दिल की गहराइयों से हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं
माननीय श्री तेजस्वी यादव जी को सर्वसम्मति से राजद पार्टी का राजद के संविधान के अनुसार राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष चुन लिया गया है, यह खुशी की बात है, निश्चित रूप से हम भी स्वागत करते हैं और पार्टी के साथियों को, सामाजिक न्य और धर्मनिरपेक्षता पसंद आम आवाम को भी स्वागत करना चाहिए
राजद पार्टी को श्री लालू प्रसाद यादव जी ने और सामाजिक न्याय और धर्मनिरपेक्ष शक्तियों ने मिलकर बनाया है, स्व कर्पूरी ठाकुर, राममनोहर लोहिया, जयप्रकाश नारायण, आचार्य नरेंद्रदेव, बीपी सिंह, कपिलदेव सिंह, वसाबन सिंह, रामानंद तिवारी, तुलसीदास मेहता, रामसुंदरदास, रघुवंश प्रसाद सिंह और न जाने कितने अनगिनत हमारे पुरोधाओं के विचारों, नीतियों सिद्धांतों उसूलों से बनी, सजी धजी राजद पार्टी को पुनर्जीवित करने की जिम्मेवारी तेजस्वी जी के ऊपर है, बड़े प्यार, मोहब्बत, स्नेह अपनापन से बिहार के अमन पसंद सामाजिक न्याय और धर्मनिरपे शक्तियों ने राजद पार्टी को अपने खून पसीने से सींचने का काम किया है, एक कड़वी और स्पष्ट रूप से मैं कहना चाहता हूँ माननीय श्री तेजस्वी यादव जी को की आपके माथे पर जो राजमुकुट पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पहनाया है, इसे आप किसी भी कीमत पर झुकने नहीं देंगें, और इस राजमुकुट के अंदर जो छिपा हुआ आस्तीन का सांप है उसे जरूर बाहर निकाल फेंकने की जरूरत है अन्यथा यह आस्तीन का सांप को डसने से छोड़ेगा नहीं, भावना, बेबसी, लाचारी, स्वार्थ, में बहकने की जरूरत नहीं है, और न ही छल प्रपंच में पड़ना होगा, जमीनी, समर्पित, ईमानदार कार्यकर्ताओं को आगे लाकर ही आप राजद को प्रभावशाली बना सकते हैं और तभी आप सत्ता प्राप्त कर सकते हैं अन्यथा मंजिल दूर होगी, चाटुकारों, दलालों, गद्दारों, दलबदलु से आपको खुद और पार्टी को दूर रखने की आवश्यकता है, आपको माननीय श्री लालू प्रसाद यादव जी की नीतियों सिद्धांतों उसूलों को ही अपनाना होगा, जिस तरह श्री लालू प्रसाद यादव जी अपने कार्यकर्ताओं को डांटते थे, मगर फिर दुलारते भी थे, नजदीकी बैठाते थे, हाल चाल पूछते थे, दिल से दिल का रिश्ता लालू जी ने बनाया था, आपको भी श्री लालू प्रसाद यादव जी के हर नीति सिद्धांत उसूल को अपनाना होगा तभी राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष की जिम्मेवारी का निर्वहन कहलाना होगा, तभी आप सत्ता प्राप्त करेंगे अन्यथा दिखाने का स्वागत, और गुणगान सत्ता प्राप्त करने का साधन नहीं होगा, आज आपका शानदार स्वागत पार्टी कार्यालय आने पर हुआ है, हम भी आपका स्वागत करते हैं, लेकिन यह काल चक्र घूमता रहता है, राजमुकुट की प्रतिष्ठा आपके हाथ में है, सार्थक पहल की उम्मीद और विश्वास है
आपका वरिष्ठ साथी
श्याम नंदन कुमार यादव
पूर्व राष्ट्रीय महासचिव युवा राजद
पूर्व प्रदेश महासचिव राजद बिहार
पूर्व उपाध्यक्ष
कृषि उत्पादन बाजार समिति फतुहा पटना
संप्रति, राष्ट्रीय महासचिव सह प्रवक्ता
श्री कृष्णा यादव महासभा
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
