Close Menu
Prithvi News Channel

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    बिहार के प्रथम भव्य निःशुल्क आयुर्वेदिक एवं प्राकृतिक चिकित्सा स्वास्थ्य शिविर का आयोजन आगामी 7 जून को सीतामढ़ी में

    June 2, 2026

    जिले में “खेत बचाओ अभियान” की हुई शुरुआत, प्राकृतिक खेती को मिलेगा बढ़ावा

    June 2, 2026

    ■कल मधुबनी जिले के 26 पंचायतों में आयोजित होगी सहयोग शिविर*

    June 2, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Prithvi News Channel
    Subscribe Login
    • Home
    • National
    • Bihar
    • Entertainment
    • Education
    • Health
    • Technology
      • Automobile
      • Mobiles
    Prithvi News Channel
    • Home
    • Politics
    • Business
    • Technology
    Home»Breaking News»जिला विकास एवं समन्वय समिति की बैठक में विभिन्न विकास योजनाओं की समीक्षा, संभावित जल संकट से निपटने एवं योजनाओं के समयबद्ध क्रियान्वयन के निर्देश
    Breaking News

    जिला विकास एवं समन्वय समिति की बैठक में विभिन्न विकास योजनाओं की समीक्षा, संभावित जल संकट से निपटने एवं योजनाओं के समयबद्ध क्रियान्वयन के निर्देश

    adminBy adminJune 2, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp VKontakte Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    प्रभारी जिलाधिकारी श्री संजीव कुमार की अध्यक्षता में आज समाहरणालय स्थित परिचर्चा भवन में जिला विकास एवं समन्वय समिति की बैठक आयोजित की गई।

    बैठक में विभिन्न विभागों द्वारा संचालित योजनाओं एवं कार्यक्रमों की विस्तृत समीक्षा की गई तथा संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

    बैठक के दौरान संभावित जल संकट के मद्देनजर लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग (पीएचईडी) एवं पंचायती राज विभाग की तैयारियों की समीक्षा की गई। प्रभारी जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि जिले के सभी प्रखंडों में खराब पड़े चापाकलों की मरम्मत कार्य में तेजी लाई जाए तथा निर्धारित समय-सीमा के भीतर सभी आवश्यक मरम्मत कार्य पूर्ण किए जाएं। समीक्षा के क्रम में पीएचईडी द्वारा बताया गया कि वर्तमान में 25 मरम्मत दलों का गठन किया गया है, जो प्रतिदिन निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप चापाकलों की मरम्मत का कार्य कर रहे हैं।
    प्रभारी जिलाधिकारी ने कहा कि मरम्मत कार्यों का नियमित अनुश्रवण सुनिश्चित किया जाए। इसके लिए जिला पंचायती राज पदाधिकारी, प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी एवं संबंधित प्रखंड विकास पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई। उन्होंने निर्देश दिया कि प्रतिदिन मरम्मत किए गए चापाकलों की अद्यतन रिपोर्ट उपलब्ध कराई जाए, ताकि कार्यों की सतत निगरानी की जा सके।
    बैठक में जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि जिले के शेष 716 छूटे हुए टोलों में नल-जल योजना का कार्य प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र पूर्ण कराया जाए, ताकि सभी ग्रामीण परिवारों को स्वच्छ पेयजल की सुविधा उपलब्ध हो सके।

    इंडो-नेपाल सीमा से सटे प्रखंडों के चिन्हित गांवों के विकास पर विशेष बल देते हुए प्रभारी जिलाधिकारी ने सभी विभागों को निर्देश दिया कि वे अपनी-अपनी योजनाओं का प्रभावी एवं समयबद्ध क्रियान्वयन सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि सीमावर्ती क्षेत्रों का समग्र विकास प्रशासन की प्राथमिकताओं में शामिल है तथा वहां मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित की जानी चाहिए।

    बैठक में ज्ञान भारतम् मिशन की प्रगति की भी समीक्षा की गई। संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया कि अधिक से अधिक पांडुलिपियों की पहचान कर उन्हें निर्धारित पोर्टल पर अपलोड कराया जाए, ताकि जिले की सांस्कृतिक एवं ऐतिहासिक धरोहरों का संरक्षण एवं डिजिटलीकरण सुनिश्चित हो सके।

    सहयोग शिविरों की समीक्षा के दौरान प्रभारी जिलाधिकारी ने सभी विभागों एवं पदाधिकारियों को पूरी तत्परता एवं जवाबदेही के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि शिविरों में प्राप्त आवेदनों का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित किया जाए। किसी भी प्रकार की अनावश्यक विलंबता को गंभीरता से लिया जाएगा तथा लापरवाही पाए जाने पर संबंधित पदाधिकारी के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

    प्रभारी जिलाधिकारी ने सभी विभागीय पदाधिकारियों को आपसी समन्वय एवं टीम भावना के साथ कार्य करने का निर्देश देते हुए कहा कि विकास योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए सभी विभागों का सामूहिक प्रयास आवश्यक है। उन्होंने सभी पदाधिकारियों से अपने दायित्वों का पूरी निष्ठा एवं जवाबदेही के साथ निर्वहन करने का आह्वान किया।

    बैठक में विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय पदाधिकारी उपस्थित

    Administrative Meeting Bihar Administration Bihar Latest News Bihar News Breaking News Development News India District Development Meeting DM Sitamarhi Government Order Bihar Government Scheme Bihar Handpump Repair Bihar Hindi News India News Media First News Nal Jal Yojana News Update Panchayati Raj Bihar PHED Bihar Rural Water Supply Sanjeev Kumar DM Sitamarhi News Sitamarhi Update Village Development Bihar Water Crisis Bihar
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
    Previous Articleटेंडर और ट्रांसफर-पोस्टिंग में कथित अनियमितताओं को लेकर उठे सवाल, जांच की मांग तेज
    Next Article समाहरणालय, मधुबनी
    admin

    Related Posts

    बिहार के प्रथम भव्य निःशुल्क आयुर्वेदिक एवं प्राकृतिक चिकित्सा स्वास्थ्य शिविर का आयोजन आगामी 7 जून को सीतामढ़ी में

    June 2, 2026

    जिले में “खेत बचाओ अभियान” की हुई शुरुआत, प्राकृतिक खेती को मिलेगा बढ़ावा

    June 2, 2026

    ■कल मधुबनी जिले के 26 पंचायतों में आयोजित होगी सहयोग शिविर*

    June 2, 2026

    * प्राप्त अभिलेखयुक्त बौद्ध देवी तारा* *की प्रतिमा मिथिला* *ललित संग्रहालय* *को सुपुर्द।*

    June 2, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Demo
    Our Picks
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    Don't Miss
    Bihar

    बिहार के प्रथम भव्य निःशुल्क आयुर्वेदिक एवं प्राकृतिक चिकित्सा स्वास्थ्य शिविर का आयोजन आगामी 7 जून को सीतामढ़ी में

    By adminJune 2, 20260

    प्रेस विज्ञप्ति बिहार के प्रथम भव्य निःशुल्क आयुर्वेदिक एवं प्राकृतिक चिकित्सा स्वास्थ्य शिविर का आयोजन…

    जिले में “खेत बचाओ अभियान” की हुई शुरुआत, प्राकृतिक खेती को मिलेगा बढ़ावा

    June 2, 2026

    ■कल मधुबनी जिले के 26 पंचायतों में आयोजित होगी सहयोग शिविर*

    June 2, 2026

    * प्राप्त अभिलेखयुक्त बौद्ध देवी तारा* *की प्रतिमा मिथिला* *ललित संग्रहालय* *को सुपुर्द।*

    June 2, 2026

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from SmartMag about art & design.

    About Us
    About Us

    Prithvi News Channel (हर कदम सच के साथ — जनता की आवाज़) is a Hindi-language news portal committed to delivering timely and credible journalism.
    prithvinewschannel.com

    Email Us: info@example.com
    Contact: +1-320-0123-451

    Our Picks

    बिहार सिपाही भर्ती परीक्षा पेपर लीक का अब हरियाणा कनेक्शन सामने आ रहा है..?

    October 5, 2023

    कभी ढाबे पर किया काम तो कभी नुक्कड़ पर बेचा पान.. कैसे बॉलीवुड इंडस्ट्री ने बदली संजय मिश्रा की किस्मत..!

    October 6, 2023

    जिला पदाधिकारी श्री रिची पांडेय द्वारा जिला निबंधन कार्यालय का निरीक्षण!

    October 6, 2023

    सीतामढ़ी जिला क्रिकेट संघ द्वारा एसपी सर का सम्मान समारोह!

    October 6, 2023
    Our Categories
    • Automobile (40)
    • Bihar (73)
    • Breaking News (1,353)
    • Business (40)
    • Education (20)
    • Entertainment (20)
    • Health (20)
    • Mobiles (20)
    • National (20)
    • Politics (40)
    • Relations (20)
    • Technology (20)
    © 2026 All Rights Reserved Prithvi News Channel. Designed by XorTechs.
    • Home
    • Politics
    • Business
    • Technology

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?