Close Menu
Prithvi News Channel

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    हर कोषांग के लिए नोडल पदाधिकारी तथा सहयोगी पदाधिकारी एवं कर्मी प्रतिनियुक्त, कार्य दायित्व का हुआ निर्धारण

    November 3, 2026

    जिला पदाधिकारी ने युवा उत्सव में शामिल प्रतिभागियों के प्रतिभा की सराहना करते हुए उनके मंगलमय जीवन की कामना की

    November 3, 2026

    नगर भवन में जिला स्तरीय युवा उत्सव-2026 का आयोजन, पांच विधाओं में हुई प्रतियोगिताएं

    November 3, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Prithvi News Channel
    Subscribe Login
    • Home
    • National
    • Bihar
    • Entertainment
    • Education
    • Health
    • Technology
      • Automobile
      • Mobiles
    Prithvi News Channel
    • Home
    • Politics
    • Business
    • Technology
    Home»Bihar»कायाकल्प योजना एवं संत रविदास शिविरों की डीडीसी ने की प्रखंडवार समीक्षा, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश
    Bihar

    कायाकल्प योजना एवं संत रविदास शिविरों की डीडीसी ने की प्रखंडवार समीक्षा, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश

    adminBy adminNovember 3, 2026No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp VKontakte Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    29 अक्टूबर को 13 प्रखंडों की 38 पंचायतों में होंगे संत रविदास शिविर

    जिले के 21 प्रखंडों के 1,063 महादलित टोलों में शिविर आयोजन का लक्ष्य, अब तक 748 टोलों में लग चुके हैं शिविर
    आयुष्मान कार्ड के 3,278 तथा ई-श्रम कार्ड के 1,095 आवेदनों का निष्पादन
    ~~~~~~
    मधुबनी,
    28 अक्टूबर 2026

    उप विकास आयुक्त श्री तुषार कुमार की अध्यक्षता में कायाकल्प योजना के तहत संचालित कार्यों तथा संत रविदास शिविरों की प्रगति की प्रखंडवार समीक्षा की गई। समीक्षा बैठक में संबंधित अधिकारियों को योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन, लंबित आवेदनों के शीघ्र निष्पादन तथा निर्धारित समय-सीमा के भीतर कार्यों को गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा करने के निर्देश दिए गए।

    बैठक में बताया गया कि आगामी 29 अक्टूबर को जिले के 13 प्रखंडों की 38 पंचायतों में संत रविदास शिविरों का आयोजन किया जाएगा। जिले के सभी 21 प्रखंडों के कुल 1,063 महादलित टोलों में शिविर आयोजित करने का लक्ष्य निर्धारित है। इसके विरुद्ध अब तक 748 महादलित टोलों में शिविरों का आयोजन किया जा चुका है।

    ज्ञात हो कि 27 अगस्त से प्रारंभ इन शिविरों के माध्यम से महादलित परिवारों को सरकार की विभिन्न विकासात्मक एवं जनकल्याणकारी योजनाओं से जोड़कर उन्हें लाभान्वित किया जा रहा है। प्रत्येक गुरुवार को महादलित टोलों में आयोजित होने वाले इन शिविरों का उद्देश्य पात्र लाभुकों तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना तथा उनकी समस्याओं का स्थानीय स्तर पर समाधान सुनिश्चित करना है।

    आवेदनों के निष्पादन में हुई प्रगति
    ~~~~
    समीक्षा के दौरान संत रविदास शिविरों के माध्यम से प्राप्त आवेदनों तथा उनके निष्पादन की अद्यतन स्थिति की जानकारी दी गई। औपचारिक शिक्षा के तहत विद्यालयों में नामांकन के लिए प्राप्त 469 आवेदनों में से 464 का निष्पादन किया गया है। इसी प्रकार, ई-श्रम कार्ड के लिए प्राप्त 1,177 आवेदनों में से 1,095 तथा आयुष्मान कार्ड के लिए प्राप्त 3,325 आवेदनों में से 3,278 का निष्पादन किया जा चुका है।

    बुनियाद केंद्र से संबंधित 141 आवेदनों में से 132, मनरेगा जॉब कार्ड के लिए प्राप्त 1,483 आवेदनों में से 1,236 तथा जीविका समूह से संबंधित 233 आवेदनों में से 213 का निष्पादन किया गया है। वहीं, आंगनबाड़ी केंद्रों से संबंधित 523 आवेदनों में से 520 का निष्पादन किया जा चुका है।

    उप विकास आयुक्त ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को शेष आवेदनों के निष्पादन में तेजी लाने तथा पात्र लाभुकों को योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराने का निर्देश दिया।

    प्रधानमंत्री अनुसूचित जाति अभ्युदय योजना की भी हुई समीक्षा
    ~~~~~
    बैठक में प्रधानमंत्री अनुसूचित जाति अभ्युदय योजना (पीएम-अजय) के क्रियान्वयन की जानकारी भी दी गई। बताया गया कि जिले के 39 महादलित टोलों में यह योजना संचालित है। इन टोलों के समग्र विकास के लिए वर्तमान में ग्राम विकास प्लान तैयार किए जा रहे हैं। इसके माध्यम से आवश्यकतानुसार पेयजल, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली सहित अन्य बुनियादी सुविधाओं से संबंधित कार्यों को चिह्नित कर योजनाबद्ध तरीके से क्रियान्वित किया जाएगा।

    उप विकास आयुक्त ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि ग्राम विकास प्लान तैयार करते समय स्थानीय आवश्यकताओं और आम लोगों की जरूरतों को प्राथमिकता दी जाए, ताकि इन टोलों में आधारभूत सुविधाओं का समुचित विकास हो सके।

    कायाकल्प योजना के कार्यों को गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरा करने का निर्देश
    ~~~~~
    बैठक में कायाकल्प योजना के तहत आधारभूत संरचनाओं के निर्माण, जीर्णोद्धार एवं अन्य विकासात्मक कार्यों की अद्यतन स्थिति की भी समीक्षा की गई। इस दौरान सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया कि अपने-अपने प्रखंडों में संचालित कार्यों को निर्धारित समय-सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा कराना सुनिश्चित करें।

    उन्होंने कार्यों की प्रगति का नियमित अनुश्रवण करने तथा निर्माण कार्य शुरू होने से पहले और कार्य पूर्ण होने के बाद की स्थिति को दर्शाने वाले फोटो एवं वीडियो साझा करने का निर्देश दिया। इन फोटो एवं वीडियो को जिला स्तरीय सोशल मीडिया हैंडल के माध्यम से साझा कर विकास कार्यों की जानकारी आम लोगों तक पहुंचाई जाएगी।

    उप विकास आयुक्त ने कहा कि विकास योजनाओं का उद्देश्य आम नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना है। इसलिए सभी संबंधित पदाधिकारी आधारभूत संरचनाओं के निर्माण एवं जीर्णोद्धार के कार्यों में गुणवत्ता, पारदर्शिता और समयबद्धता सुनिश्चित करें, ताकि अधिक से अधिक लोगों को इन योजनाओं का प्रत्यक्ष लाभ मिल सके।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
    Previous Article1 नंबर से चूकी थीं UPSC, अब पहले ही प्रयास में BPSC फतह कर स्टेट असिस्टेंट कमिश्नर बनीं बिहार की निकिता
    Next Article नगर भवन में जिला स्तरीय युवा उत्सव-2026 का आयोजन, पांच विधाओं में हुई प्रतियोगिताएं
    admin

    Related Posts

    हर कोषांग के लिए नोडल पदाधिकारी तथा सहयोगी पदाधिकारी एवं कर्मी प्रतिनियुक्त, कार्य दायित्व का हुआ निर्धारण

    November 3, 2026

    जिला पदाधिकारी ने युवा उत्सव में शामिल प्रतिभागियों के प्रतिभा की सराहना करते हुए उनके मंगलमय जीवन की कामना की

    November 3, 2026

    नगर भवन में जिला स्तरीय युवा उत्सव-2026 का आयोजन, पांच विधाओं में हुई प्रतियोगिताएं

    November 3, 2026

    1 नंबर से चूकी थीं UPSC, अब पहले ही प्रयास में BPSC फतह कर स्टेट असिस्टेंट कमिश्नर बनीं बिहार की निकिता

    November 2, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Demo
    Our Picks
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    Don't Miss
    Bihar

    हर कोषांग के लिए नोडल पदाधिकारी तथा सहयोगी पदाधिकारी एवं कर्मी प्रतिनियुक्त, कार्य दायित्व का हुआ निर्धारण

    By adminNovember 3, 20260

    [11/3/2026 4:27 PM] Xortechs SEO: Forwarded from Prithvi News Channel [29/10, 12:13 pm] +91 79922 56033:…

    जिला पदाधिकारी ने युवा उत्सव में शामिल प्रतिभागियों के प्रतिभा की सराहना करते हुए उनके मंगलमय जीवन की कामना की

    November 3, 2026

    नगर भवन में जिला स्तरीय युवा उत्सव-2026 का आयोजन, पांच विधाओं में हुई प्रतियोगिताएं

    November 3, 2026

    कायाकल्प योजना एवं संत रविदास शिविरों की डीडीसी ने की प्रखंडवार समीक्षा, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश

    November 3, 2026

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from SmartMag about art & design.

    About Us
    About Us

    Prithvi News Channel (हर कदम सच के साथ — जनता की आवाज़) is a Hindi-language news portal committed to delivering timely and credible journalism.
    prithvinewschannel.com

    Email Us: info@example.com
    Contact: +1-320-0123-451

    Our Picks

    बिहार सिपाही भर्ती परीक्षा पेपर लीक का अब हरियाणा कनेक्शन सामने आ रहा है..?

    October 5, 2023

    कभी ढाबे पर किया काम तो कभी नुक्कड़ पर बेचा पान.. कैसे बॉलीवुड इंडस्ट्री ने बदली संजय मिश्रा की किस्मत..!

    October 6, 2023

    जिला पदाधिकारी श्री रिची पांडेय द्वारा जिला निबंधन कार्यालय का निरीक्षण!

    October 6, 2023

    सीतामढ़ी जिला क्रिकेट संघ द्वारा एसपी सर का सम्मान समारोह!

    October 6, 2023
    Our Categories
    • Automobile (40)
    • Bihar (1,053)
    • Breaking News (1,508)
    • Business (40)
    • Education (20)
    • Entertainment (20)
    • Health (20)
    • Mobiles (20)
    • National (228)
    • Politics (40)
    • Relations (20)
    • Technology (20)
    © 2026 All Rights Reserved Prithvi News Channel. Designed by XorTechs.
    • Home
    • Politics
    • Business
    • Technology

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?