कुंडली-मानेसर-पलवल (केएमपी) एक्सप्रेसवे के किनारों को अवैध कब्जों से मुक्त कराने के लिए HSIIDC विभाग ने सोमवार को बड़े पैमाने पर कार्रवाई की।

इस अभियान का नेतृत्व केएमपी मैनेजर प्रवीण बेनीवाल ने किया। भारी पुलिस बल के साथ चलाए गए इस अभियान में एक्सप्रेसवे के दोनों ओर अवैध रूप से संचालित दर्जनों ढाबों को हटाया गया

कार्रवाई की जानकारी मिलते ही ढाबा संचालकों में हड़कंप मच गया और कई लोग आनन-फानन में ढाबों में रखा सामान समेटते दिखाई दिए। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पूरे क्षेत्र में पुलिस बल की तैनाती की गई थी।

मौके पर ड्यूटी मजिस्ट्रेट और लोक निर्माण विभाग के एसडीओ राकेश कुमार भी मौजूद रहे, जिनकी निगरानी में पूरी कार्रवाई शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराई गई।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version