दुर्गा पूजा का यह उत्सव हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, सामाजिक सौहार्द और आपसी भाईचारे का प्रतीक है। इस अवसर पर जिला पुलिस प्रशासन की ओर से सभी नागरिकों से अपील है:-शांति और सौहार्द बनाए रखें,यातायात एवं सुरक्षा नियमों का पालन करें, सतर्क रहें और सहयोग करें तथा महिलाओं, बच्चों और वरिष्ठ नागरिकों की सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। पंडाल परिसरों में व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस बल और स्वयंसेवकों का सहयोग करें।जिला पुलिस शांतिपूर्ण, सुरक्षित और निर्विघ्न पर्व संपन्न कराने के लिए 24 घंटे मुस्तैद और कटिबद्ध है।
आइए, हम सब मिलकर इस पावन पर्व को मर्यादा, उल्लास और गरिमा के साथ मनाएं।
