उच्च शिक्षा संस्थानों में समानता को बढ़ावा देने संबंधी यूजीसी बिल के विरोध में दिल्ली के जंतर मंतर तक पैदल मार्च कर रहे यति रणसिंहानंद और उनके समर्थकों को पुलिस ने रोक दिया।
रणसिंहानंद का कहना है कि उन्हें दिल्ली पुलिस से अनुमति प्राप्त थी, लेकिन गाजियाबाद पुलिस ने जबरन यात्रा को रोक दिया। उनका आरोप है कि यात्रा डासना देवी मंदिर से शुरू होकर निर्धारित मार्ग पर आगे बढ़ रही थी, तभी मोरटा में भारी पुलिस बल पहुंचा और यात्रा को रोक दिया गया।
इसके बाद संतों और कार्यकर्ताओं को वहीं नजरबंद कर दिया गया। पुलिस का कहना है कि यात्रा की अनुमति नहीं ली गई थी, इसलिए इसे आगे बढ़ने से रोका गया।
