमंडल स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता 2026-27 के अंतर्गत आयोजित विभिन्न प्रतियोगिता का आयोजन दरभंगा जिला में 05/10/26 से आरंभ हुआ।

    October 7, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Prithvi News Channel
    Subscribe Login
    • Home
    • National
    • Bihar
    • Entertainment
    • Education
    • Health
    • Technology
      • Automobile
      • Mobiles
    Prithvi News Channel
    • Home
    • Politics
    • Business
    • Technology
    Home»Bihar»दुर्गा पूजा को लेकर 16 से 21 अक्टूबर तक सभी प्रकार के अवकाश रद्द, 8 अक्टूबर को डीएम करेंगे विधि-व्यवस्था की समीक्षा बैठक
    Bihar

    दुर्गा पूजा को लेकर 16 से 21 अक्टूबर तक सभी प्रकार के अवकाश रद्द, 8 अक्टूबर को डीएम करेंगे विधि-व्यवस्था की समीक्षा बैठक

    adminBy adminOctober 7, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp VKontakte Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    ~~~~~
    मधुबनी,
    5 अक्टूबर, 2026

    दुर्गापूजा-2026 को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी द्वारा व्यापक तैयारियां प्रारंभ कर दी गई हैं। जिला पदाधिकारी श्री आनंद शर्मा ने इस संबंध में सभी अनुमंडल पदाधिकारियों, पुलिस पदाधिकारियों, अंचल अधिकारियों तथा अन्य संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने संवेदनशील स्थलों पर विशेष निगरानी रखने, विधि-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने तथा सभी विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने पर विशेष बल दिया है।
    जिला पदाधिकारी ने स्पष्ट किया है कि इस वर्ष दुर्गापूजा का आयोजन 11 अक्टूबर से प्रारंभ होकर 20 अक्टूबर तक चलेगा। इस दौरान 11 अक्टूबर को कलश स्थापना एवं शारदीय नवरात्र का शुभारंभ होगा, 17 अक्टूबर को महासप्तमी, 18 अक्टूबर को महाअष्टमी, 19 अक्टूबर को महानवमी तथा 20 अक्टूबर को विजयादशमी का आयोजन किया जाएगा। पर्व के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की भागीदारी को देखते हुए जिलाधिकारी ने सुरक्षा एवं शांति व्यवस्था को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है।
    इसी क्रम में जिला पदाधिकारी ने 16 अक्टूबर से 21 अक्टूबर, 2026 तक जिले के सभी अधिकारियों एवं कर्मियों के सभी प्रकार के अवकाश रद्द करने का आदेश जारी किया है। केवल विशेष परिस्थितियों में संबंधित अनुमंडल पदाधिकारी की अनुशंसा पर सक्षम पदाधिकारी द्वारा अवकाश स्वीकृत किया जाएगा। इस निर्णय का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि पर्व अवधि में सभी अधिकारी अपने-अपने कार्यक्षेत्र में उपस्थित रहकर विधि-व्यवस्था, यातायात, भीड़ प्रबंधन तथा जनसुविधाओं की सतत निगरानी कर सकें।
    दुर्गापूजा के अवसर पर समुचित सुरक्षा व्यवस्था एवं प्रशासनिक तैयारियों की समीक्षा के लिए जिला पदाधिकारी श्री आनंद शर्मा की अध्यक्षता में 8 अक्टूबर, 2026 को अपराह्न 4:30 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की जाएगी। बैठक में सभी अनुमंडल पदाधिकारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, अंचल अधिकारी, थानाध्यक्ष, विद्युत आपूर्ति प्रमंडल के अधिकारी तथा अन्य संबंधित पदाधिकारी भाग लेंगे। बैठक में पूजा समितियों के साथ समन्वय, संवेदनशील स्थलों की पहचान, प्रतिनियुक्ति व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, विद्युत आपूर्ति, साफ-सफाई, अग्निशमन व्यवस्था, भीड़ नियंत्रण, विसर्जन मार्ग की सुरक्षा तथा आपातकालीन व्यवस्थाओं की विस्तार से समीक्षा की जाएगी। साथ ही सभी अनुमंडल एवं प्रखंड स्तर के अधिकारियों को स्थानीय स्तर पर शांति समिति की बैठकें आयोजित करने तथा पुलिस-प्रशासन के संयुक्त भ्रमण का निर्देश दिया गया है।
    जिला पदाधिकारी ने कहा है कि दुर्गापूजा सामाजिक समरसता, आस्था एवं सांस्कृतिक परंपराओं का महापर्व है। सभी अधिकारी पूर्ण सतर्कता एवं जिम्मेदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें, ताकि जिले में शांति, सौहार्द एवं भाईचारे का वातावरण बना रहे और श्रद्धालु सुरक्षित एवं व्यवस्थित ढंग से पर्व का आनंद ले सकें।
    जिलाधिकारी ने आम नागरिकों से भी अपील की है कि वे पर्व के दौरान शांति एवं सद्भाव बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करें तथा किसी भी प्रकार की अफवाह या असामाजिक गतिविधि की सूचना तत्काल स्थानीय प्रशासन एवं पुलिस को दें।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
    Previous Articleघर-घर बन रहे आभा आईडी कार्ड; जिले मे अब तक 2682968 कार्ड बने
    Next Article [07-10-2026 11:52 AM] Kulranjan Jha Prathvi News: जनता की समस्याओं के समाधान के लिए प्रशासन पहुँचा जनता के द्वार
    admin

    Related Posts

    सहयोग शिविर में प्राप्त आवेदनों का समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित करें : जिलाधिकारी

    October 7, 2026

    आयुष ग्राम कार्यक्रम में 200 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण, 50 महिलाओं को किचन गार्डन किट वितरित

    October 7, 2026

    प्रमंडल स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता 2026-27 के अंतर्गत आयोजित विभिन्न प्रतियोगिता का आयोजन दरभंगा जिला में 05/10/26 से आरंभ हुआ।

    October 7, 2026

    भारतीय सरसों अनुसंधान संस्थान, भरतपुर , राजस्थान में किसानों का 5 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

    October 7, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Demo
    Our Picks
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    Don't Miss
    Bihar

    सहयोग शिविर में प्राप्त आवेदनों का समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित करें : जिलाधिकारी

    By adminOctober 7, 20260

    समाहरणालय, सीतामढ़ी जन सम्पर्क कार्यालय प्रेस विज्ञप्ति दिनांक : 06 अक्टूबर 2026 आमजन की समस्याओं…

    आयुष ग्राम कार्यक्रम में 200 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण, 50 महिलाओं को किचन गार्डन किट वितरित

    October 7, 2026

    प्रमंडल स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता 2026-27 के अंतर्गत आयोजित विभिन्न प्रतियोगिता का आयोजन दरभंगा जिला में 05/10/26 से आरंभ हुआ।

    October 7, 2026

    भारतीय सरसों अनुसंधान संस्थान, भरतपुर , राजस्थान में किसानों का 5 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

    October 7, 2026

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from SmartMag about art & design.

    About Us
    About Us

    Prithvi News Channel (हर कदम सच के साथ — जनता की आवाज़) is a Hindi-language news portal committed to delivering timely and credible journalism.
    prithvinewschannel.com

    Email Us: info@example.com
    Contact: +1-320-0123-451

    Our Picks

    बिहार सिपाही भर्ती परीक्षा पेपर लीक का अब हरियाणा कनेक्शन सामने आ रहा है..?

    October 5, 2023

    कभी ढाबे पर किया काम तो कभी नुक्कड़ पर बेचा पान.. कैसे बॉलीवुड इंडस्ट्री ने बदली संजय मिश्रा की किस्मत..!

    October 6, 2023

    जिला पदाधिकारी श्री रिची पांडेय द्वारा जिला निबंधन कार्यालय का निरीक्षण!

    October 6, 2023

    सीतामढ़ी जिला क्रिकेट संघ द्वारा एसपी सर का सम्मान समारोह!

    October 6, 2023
    Our Categories
    • Automobile (40)
    • Bihar (967)
    • Breaking News (1,418)
    • Business (40)
    • Education (20)
    • Entertainment (20)
    • Health (20)
    • Mobiles (20)
    • National (224)
    • Politics (40)
    • Relations (20)
    • Technology (20)
    © 2026 All Rights Reserved Prithvi News Channel. Designed by XorTechs.
    • Home
    • Politics
    • Business
    • Technology

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?