कौली थाना क्षेत्र। गुप्त सूचना के आधार पर कौली थाना पुलिस ने राम लक्ष्मण बड़ा टोला स्थित बगीचा में कार्रवाई करते हुए 139.200 किलोग्राम गांजा जैसा मादक पदार्थ बरामद किया है। बरामद मादक पदार्थ की अनुमानित कीमत करीब 69 लाख 60 हजार रुपये बताई गई है।
पुलिस के अनुसार, गुप्त सूचना मिलने के बाद संबंधित स्थान पर कार्रवाई की गई, जहां से भारी मात्रा में गांजा जैसा मादक पदार्थ बरामद हुआ। बरामद पदार्थ की कीमत लगभग ₹69,60,000 आंकी गई है।
मामले में पुलिस द्वारा मादक पदार्थ की बरामदगी से जुड़े आगे और पीछे के कनेक्शन का पता लगाया जा रहा है। साथ ही पूरे मामले की जांच करते हुए विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है।
