Close Menu
Prithvi News Channel

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    डीएम की संवेदनशील पहल से नवजात बच्ची के पुनर्वास की प्रक्रिया शुरू, विशिष्ट दत्तक ग्रहण संस्थान में हुआ स्वागत

    October 15, 2026

    डीएम की संवेदनशील पहल से नवजात बच्ची को मिला नया जीवन, त्वरित कार्रवाई से सुरक्षित रेस्क्यू कर अस्पताल में कराया गया भर्ती

    October 15, 2026

    पेंशनधारियों की संख्या एवं अंतरण की गई राशि के मामले में मधुबनी जिला राज्य में नंबर वन

    October 15, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Prithvi News Channel
    Subscribe Login
    • Home
    • National
    • Bihar
    • Entertainment
    • Education
    • Health
    • Technology
      • Automobile
      • Mobiles
    Prithvi News Channel
    • Home
    • Politics
    • Business
    • Technology
    Home»Breaking News»जयनगर के बेलही पूर्वी पंचायत में आयोजित सहयोग शिविर में पहुंचे जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक।
    Breaking News

    जयनगर के बेलही पूर्वी पंचायत में आयोजित सहयोग शिविर में पहुंचे जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक।

    adminBy adminMay 20, 2026No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp VKontakte Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    *समाहरणालय, मधुबनी*
    =================
    *जिला जनसम्पर्क कार्यालय*
    ====================
    *प्रेस विज्ञप्ति*
    *दिनांक 19/05/2026*
    ==================

    ⬛️ *जयनगर के बेलही पूर्वी पंचायत में आयोजित सहयोग शिविर में पहुंचे जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक।*
    ■ *विभिन्न विभागों की योजनाओं की दी गई विस्तृत जानकारी*
    ■ *“सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता”*
    *जिलाधिकारी।———————सहयोग शिविर बना जनसमस्याओं के समाधान का प्रभावी मंच”*

    *मधुबनी 19 मई 2026*
    मधुबनी जिले के जयनगर प्रखंड अंतर्गत बेलही पूर्वी पंचायत स्थित पंचायत सरकार भवन में आयोजित सहयोग शिविर में जिलाधिकारी आनंद शर्मा एवं पुलिस अधीक्षक योगेंद्र कुमार ने भाग लिया। शिविर में बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण, जनप्रतिनिधि, महिला समूहों की सदस्याएं एवं विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। पंचायत स्तर पर आयोजित इस बहुविभागीय शिविर में प्रशासन स्वयं गांव तक पहुंचकर लोगों की समस्याओं के समाधान एवं सरकारी योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराने का कार्य करता दिखा।
    सहयोग शिविर का मुख्य उद्देश्य आमजन को सरकारी योजनाओं की जानकारी उनके पंचायत स्तर पर उपलब्ध कराना, समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करना तथा प्रशासन और जनता के बीच सीधा संवाद स्थापित करना रहा। शिविर के दौरान विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर योजनाओं से संबंधित जानकारी दी गई तथा लोगों के आवेदन एवं शिकायतें प्राप्त की गईं। कई मामलों का मौके पर ही निष्पादन भी किया गया, जिससे लोगों में संतोष एवं विश्वास का माहौल देखा गया।
    शिविर में सामाजिक सुरक्षा विभाग द्वारा वृद्धावस्था पेंशन, विधवा पेंशन एवं दिव्यांगजन पेंशन योजनाओं की जानकारी दी गई। स्वास्थ्य विभाग द्वारा आयुष्मान भारत योजना, टीकाकरण, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं एवं स्वास्थ्य जांच से संबंधित जानकारी साझा की गई। आपदा प्रबंधन विभाग ने आपदा राहत, फसल क्षति सहायता एवं प्राकृतिक आपदाओं से बचाव को लेकर लोगों को जागरूक किया।
    पशुपालन विभाग द्वारा पशुधन विकास, पशु टीकाकरण एवं पशुपालकों के लिए संचालित योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराई गई। जल संसाधन विभाग सहित अन्य विभागों के अधिकारियों ने भी अपने-अपने विभागों की योजनाओं एवं सेवाओं की विस्तृत जानकारी दी। इसके अतिरिक्त शिक्षा विभाग, बाल विकास परियोजना, आपूर्ति विभाग, राजस्व विभाग तथा लोक सेवाओं का अधिकार अधिनियम से संबंधित सेवाओं के बारे में भी आमजन को विस्तारपूर्वक अवगत कराया गया।
    इस अवसर पर जिलाधिकारी आनंद शर्मा ने शिविर में उपस्थित ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना तथा संबंधित अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई एवं समयबद्ध निष्पादन का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को छोटी-छोटी समस्याओं के समाधान के लिए कार्यालयों का चक्कर नहीं लगाना पड़े। सहयोग शिविर इसी सोच का परिणाम है, जिसके माध्यम से प्रशासन स्वयं पंचायत स्तर तक पहुंचकर लोगों की समस्याओं का समाधान सुनिश्चित कर रहा है।
    उन्होंने कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसके लिए सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि शिविर में प्राप्त आवेदनों एवं शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर निष्पादन सुनिश्चित करें तथा पात्र लाभुकों को योजनाओं का लाभ पारदर्शी एवं समयबद्ध तरीके से उपलब्ध कराएं।
    पुलिस अधीक्षक योगेंद्र कुमार ने भी उपस्थित लोगों से संवाद करते हुए कहा कि आमजन एवं पुलिस के बीच बेहतर समन्वय और विश्वास स्थापित करना प्रशासन की प्राथमिकता है। उन्होंने लोगों से साइबर अपराध के प्रति सतर्क रहने, सामाजिक सौहार्द बनाए रखने तथा विधि-व्यवस्था को मजबूत बनाने में प्रशासन का सहयोग करने की अपील की।
    शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने विभिन्न योजनाओं से संबंधित आवेदन दिए तथा अपनी समस्याएं अधिकारियों के समक्ष रखीं। पंचायत स्तर पर इस प्रकार के शिविर आयोजन की ग्रामीणों ने सराहना करते हुए कहा कि इससे उन्हें योजनाओं की जानकारी एवं प्रशासनिक सेवाएं अपने गांव में ही उपलब्ध हो रही हैं, जिससे समय एवं संसाधनों की बचत हो रही है।
    उल्लेखनीय है कि आज जिले के कुल 26 पंचायतों में सहयोग शिविर का आयोजन किया गया। सभी शिविरों में जिलास्तरीय वरीय अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई थी तथा संबंधित प्रखंडों के सभी विभागीय अधिकारी उपस्थित रहकर आमजन की समस्याओं के समाधान एवं योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराने में सक्रिय रहे।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
    Previous Articleसरकार आपके द्वार” की अवधारणा को साकार कर रहा सहयोग शिविर : प्रभारी मंत्री लेशी सिंह*
    Next Article एलपीजी गैस एवं पेट्रोलियम पदार्थों की मधुबनी जिले में उपलब्धता पूरी तरह* सामान्य एवं नियंत्रित।
    admin

    Related Posts

    डीएम की संवेदनशील पहल से नवजात बच्ची के पुनर्वास की प्रक्रिया शुरू, विशिष्ट दत्तक ग्रहण संस्थान में हुआ स्वागत

    October 15, 2026

    डीएम की संवेदनशील पहल से नवजात बच्ची को मिला नया जीवन, त्वरित कार्रवाई से सुरक्षित रेस्क्यू कर अस्पताल में कराया गया भर्ती

    October 15, 2026

    पेंशनधारियों की संख्या एवं अंतरण की गई राशि के मामले में मधुबनी जिला राज्य में नंबर वन

    October 15, 2026

     सड़क सुरक्षा पर डीएम सख्त, नियम तोड़ने वालों पर होगी कार्रवाई

    October 15, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Demo
    Our Picks
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    Don't Miss
    Breaking News

    डीएम की संवेदनशील पहल से नवजात बच्ची के पुनर्वास की प्रक्रिया शुरू, विशिष्ट दत्तक ग्रहण संस्थान में हुआ स्वागत

    By adminOctober 15, 20260

    डीएम की संवेदनशील पहल से नवजात बच्ची के पुनर्वास की प्रक्रिया शुरू, विशिष्ट दत्तक ग्रहण…

    डीएम की संवेदनशील पहल से नवजात बच्ची को मिला नया जीवन, त्वरित कार्रवाई से सुरक्षित रेस्क्यू कर अस्पताल में कराया गया भर्ती

    October 15, 2026

    पेंशनधारियों की संख्या एवं अंतरण की गई राशि के मामले में मधुबनी जिला राज्य में नंबर वन

    October 15, 2026

     सड़क सुरक्षा पर डीएम सख्त, नियम तोड़ने वालों पर होगी कार्रवाई

    October 15, 2026

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from SmartMag about art & design.

    About Us
    About Us

    Prithvi News Channel (हर कदम सच के साथ — जनता की आवाज़) is a Hindi-language news portal committed to delivering timely and credible journalism.
    prithvinewschannel.com

    Email Us: info@example.com
    Contact: +1-320-0123-451

    Our Picks

    बिहार सिपाही भर्ती परीक्षा पेपर लीक का अब हरियाणा कनेक्शन सामने आ रहा है..?

    October 5, 2023

    कभी ढाबे पर किया काम तो कभी नुक्कड़ पर बेचा पान.. कैसे बॉलीवुड इंडस्ट्री ने बदली संजय मिश्रा की किस्मत..!

    October 6, 2023

    जिला पदाधिकारी श्री रिची पांडेय द्वारा जिला निबंधन कार्यालय का निरीक्षण!

    October 6, 2023

    सीतामढ़ी जिला क्रिकेट संघ द्वारा एसपी सर का सम्मान समारोह!

    October 6, 2023
    Our Categories
    • Automobile (40)
    • Bihar (989)
    • Breaking News (1,425)
    • Business (40)
    • Education (20)
    • Entertainment (20)
    • Health (20)
    • Mobiles (20)
    • National (224)
    • Politics (40)
    • Relations (20)
    • Technology (20)
    © 2026 All Rights Reserved Prithvi News Channel. Designed by XorTechs.
    • Home
    • Politics
    • Business
    • Technology

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?