खुसरूपुर। पटना जिला अंतर्गत दीदारगंज फतुहा खुसरूपुर बख्तियारपुर करजान पथ का फोर लेन का चौड़ीकरण एवं निर्माण हेतु जनसुनवाई कार्यक्रम अंचल कार्यालय खुसरूपुर में किया गया। ललित नारायण मिश्र आर्थिक विकास एवं सामाजिक परिवर्तन संस्थान पटना के सुधांशु शेखर एवं पथ निर्माण विभाग के अधिकारी विकास कुमार ने परियोजना के बारे में पूरी जानकारी दी। फोरलेन रोड की लंबाई लगभग 41 किलोमीटर एवं चौड़ाई लगभग 80 फीट होगी।खुसरूपुर प्रखंड के पूर्व प्रमुख भोला सिंह ने खुसरूपुर-नगरनौसा रोड में जाने के लिए मोसिमपुर गांव के पास अंडरपास रोड बनाने की मांग की। बैकटपुर गांव के अशोक कुमार ने सड़क किनारे बसे सैकड़ों लोगों को विस्थापित होने पर रहने की वैकल्पिक व्यवस्था करने एवं बैकटपुर गांव के पास अंडरपास रोड की मांग की। समाजसेवी कपिलदेव प्रसाद ने हरदास बीघा सब्जी मंडी, खिरोधरपुर नया टोला एवं फतुहा इंडस्ट्रियल एरिया के पास अंडरपास रोड बनाने की मांग की। मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी, चौबे जी, राम यतन यादव, अजीत यादव, उमेश प्रसाद एवं सैकड़ो ग्रामीण मौजूद रहे।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
What's Hot
खुसरूपुर। पटना जिला अंतर्गत दीदारगंज फतुहा खुसरूपुर बख्तियारपुर करजान पथ का फोर लेन का चौड़ीकरण एवं निर्माण हेतु जनसुनवाई कार्यक्रम अंचल कार्यालय खुसरूपुर में किया गया।
Previous Articleजिला पदाधिकारी, सीतामढी की अध्यक्षता में दिनांक 06.02.2026 को समाहरणालय स्थित परिचर्चा भवन में
Next Article दिल की गहराइयों से हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं
