बिहार विधान परिषद में मंगलवार को एक बार फिर हंगामे की स्थिति देखने को मिली। कार्यवाही शुरू होते ही विपक्षी सदस्य वेल में पहुंच गए और नारेबाजी शुरू कर दी। सदन में सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी तनातनी देखने को मिली, जिससे माहौल काफी तनावपूर्ण हो गया।

हंगामे के बीच मंत्री अशोक चौधरी अपनी बात रखने के लिए खड़े हुए, लेकिन इसी दौरान विपक्षी सदस्य लगातार खड़े होकर विरोध जताने लगे। इसी मुद्दे को लेकर मंत्री अशोक चौधरी और राजद एमएलसी सुनील सिंह के बीच तीखी नोक-झोंक हो गई।

इस दौरान सुनील सिंह ने ‘तानाशाही नहीं चलेगी’ के नारे लगाए, जिससे सदन का माहौल और अधिक गर्म हो गया।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version