प्रकाशनार्थ (फोटो) 3/06/2026 बैरगनीया

जिला में कांग्रेस पार्टी को सशक्त बनाने के उद्देश्य से संगठन सृजन अभियान को गति प्रदान करने के लिए बुद्धवार को बैरगनीया प्रखंड कांग्रेस कमिटी द्वारा प्रखंड कॉंग्रेस कार्यालय राजेन्द्र आश्रम में संगठन सृजन कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता प्रखंड कॉंग्रेस अध्यक्ष संतोष पासवान ने किया मुख्य अतिथि जिला कॉंग्रेस अध्यक्ष पूर्व विधायक अमित कुमार टुन्ना विशिष्ट अतिथि जिला कॉंग्रेस प्रभारी मोतिहारी ज़िला कॉंग्रेस के पूर्व अध्यक्ष शैलेन्द्र कुमार शुकला कार्यक्रम समन्वयक प्रदेश प्रतिनिधि डॉ राजीव कुमार काजू वरीय नेता मो रहमान शामिल हुए। प्रखंड कॉंग्रेस अध्यक्ष संतोष पासवान ने अंगवस्त्र एवं फूल माला पहनाकर जिलाध्यक्ष एवं अन्य अतिथियों का स्वागत किया।

कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि श्री टुन्ना ने कहा कि देश आज अराजकता कि दौर से गुजर रहा है भाजपा देश को बांटना चाहती है। भाई-भाई को आपस में लड़ाना चाहती है। लेकिन कांग्रेस पार्टी सांप्रदायिक शक्तियों के मंसूबों को कामयाब नहीं होने देगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी प्रेम, सद्भाव एवं आपसी भाईचारा की विचारधारा से देश को मजबूत बनाने में विश्वास रखती है। जननायक राहुल गांधी के मोहब्बत के पैगाम को लेकर हमें घर घर जाना है। बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत बनाने एवं कार्यकर्ताओं को सम्मान देने के लिए संगठन सृजन अभियान को सफल बनाना होगा। विशिष्ट अतिथि जिला प्रभारी शैलेद्र शुकला ने कहा की जननायक राहुल गाँधी के साथ कन्याकुमारी से कश्मीर तक पैदल चलने वाले लोकप्रिय जिला कांग्रेस अध्यक्ष पूर्व विधायक अमित कुमार टुन्ना हर प्रकार से सबल है बहुत जल्द आलाकमान से स्वीकृति लेकर कार्यालय का कायाकल्प करेंगे
देश में बढ़ती बेरोजगारी महंगाई से आमज़न त्रस्त है मोदी सरकार पेपर लीक की फैक्ट्री बन गयी है पटना के होटल में एक छात्रा को उठाने का प्रयास बिहार मे गुंडा राज महिला पर हो रहा अत्याचार को दर्शाता हैं कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता बब्बर शेर हैं। जनसमस्याओं के समाधान के लिए भ्रष्ट सिस्टम के खिलाफ आवाज बुलंद करते रहेंगे।
सम्मेलन का संचालन प्रदेश कॉंग्रेस प्रतिनिधि डॉ राजीव कुमार काजू ने किया समारोह को पूर्व प्रखंड अध्यक्ष इशवर चन्द दिन, दिपक कुमार दीप अरुण महतो जगदीश झा आदि ने कार्यालय कि जर्जरता पर जिला अध्यक्ष का ध्यान आकृष्ट करते हुये हस्तक्षेप कर समस्या के निदान की मांग की और एकजुट होकर सृजन साथी बनाने का भरोसा दिलाया अंत में धन्यवाद ज्ञापन वार्ड पार्षद दशइ महतो ने किया

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version