समाहरणालय, मधुबनी
जिला जनसम्पर्क कार्यालय
प्रेस विज्ञप्ति
दिनांक – 16/04/2026
■
मधुबनी 16 अप्रैल 2026
जिलाधिकारी, आनंद शर्मा की अध्यक्षता में गुरुवार को समाहरणालय स्थित सभाकक्ष में पोषण पखवाड़ा कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
जिसमें पोषण पखवाड़ा 2026 के अंतर्गत जिले में कुपोषण को समाप्त करने, शिशु और मातृ मृत्यु दर में कमी लाने और आम जनमानस को ‘सही पोषण’ के प्रति जागरूक करने के लिए जिला स्तरीय सभी विभागों के पदाधिकारियों के साथ रणनीतिक चर्चा की गई। चर्चा के दौरान अंतर्विभागीय समन्वय के तहत स्वास्थ्य, शिक्षा और पंचायती राज विभाग के बीच बेहतर तालमेल बिठाने, ग्राम स्तर पर आंगनवाड़ी केंद्रों के माध्यम से ‘गोद भराई’ और ‘अन्नप्राशन’ जैसे कार्यक्रमों को बड़े स्तर पर आयोजित कर लोगो को जागरूक करने हेतु बताया गया। पोषण जन आंदोलन पोर्टल पर शत-प्रतिशत डेटा एंट्री सुनिश्चित करने एवं मीडिया के माध्यम से सभी स्थानीय समाचार पत्रों और न्यूज़ चैनलों को बैठक के महत्वपूर्ण निर्णयों से अवगत कराने देने तथा सोशल मीडिया (X, Facebook, Instagram) पर #PoshanPakhwada 2026 और #SahiPoshanDeshRoshan जैसे हैशटैग के साथ गतिविधियों को साझा किये जाने हेतु निदेश दिया।
जिलाधिकारी द्वारा सभी अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि इस पखवाड़े को केवल एक औपचारिकता न मानकर एक जन-आंदोलन बनाया जाए।
बैठक में उप-विकास आयुक्त, सुमन प्रसाद साह, अपर समाहर्ता, मुकेश रंजन, सिविल सर्जन,हरेंद्र कुमार, जिला पंचायती राज, राकेश कुमार, जिला परिवहन पदाधिकारी, रामबाबू, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (DPO), ललिता कुमारी सहित शिक्षा विभाग के अधिकारी एवं अन्य उपस्थित थे।
———————- ———————————————————————
बिहार में शराब का व्यापार एवम सेवन पूर्ण रूप से अवैध है। इससे संबधित जानकारी टॉल फ्री नंबर 15545 या 18003456268 एवम जिला नियंत्रण कक्ष के दूरभाष भीभीनंबर पर ’06276-222576 ’जरूर दे। आपकी पहचान गोपनीय रखी जायेगी ।
================
DPRO,MADHUBANI
