दुर्गापूजा एवं आगामी दशहरा पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने तथा विधि-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से आज दिनांक 15.10.2026 को डुमरा थाना अंतर्गत ग्राम गोसाईपुर एवं रसलपुर में पूजा समिति के सदस्यों के साथ बैठक आयोजित की गई।
इस दौरान पूजा समिति के सदस्यों से पूजा आयोजन, श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा तथा विधि-व्यवस्था से संबंधित विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की गई। इस क्रम में पर्व के दौरान शांति एवं सौहार्द बनाए रखने, पुलिस-प्रशासन द्वारा निर्धारित नियमों का पालन करने तथा किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान नहीं देने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
साथ ही, पूजा एवं मेला के दौरान किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि अथवा विधि-व्यवस्था से संबंधित समस्या उत्पन्न होने पर तत्काल स्थानीय पुलिस को सूचित करने की अपील की गई। पूजा समिति के सदस्यों से प्रशासन एवं पुलिस के साथ समन्वय स्थापित कर पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने में सहयोग देने का अनुरोध किया गया।
सीतामढ़ी पुलिस दुर्गापूजा पर्व को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराने तथा विधि-व्यवस्था बनाए रखने हेतु प्रतिबद्ध है।
