प्रेस विज्ञप्ति
जय हिंद सर
दिनांक 11.05.2026 को मातृ दिवस के पावन अवसर पर 51 बटालियन सशस्त्र सीमा बल, सीतामढ़ी-II द्वारा संदीक्षा अध्यक्ष श्रीमती शालिनी सिंह की अध्यक्षता में एक गरिमामयी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ दीप प्रज्वलन के साथ किया गया, जिसके पश्चात सहायक कमांडेंट अनुष्का चौधरी द्वारा मातृ दिवस के महत्व एवं समाज में माताओं की भूमिका पर अपने विचार व्यक्त किए गए। उन्होंने कहा कि माँ केवल परिवार की आधारशिला ही नहीं, बल्कि संस्कार, त्याग एवं प्रेरणा की प्रतिमूर्ति होती हैं।
कार्यक्रम के अंतर्गत बच्चों द्वारा आकर्षक सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दी गईं, जिन्होंने उपस्थित सभी लोगों का मन मोह लिया। इसके साथ ही संदीक्षा सदस्याओं के लिए विभिन्न मनोरंजक खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें सभी ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम को पारिवारिक सौहार्द एवं आनंदमय वातावरण में सम्पन्न किया गया।
संदीक्षा अध्यक्ष श्रीमती शालिनी सिंह ने अपने संबोधन में मातृ दिवस की प्रासंगिकता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि माँ का स्नेह, समर्पण एवं मार्गदर्शन प्रत्येक व्यक्ति के जीवन को नई दिशा प्रदान करता है। उन्होंने सभी को माताओं के सम्मान एवं उनके प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम के दौरान प्रतियोगिताओं में प्रतिभागी बच्चों एवं संदीक्षा सदस्याओं को पुरस्कृत किया गया।
इस अवसर पर संदीक्षा सदस्या कविता चौरसिया, सहायक कमांडेंट अनुष्का चौधरी, आरक्षी/सामान्य सनाली ब्रम्हा, राखी सहित अन्य गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।
सादर सूचनार्थ।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
