Close Menu
Prithvi News Channel

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    सहयोग शिविर में प्राप्त आवेदनों का समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित करें : जिलाधिकारी

    October 7, 2026

    आयुष ग्राम कार्यक्रम में 200 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण, 50 महिलाओं को किचन गार्डन किट वितरित

    October 7, 2026

    प्रमंडल स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता 2026-27 के अंतर्गत आयोजित विभिन्न प्रतियोगिता का आयोजन दरभंगा जिला में 05/10/26 से आरंभ हुआ।

    October 7, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Prithvi News Channel
    Subscribe Login
    • Home
    • National
    • Bihar
    • Entertainment
    • Education
    • Health
    • Technology
      • Automobile
      • Mobiles
    Prithvi News Channel
    • Home
    • Politics
    • Business
    • Technology
    Home»Bihar»घर-घर बन रहे आभा आईडी कार्ड; जिले मे अब तक 2682968 कार्ड बने
    Bihar

    घर-घर बन रहे आभा आईडी कार्ड; जिले मे अब तक 2682968 कार्ड बने

    adminBy adminOctober 7, 2026No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp VKontakte Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    [07-10-2026 11:48 AM] Kulranjan Jha Prathvi News: आपकी सेहत, आपका ‘आभा’: पर्चे के झंझट से मिल रही मुक्ति, डिजिटल हो रहा हर मरीज का रिकॉर्ड

    गौरवपूर्ण उपलब्धि: जिला ने राज्य में पाया आज दूसरा स्थान

    जिलाधिकारी द्वारा स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों एवं कर्मियों को सक्रिय एवं तत्पर होकर कार्य करने तथा प्रभावी मॉनिटरिंग का सख्त निर्देश
    ~~~~~
    मधुबनी,
    5 अक्टूबर, 2026

    जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को अधिक सुलभ, पारदर्शी और आधुनिक बनाने के उद्देश्य से आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन (एबीडीएम ) के क्रियान्वयन में तेजी लाई जा रही है। मिशन को प्रभावी बनाने के लिए जिला स्तर से लेकर प्रखंड स्तर तक विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत नागरिकों की डिजिटल स्वास्थ्य पहचान बनाने के साथ-साथ स्वास्थ्य कर्मियों, स्वास्थ्य संस्थानों और मरीजों के इलाज से संबंधित रिकॉर्ड को डिजिटल प्लेटफॉर्म से जोड़ने पर विशेष जोर दिया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से मुख्य रूप से आभा (एबीडीएम) कार्ड निर्माण, हेल्थकेयर प्रोफेशनल रजिस्ट्री (एचपीआर), हेल्थ फैसिलिटी रजिस्ट्री (एचएफआर ) और इलेक्ट्रॉनिक हेल्थ रिकॉर्ड (ईएचआर ) लिंकिंग को प्राथमिकता दी जा रही है। इसका उद्देश्य मरीजों के स्वास्थ्य रिकॉर्ड को सुरक्षित डिजिटल स्वरूप में उपलब्ध कराना है, ताकि भविष्य में इलाज के दौरान पुराने पर्चे और जांच रिपोर्ट साथ लेकर चलने की परेशानी न हो।

    मिशन मोड में बन रहे आभा कार्ड:
    ~~~
    सिविल सर्जन डॉ हरेंद्र कुमार ने बताया जिले के नागरिकों की विशिष्ट डिजिटल स्वास्थ्य पहचान बनाने के लिए बड़े पैमाने पर
    आभा आईडी तैयार की जा रही है। इसके तहत जिले में 2682968 कार्ड बने है। आज जिले में 740 आभा कार्ड बने हैं तथा जिला ने राज्य स्तर पर आज दूसरा स्थान प्राप्त किया है। इसके प्रभावी क्रियान्वयन के लिए जिलाधिकारी श्री आनंद शर्मा द्वारा सिविल सर्जन एवं सभी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी को सक्रिय एवं तत्पर कर अभियान चलाया जा रहा है। आशा कार्यकर्ताओं के माध्यम से एम आशा ऐप का इस्तेमाल कर घर-घर जाकर लोगों का आभा कार्ड बनाने का कार्य किया जा रहा है। इसके अलावा स्वास्थ्य शिविरों में भी विशेष काउंटर लगाकर एएनएम, सीएचओ और अन्य स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा मौके पर ही आभा आईडी तैयार की जा रही है। स्कूल, कॉलेज, जीविका एवं स्वयं सहायता समूहों की बैठक, आंगनबाड़ी केंद्र तथा ग्राम स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं पोषण दिवस (भीएचएसएनडी ) के दौरान भी विशेष अभियान चलाकर लोगों को आभा से जोड़ा जा रहा है। पीडीएस दुकानों और कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) के माध्यम से भी आभा कार्ड निर्माण को बढ़ावा दिया जा रहा है, ताकि अधिक से अधिक लोगों को डिजिटल स्वास्थ्य पहचान उपलब्ध कराई जा सके।

    डॉक्टर से लेकर पैरामेडिकल स्टाफ तक का होगा डिजिटल पंजीकरण:
    ~~~~~
    आयुष्मान भारत योजना के डीपीसी कुमार प्रियरंजन ने बताया एबीडीएम के तहत स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े प्रोफेशनल्स और संस्थानों का डिजिटल पंजीकरण भी किया जा रहा है। हेल्थकेयर प्रोफेशनल रजिस्ट्री (एचपीआर) के तहत सरकारी के साथ-साथ निजी अस्पतालों और नर्सिंग होम में कार्यरत डॉक्टर, नर्स, फार्मासिस्ट तथा पैरामेडिकल कर्मियों का पंजीकरण कराया जा रहा है। इससे स्वास्थ्य क्षेत्र से जुड़े प्रोफेशनल्स की प्रमाणित डिजिटल पहचान तैयार होगी।वहीं हेल्थ फैसिलिटी रजिस्ट्री (एचएफआर ) के माध्यम से जिले के सरकारी एवं निजी अस्पताल, क्लीनिक, डायग्नोस्टिक सेंटर और अन्य स्वास्थ्य संस्थानों को डिजिटल डेटाबेस से जोड़ा जा रहा है।

    ओपीडी से डिस्चार्ज तक डिजिटल हो रहा रिकॉर्ड:
    ~~~
    एबीडीएम के तहत मरीजों के इलाज की प्रक्रिया को भी डिजिटल स्वरूप दिया जा रहा है। सरकारी एवं निजी स्वास्थ्य संस्थानों में आने वाले ओपीडी और आईपीडी मरीजों का इलेक्ट्रॉनिक हेल्थ रिकॉर्ड (एचएचआर) तैयार करने पर जोर दिया गया है।मरीज के अस्पताल में पंजीकरण से लेकर डॉक्टर के परामर्श, नर्सिंग केयर, लैब जांच, फार्मेसी और डिस्चार्ज तक की पूरी स्वास्थ्य यात्रा को भव्या पोर्टल अथवा एबीडीएम -सक्षम सॉफ्टवेयर के माध्यम से डिजिटल रूप से दर्ज कर मरीज की आभा आईडी से लिंक किया जा रहा है। इससे मरीज के स्वास्थ्य संबंधी रिकॉर्ड को भविष्य में जरूरत पड़ने पर डिजिटल माध्यम से देखा और उपयोग किया जा सकेगा।

    सतत एवं प्रभावी मॉनिटरिंग की सुदृढ़ व्यवस्था :
    ~~~~~
    जिला पदाधिकारी के निर्देश पर एबीडीएम के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर लगातार समीक्षा एवं मानिटरिंग की जा रही है। प्रखंड स्तर पर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारियों को एबीडीएम नोडल पदाधिकारी की जिम्मेदारी दी गई है। अभियान में किसी प्रकार की शिथिलता या लापरवाही नहीं हो, इसके लिए नियमित रूप से प्रगति की समीक्षा की जा रही है। आम लोगों से अपील की गई है कि अस्पताल या
    [07-10-2026 11:48 AM] Kulranjan Jha Prathvi News: स्वास्थ्य शिविर में पहुंचने पर स्वास्थ्य कर्मियों का सहयोग करें और अपनी आभा आईडी जरूर बनवाएं। साथ ही इसे अपने इलाज से संबंधित डिजिटल स्वास्थ्य रिकॉर्ड से लिंक कराएं। इससे आने वाले समय में स्वास्थ्य सेवाओं को अधिक सुविधाजनक, पारदर्शी और डिजिटल बनाने में मदद मिलेगी।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
    Previous Articleआत्मा, मधुबनी के तत्वावधान में राज्य के बाहर प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन ।
    Next Article दुर्गा पूजा को लेकर 16 से 21 अक्टूबर तक सभी प्रकार के अवकाश रद्द, 8 अक्टूबर को डीएम करेंगे विधि-व्यवस्था की समीक्षा बैठक
    admin

    Related Posts

    सहयोग शिविर में प्राप्त आवेदनों का समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित करें : जिलाधिकारी

    October 7, 2026

    आयुष ग्राम कार्यक्रम में 200 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण, 50 महिलाओं को किचन गार्डन किट वितरित

    October 7, 2026

    प्रमंडल स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता 2026-27 के अंतर्गत आयोजित विभिन्न प्रतियोगिता का आयोजन दरभंगा जिला में 05/10/26 से आरंभ हुआ।

    October 7, 2026

    भारतीय सरसों अनुसंधान संस्थान, भरतपुर , राजस्थान में किसानों का 5 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

    October 7, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Demo
    Our Picks
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    Don't Miss
    Bihar

    सहयोग शिविर में प्राप्त आवेदनों का समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित करें : जिलाधिकारी

    By adminOctober 7, 20260

    समाहरणालय, सीतामढ़ी जन सम्पर्क कार्यालय प्रेस विज्ञप्ति दिनांक : 06 अक्टूबर 2026 आमजन की समस्याओं…

    आयुष ग्राम कार्यक्रम में 200 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण, 50 महिलाओं को किचन गार्डन किट वितरित

    October 7, 2026

    प्रमंडल स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता 2026-27 के अंतर्गत आयोजित विभिन्न प्रतियोगिता का आयोजन दरभंगा जिला में 05/10/26 से आरंभ हुआ।

    October 7, 2026

    भारतीय सरसों अनुसंधान संस्थान, भरतपुर , राजस्थान में किसानों का 5 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

    October 7, 2026

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from SmartMag about art & design.

    About Us
    About Us

    Prithvi News Channel (हर कदम सच के साथ — जनता की आवाज़) is a Hindi-language news portal committed to delivering timely and credible journalism.
    prithvinewschannel.com

    Email Us: info@example.com
    Contact: +1-320-0123-451

    Our Picks

    बिहार सिपाही भर्ती परीक्षा पेपर लीक का अब हरियाणा कनेक्शन सामने आ रहा है..?

    October 5, 2023

    कभी ढाबे पर किया काम तो कभी नुक्कड़ पर बेचा पान.. कैसे बॉलीवुड इंडस्ट्री ने बदली संजय मिश्रा की किस्मत..!

    October 6, 2023

    जिला पदाधिकारी श्री रिची पांडेय द्वारा जिला निबंधन कार्यालय का निरीक्षण!

    October 6, 2023

    सीतामढ़ी जिला क्रिकेट संघ द्वारा एसपी सर का सम्मान समारोह!

    October 6, 2023
    Our Categories
    • Automobile (40)
    • Bihar (967)
    • Breaking News (1,418)
    • Business (40)
    • Education (20)
    • Entertainment (20)
    • Health (20)
    • Mobiles (20)
    • National (224)
    • Politics (40)
    • Relations (20)
    • Technology (20)
    © 2026 All Rights Reserved Prithvi News Channel. Designed by XorTechs.
    • Home
    • Politics
    • Business
    • Technology

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?