जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव की अध्यक्षता में जिला कृषि टास्क फोर्स की बैठक आयोजित की गई। बैठक में कृषि से जुड़ी विभिन्न योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई और अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि किसानों तक योजनाओं का लाभ समय पर पहुंचे तथा लंबित कार्यों को शीघ्र पूरा किया जाए।
डीएम ने कहा कि सरकार की प्राथमिकता किसानों की आय बढ़ाना और उन्हें आधुनिक कृषि सुविधाएं उपलब्ध कराना है। इसके लिए सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करना होगा।
📌 कस्टम हायरिंग सेंटर पर विशेष जोर
बैठक में बताया गया कि जिले में 10 कस्टम हायरिंग सेंटर स्थापित करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इनमें से अब तक 5 सेंटर स्थापित किए जा चुके हैं, जबकि शेष 5 सेंटरों की प्रक्रिया तेजी से आगे बढ़ाई जा रही है।
